Skip to main content

बाढ़ खंड कार्यालय मे जिलाधिकारी, आशुतोष निरंजन पहुंचे।

बस्ती = जिले के बाढ खण्ड कार्यालय में वित्तीय नियमों का अनुपालन न पाये जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए विस्तृत जाॅच के आदेश दिये है। बाढ खण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों की लापरवाही पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।


निरीक्षण में उन्होने पाया कि कार्यालय में कई आलमारिया विभिन्न जाॅच संबंधी पत्रावलियों से भरी है। उन्होने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में सभी अभिलेखों का डिजिटाईजेशन कराकर सूचित करें। साथ ही जो पुरानी पत्रावलिया बीडिंग योग्य है उनका निस्तारण कराये। प्रत्येक रविवार को कार्यालय में सफाई अभियान संचालित करें। 
          निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि इस कार्यालय में आवश्यकता से अधिक लिपिक कार्य कर रहे है। उन्होने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि वे सही-सही आकलन करके रिपोर्ट विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को भेजवाये। उन्होने फोन पर ही अधीक्षण अभियन्ता को वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि तीन दिन के अन्दर अतिरिक्त कर्मचारियों को हटाकर काम की जगह पर लगाये। 
            उन्होने अधिशासी अभियन्ता के अलावा सहायक अभियन्ता के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहाॅ पर वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 के भुगतान लम्बित पाये गये। सहायक अभियन्ता ज्ञानधर प्रसाद इसके बारे मे समुचित जवाब नही दे पाये। विलों के निरीक्षण में भी जिलाधिकारी को वित्तीय अनियमितता दिखायी दी। 
          उन्होने मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम लगाकर पूरे कार्यालय के वित्तीय अभिलेखों का निरीक्षण करें एवं रिपोर्ट दे। उन्होने कहा कि यदि गम्भीर अनियमितता पायी गयी तो स्पेशल वित्तीय आडिट के लिए शासन को संस्तुति भेजी जायेंगी। उन्होने सहायक अभियन्ता कार्यालय में कार्यरत अशोक सिंह के चार्ज का भी जाॅच करने का मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिया है।  
 निरीक्षण के दौरान उन्होेने पाया कि जिलेदार चक्रधारी के पास भूमि खरीद का कोई नक्शा, रजिस्टर, रिकार्ड नही है। जबकि बाढ खण्ड द्वारा बन्धा निर्माण के लिए कई स्थानों पर कास्तकारों से भूमि खरीद की जा रही है। अधिशाषी अभियन्ता बलवीर सिंह ने बताया कि वे भूमि खरीद की जानकारी संबंधित सबडिविजन के अमीनों से प्राप्त करते है। 
          कार्यालय में लेटर डिस्पैच करने तथा डायरी मेन्टेन करने की जिम्मेदारी लिपिक ओम नारायण की है परन्तु जिलाधिकारी ने जब उनकी आलमारी खुलवाकर देखा तो उसमें रजिस्टर एवं अन्य रिकार्ड बेतरतीब रखे हुए थे। जिलाधिकारी के मांगने पर वर्ष 2018-19 का डिस्पैच रजिस्टर नही दिखा सके। जिलाधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। 
उन्होने प्रशासनिक अधिकारी सत्यप्रकाश चैधरी के कक्ष एवं आलमारी का भी निरीक्षण किया। यहाॅ पर आलमारिया सुव्यवस्थित पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया तथा श्री चैधरी के कार्यो की सराहना किया। सहायक अभियन्ता बलवीर सिंह ने जिलाधिकारी को विभाग में चल रहे कार्य की जानकारी दिया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...