Skip to main content

उ0प्र0 स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कराकर प्रदेश वासियों को गौरव महसूस कराया




        
शशिकांत उपाध्याय, संवाददाता बस्ती 

                बस्ती , उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद हरीश द्विवेदी तथा विधायक दयाराम चौधरी ने दीपक प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना में टूलकिट्स एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ0प्र0 स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कराकर प्रदेश वासियों को गौरव महसूस कराया है। प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं विकास के लिए निरन्तर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि उ0प्र0 में कानून एंव शान्ति व्यवस्था नियत्रित करके मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विकास का अवसर प्रदान किया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कोरोना जैसे महामारी को भी नियंत्रित किया गया है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि उ0प्र0 दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को लाभान्वित करके प्रदेश सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही है। उन्होने कहा कि मुण्डेरवा में चीनी मिल की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमें अपना इतिहास और अपनी संस्कृति को जानना चाहिए। उन्होने बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठनगर रखने का सुझाव दिया। जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 दिवस हमे अपने गौरवशाली अतीत का स्मरण कराता है। इस अवसर पर सांसद एवं विधायकगण द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा दर्जी के लिए कुमारी श्वेता, अजय कुमार, कुमारी ज्याति, कुमारी संगीता तथा बढईगीरी के लिए अमरेन्द्र कुमार को टूलकिट वितरित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद योजना में रामचयन, अवधेश कुमार, सर्विन्दलाल, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, विशरजीत, मो0 अकरम, जमुनाप्रसाद, किरन, दीपिका गौड़, को फर्नीचर के लिए टूलकिट प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा रामललन मिश्रा, श्रीमती जयन्ती देवी को पावरट्रिलर के लिए तथा एक एफपीओ को अनुदान दिया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका सभी अतिथिगण ने अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना काल में तथा परिवार नियोजन के लिए अच्छा कार्य करने वाले एएनएम, आशा-पूनम, वरूणा, अंगूरा, ऊषा, रत्नापाल, प्रियंका, बविता गुप्ता, अनीता शुक्ला, उत्पल देवी, सुषमाराज प्रसस्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर विवेकानन्द जयन्ती सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों-कु0 श्रंधा सुर्यवंशी, काजल सिंह, स्वराज यादव, अमिसा गुप्ता, सहविया रहमान, नेहा चौधरी, आराधना त्रिपाठी को प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। लोकगीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जीजीआईसी की छात्राओं को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। एनआरएलएम द्वारा स्वयं 100 महिला स्वयं सहायता समूहों  तथा नव उत्पादक समूह को सीसीएल की धनराशि रू0 1.13 करोड़ का चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शान्ति का वातावरण बना है, विकास कार्यो में तेजी आयी है तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। कोरोना काल में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिली है तथा प्रवासी कामगारों को गाॅव लौटने पर रोजगार के अवसर मिले है। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजू पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीएमओ डाॅ0 एके गुप्ता, पीडी आरपी सिंह, उदय प्रकाश पासवान, अजीत श्रीवास्तव, इन्द्रपाल सिंह, रामनगीना यादव, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सभ्रांन्त नागरिक उपस्थित रहें। 


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...