Skip to main content

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया अमहट घाट पुल का लोकार्पण


शशिकांत उपाध्याय, संवाददाता


बस्ती 30 जून , प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जिले के अमहट घाट पुल जो बस्ती फैजाबाद मार्ग पर स्थित है का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 06 अन्य पुलो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल, हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर राधवेन्द्र सिंह, श्याम धनीराम, सतेन्द्र सिंह भोलू, पवन कसौधन, अज्जू हिन्दुस्तानी, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, सभासद परमेश्वर शुक्ला, मो0 इद्रीश तथा सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहें। परियोजना प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अमहट घाट का पुल नाबार्ड योजना के तहत बना है तथा इस पर 7.30 करोड रूपये की लागत आयी है। इसके अलावा 5.22 करोड़ रूपये में दोनेा तरफ पहुच मार्ग तथा स्थल विकास का कार्य किया गया है। इस पुल के बन जाने से शहर से एनएच 28 का सीधा सम्पर्क हो गया है जिससे की शहर में यातायात का दबाव कम हो जायेंगा। जनपद बस्ती में कुआनों नदी पर महादेवा विधान सभा क्षेत्र के बनकटी पिपरपाती मार्ग पर 954.72 लाख रूपये की लागत से 106.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे जून 2021 तक पूरा कर लिया जायेंगा।  कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के मनोरमा नदी पर पोखरा बाजार सड़वलिया मार्ग पर 1211.56 लाख रूपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जायेंगा। बस्ती सदर विधान सभा क्षेत्र के बस्ती-फैजाबाद मार्ग पर कुआनो नदी के अमहट घाट पर 1252.77 लाख रूपये की लागत से 106.88 मीटर पुल का निर्माण किया गया। इसे मार्च 2020 में पूरा कर लिया गया।  जनपद सिद्धार्थ नगर के कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र में राप्ती नदी पर मारूखर्गकला के पास 1676.03 लाख रूपये की लागत से 150.03 मीटर पुल का निर्माण किया जायेगा। इसे मार्च 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।  डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र के राप्ती नदी पर डुमरियागंज-बाॅसी के औराताल गौराबाजार में 2283.18 लाख रूपये की लागत से 212.03 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।  कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र में जमुआर नाला/सोनपुर बंधे से गजरहवा गाॅव के मध्य में 1252.77 लाख रूपये की लागत से 79.88 मीटर पुल का निर्माण किया जायेंगा। इसे मार्च 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है।


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...