Skip to main content

शासन से नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्र बस्ती जिले का किये निरीक्षण

 संवाददाता जितेन्द्र कुमार बस्ती यू पी


बस्ती = शासन से नामित प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्र ने आज बस्ती सदर के हॉटस्पॉट एरिया तुरकहिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनीबाग चैराहा, गंदा नाला, महिला अस्पताल के पास बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया।
    जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि तुरकहिया हॉटस्पॉट एरिया में सभी दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद है। यहां के लोगों को प्रतिदिन सब्जी, फल, दूध, खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। बस्ती के एक मात्र कोरोना वायरस से मृतक हसनैन का घर इसी मोहल्ले में है, और उनके परिवार के लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसलिए इसको हॉटस्पॉट किया गया है। 
       पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हॉटस्पॉट एरिया के सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गांधी नगर चैकी एवं उसके आस-पास सभी गलियों को सील कर दिया गया है तथा आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
      जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सभी सीएचसी एवं पीएचसी फीवर ओपीडी चालू कर दिया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल, ओपेक कैली अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज में कोरेनटाइन एवं आइसोलेशन वार्ड तैयार रखे गए हैं। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित सभी मरीजों को एल-1 अस्पताल सीएचसी मुंडेरवा में रखकर इलाज किया जाता है।
          प्रमुख सचिव ने तहसील सदर में जाकर कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन अवधि में विभिन्न स्थानों पर रखे गए लोगों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि खाना बनाने वाले तथा वितरण करने वाले सभी कर्मचारियों का प्रति-दिन थर्मल टेस्ट अवश्य कराया जाए। खाना बनाने एवं सर्व करने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
          प्रमुख सचिव सुरेश चंद्र ने साॅऊघाट ब्लॉक के हॉटस्पॉट किए गए जमोहरा गांव का निरीक्षण किया तथा यहां पर लाकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों के दैनिक जीवन की वस्तुएं, आपूर्ति करने के बारे में जानकारी लिया।       एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि यहां लगभग 127 परिवारों को कोरेंटिन में रखा गया है। कुल आबादी लगभग 650 है।
सभी परिवारों को प्रतिदिन उनकी आवश्यकता के लिए सब्जी, दूध, फल एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। कोटेदार द्वारा खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान लोग केवल खेती के कार्य से बाहर आते हैं। इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है।
        जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परिवारों को संभावित लोगों का गांव में ही मेडिकल टीम लगाकर सर्वे कराया गया है तथा संभावित लोगों का स्वाब लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि गांव से निकलने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है तथा यहां पर नियमित फोर्स लगाई गई है।
        निरीक्षण के दौरान शासन से नामित पुलिस अधिकारी आईजी विजय भूषण, एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार पवन जयसवाल, सीओ गिरीश सिंह, कोतवाल रामपाल यादव उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...