Skip to main content

गाँधी जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

पंकज उपाध्याय, विशेष संवाददाता, बस्ती 


बस्ती: जिले में गाँधी जयन्ती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर सादगी से समारोह आयोजित किया गया। मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के बाद देश की एकता और अखण्डता का उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाया। उन्होने गाॅधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कुछ समय निकालकर सामाजिक कार्य, दीन दुखियों की सेवा करें। यही इन महापुरूषो के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि मानव जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए काम करने में है। सभी धर्म यही शिक्षा देते है, इन दोनों महापुरूषो ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए सामाजिक कार्यो में रूचि लिया और अन्त्योदय, गरीबों का उत्थान, स्वच्छता, सामाजिक कुरितियों के खिलाफ भी लड़ते रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि अब समय का आ गया है कि हम जाति, धर्म, वर्ग से उपर उठकर समाज और देश के लिए कार्य करें। उन्होने कहा कि गाॅधी जी के एक आवाह्रन पर पूरा देश उठ खड़ा होता था। नमक सत्याग्रह की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि यह केवल अंग्रेजी कानून का विरोध नही था बल्कि इसके द्वारा उन्होने पूरी मानव जाति के लिए आवश्यक एक जरूरी वस्तु के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि दोनों महापुरूषोे ने साध्य एवं साधन की पवित्रता एवं सुचिता पर बल दिया। यही कारण था कि लोगों को यह विश्वास था कि दोनों महापुरूष देश और समाज के भलाई के लिए कार्य कर रहे है। इसी विश्वास के बल पर गाॅधी जी के नेवृत्व में हम सभी को आजादी मिली। समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन बृजकिशोर ने कहा कि गाॅधी जी का स्वच्छता अभियान कोरोना से बचाव का सही माध्यम है। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी अपना कर जब तक इसकी कोई दवा या बैक्सीन नही आ जाती है, हम अपने जीवन को बचा सकते है। उप निदेशक पंचायत अमरजीत सिंह ने कहा कि गाॅधी जी के विचारों एवं सिद्धान्तो को भारत एवं राज्य सरकारे लागू करके आगे बढ रही है। विगत तीन माह से पूरे देश में स्वच्छता के लिए सामुदायिक शौचालय, निर्माण का कार्य चल रहा है और इसमें भी उ0प्र0 देश में पहले स्थान पर है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ0 शशि पाण्डेय, उप निदेशक दिव्यांगजन राजकुमार, सुमन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुहेल अहमद, नाजिर सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की 151वी जयन्ती के पावन पर्व पर जनपद के कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने ध्वजारोहण किया। गाॅधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्होने कहा कि आज इनके आदर्श एवं विचार राष्ट्र की प्रगति में प्रासंगिक हैं। हम इन्हें अपने निजी जीवन में आत्मसात करें। उन्होने कहा कि हम सबको जय जवान जय किसान के नारें को पुनः बुलन्द करने की आवश्यकता है। हमें अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करके एक बेहतर समाज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान करना चाहिए।ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने कहा, गाॅधी जी के आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा, सहजता जीवन के प्रेरणाश्रोत है। गाॅधी जी ने सर्व घर्म सम्भाव का संदेश लोगों को दिया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने गाॅधी जी का प्रिय भजन रधुपति राधव राजा राम प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सहायक उपकरण वितरित किया। उन्होने बचपन डे केयर सेण्टर के प्री-प्राईमरी बच्चो गौरव चौधरी, नेहा चौधरी, आयुष चौधरी, पिन्की, सार्विका श्रीवास्तव आश्रित शुक्ला, आलिया, तनु, सूरज पाठक, आशीष गौड़, राजकपूर गौड़, विकास, अनुष्का, आरोही, युवराज को श्रवण यंत्र प्रदान किया। उन्होने सुर्य प्रताप सिंह, सत्यम गुप्ता, दुर्पति को व्हील चेयर एवं सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार को स्मार्ट केन दिया। इस अवसर पर उप निदेशक दिव्यागंजन अनूप कुमार सिंह, आनन्द पाण्डेय, दिलीप कुमार चौधरी, संजय सिंह, राम शरण चौधरी, मूर्ति यादव उपस्थित रहें। इस अवसर पर सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी, सीआरओ नीता यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह, राजेश सिंह, नाजिर मुजतवा, सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक अशोक मिश्र ने किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गाॅधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर मालयार्पण किया। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलाया। इस अवसर पर पीडी आरपी सिंह, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा इन्द्रपाल सिंह, विनय सिंह, रंजीत निराला, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना, डाॅ0 अश्वनी तिवारी, सावित्री देवी, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहें। 


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...