अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नाबार्ड द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय विपिन खंड गोमती नगर, लखनऊ में बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी,सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह शामिल होकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की साथ ही स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ", महिला-पुरुष अनुपात पर भी चर्चा हुई एवं उपस्थित महिलाओं को भरोसा दिलाया गया , कि आने वाले समय मेंसफलता के लिए अग्रसर है, आवाहन इंडिया की सचिव रंजना सिंह के नेतृत्व में निरन्तर महिलाओ के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की सरहना किया । इसी क्रम में आवाहन इंडिया की सचिव रंजना सिंह ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण तभी सम्भव है जब महिलाओ का सम्मान सुरक्षित होगा।
नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...
Comments
Post a Comment