Skip to main content

मरीजों की दवाएं मंगवाकर उनके परिजनों को सौपा


संवाददाता शशि कांत उपाध्याय बस्ती


बस्ती हेल्थ क्लब के संयोजक व समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह  ने लखनऊ से 09 मरीजों की दवाएं मंगवाकर उनके परिजनों को सौपा। लाॅक डाउन शुरू होने के बाद से अब तक दवाओ की यह बारहवीं खेप है। इसी के साथ आज इस सार्वजनिक सेवा का समापन  भी कर दिया गया। 
उक्त जानकारी देते हुए बस्ती हेल्थ क्लब के संयोजक व समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते लम्बे समय तक लाक डाउन से जिले के गंभीर रोगियों की समस्या बढ़ गयी थी। अस्पतालों की ओ पी डी बन्द हो गयी और जिलों के रास्ते भी सील कर दिए गए। ऐसे में लखनऊ और गोरखपुर के अस्पतालों में कैंसर,किडनी, लीवर, हार्ट, न्यूरो, गठिया आदि का उपचार करा रहे मरीजों की दिक्कतो को देखते हुए बस्ती हेल्थ क्लब ने हेल्प लाइन नम्बर जारी कर अपने कदम बढ़ा दिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख  राना ने बताया कि दवा लेने खुद भी वह 7 बार लखनऊ गए बाकी क्ऱब के सदस्यों ने व्यवस्था किया।  राना ने इस नेक कार्य के लिए हेल्थ क्ऱब के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह न कर जिले के मरीजों की मदद किया। उन्होंने सहयोग के लिए जिला प्रशासन और दवा व्यापारियों का भी आभार जताया। 


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

बस्ती में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद चुनाव पर कार्यशाला में 6 लोगों का नाम जिला समिति को भेजा

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती में भाजपा संगठन पर्व के तहत बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यशाला का आयोजन सोमवार को नगर राजकोट दुर्गा जी के मंदिर परिसर में हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमानंद सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नाम का चयन कर उसे जिला कार्यसमिति को भेजा गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा वह पार्टी है जहां एक छोटे कार्यकर्ता को भी पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से शीर्ष पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। बूथ स्तर पर समितियों का गठन पूरा हो चुका है और अब मंडल स्तर के चुनाव हो रहे हैं।"   मंडल अध्यक्ष के लिए 6 लोगों ने नामांकन किया।आगे की प्रक्रिया जिले और प्रदेश स्तर से होगी।        कार्यशाला में देवेंद्र सिंह, परमानंद सिंह,कन्हैया दूबे,विनोद शुक्ला,रविंद्र प्रताप सिंह,सतीश चंद्र मिश्रा,अमित प्रताप सिंह,अनिल श्रीवास्तव ,प्रदीप सिंह राणा,दिलीप शर्मा,जगदीश पांडेय, विजयभान सिंह,अजय श्रीवास्तव,दिनेश पांडेय...