Skip to main content

जवाहर नवोदय विद्यालय का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण कोरोना मरीजों को रखा जाएगा यहां

संवाददाता धर्मेंद्र कुमार बस्ती यू पी


बस्ती= जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने रुधौली तहसील के जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर कोरोना वायरस मरीजों को रखे जाने, उनके खान-पान तथा डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रहने की अलग-अलग भवनों में व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली नीरज प्रसाद पटेल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।


         विद्यालय के बॉयज  हॉस्टल में कुल 192 बेड हैं। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए यहां पर लगभग 90 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा जा सकता है। इसी से लगा हुआ हॉस्टल है, जिसमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ को रहने की सुविधा हो जाएगी। साथ में लगे हुए भवन में किचन बनाया जाएगा।
        जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने बॉयज हॉस्टल को चारों तरफ से बैरीकेट कराया है। इसकी साफ-सफाई हो रही है  सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। बॉयज हॉस्टल में कुल 28-28 शौचालय एवं बाथरूम में इसके भी नियमित सफाई के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं।
        जिलाधिकारी के निर्देश पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए यह तीनों भवन एकदम से अलग चयन किया गया है। इससे बाकी स्टाफ की कॉलोनी, शैक्षणिक भवन, प्रशासनिक भवन काफी अलग है। इनका किचन भी अलग होगा। वर्तमान समय में यहां पर छुट्टी चल रही है और 11 बच्चों को छोड़कर सभी अपने अपने घर चले गए।
  जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने 11 बच्चों को जो ईस्ट गोदावरी जिले के हैं को परिवहन निगम की बस से भिजवाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बस के साथ नवोदय विद्यालय का स्टाफ तथा सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी भी जाएंगे ईस्ट गोदावरी में स्थित नवोदय विद्यालय में बस्ती जिले के रहने वाले 25 बच्चे हैं जिन्हें इस बस के द्वारा बस्ती वापस लाया जाएगा।इसकी संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी रुधौली को सौंपी है।इसके अलावा देवरिया,गोरखपुर एवं आस-पास के अन्य जिलों के संविदा कर्मी को भी उनको अपने जिले भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...