Skip to main content

शिखर दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला




      विशेष संवाददाता पंकज उपाध्याय बस्ती 

महोत्सव का उद्देश्य स्थान विशेष की कला संस्कृति और धरोहर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला-विदेश तक पहुॅचाने का होतालोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला है।  महोत्सव अपने इस उद्देश्य में सफलता प्राप्त करे यही शुभकामना है। उक्त विचार संसद के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यक्त किया।                          वे बस्ती महोत्सव में दूसरे दिन शिखर दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलित करने के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बस्ती आध्यात्मिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनपद है। उन्होने बस्ती को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयासों की सराहना किया। 

      उन्होने कहा कि जिले में प्राकृतिक सौन्दर्य है। भगवान राम के गुरू वशिष्ट का आश्रम है। भगवान राम के अवतार के लिए किए गये यज्ञ का स्थान भी बस्ती में है। स्वतंत्रता संग्राम के नायक जालिम सिंह, उदय सिंह, रानी तलास कुॅवरि की यह कर्मभूमि है। 1857 में 300 से अधिक लोगों को छावनी में फासी दी गयी। मै ऐसी धरती को नमन करता हूॅ। 

उन्होने कहा कि कोरोना काल ने यह सावित कर दिया कि हम अपनी संस्कृति और संस्कार के बल पर बड़ी से बड़ी समस्या का मुकाबला एक जुट रह कर के कर सकते है। हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यव्स्था में सभी समस्याओं का हल है। चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ संकल्प शक्ति आवश्यक है। हमारा देश आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब हम स्वदेशी बस्तुओं का प्रयोग करेंगे। 

      उन्होने कहा कि आजादी के बाद से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाओं से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। आपके द्वारा चुने गये सांसद एवं विधायक आपकी समस्याओ को संसद में पूरजोर तरीके से रखते है और सरकार उनका हल निकालती है। उन्होने लोगों को चुनाव में भाग लेने तथा अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील किया। इस अवसर पर उन्होने साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ला द्वारा रचित पुस्तक ‘‘बस्ती-अतीत से वर्तमान तक‘‘ का विमोचन भी किया। बस्ती महोत्सव समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया तथा सभी अतिथियों का शाल ओढाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होन शास्त्री चैक पर रिमोट से 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वजरोहण किया तथा शिलापट्ट का शिलान्यास किया। उन्होने भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड द्वारा बैण्ड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर पेस किया गया। 

      बस्ती महोत्सव को पूर्व कृषि मंत्री एंव सांसद डाॅ0 राधा मोहन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है। बस्ती का सिरका तथा फर्नीचर विदेशो में भी जाता है। शोध से प्रता चला है कि धान की खेती बस्ती से ही शुरू हुयी है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि महोत्सव जिले की संस्कृति और कला की पहचान होती है। उन्होने बताया कि जबसे ओम बिरला जी लोक सभा अध्यक्ष हुए है। लोकसभा में आधी रात तक काम होता है। उन्होने लोकसभा अध्यक्ष महोदय को कपिल वस्तु महोत्सव के लिए आमंत्रित भी किया। 

      सांसद हरीश द्विवेदी ने पूर्वांचल की धरती पर पहली बार लोकसभा अध्यक्ष महोदय के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षो से बस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बस्ती में लगभग 600 लोगों के बैठने की क्षमता वाला भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, ओपेन जिम, बनारस और प्रयागराज के लिए बस्ती से सीधी ट्रेन तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। 

       बस्ती महोत्सव के अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी अतिथियों को शाल ओढाकर सम्मानित किया तथा इस मौके पर पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय यादव, श्रीमती रूपम मिश्रा, महेश शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह, संजय राय, आईजी अनिल कुमार राय, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नन्द किशोर कलाल, सीआरओ नीता यादव उपस्थित रहें।  

              महोत्सव का उद्देश्य स्थान विशेष की कला संस्कृति और धरोहर को देश-विदेश तक पहुॅचाने का होता है। बस्ती महोत्सव अपने इस उद्देश्य में सफलता प्राप्त करे theयही शुभकामना है। उक्त विचार संसद के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यक्त किया। वे बस्ती महोत्सव में दूसरे दिन शिखर दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलित करने के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि बस्ती आध्यात्मिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जनपद है। उन्होने बस्ती को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयासों की सराहना किया। 

      उन्होने कहा कि जिले में प्राकृतिक सौन्दर्य है। भगवान राम के गुरू वशिष्ट का आश्रम है। भगवान राम के अवतार के लिए किए गये यज्ञ का स्थान भी बस्ती में है। स्वतंत्रता संग्राम के नायक जालिम सिंह, उदय सिंह, रानी तलास कुॅवरि की यह कर्मभूमि है। 1857 में 300 से अधिक लोगों को छावनी में फासी दी गयी। मै ऐसी धरती को नमन करता हूॅ। 

उन्होने कहा कि कोरोना काल ने यह सावित कर दिया कि हम अपनी संस्कृति और संस्कार के बल पर बड़ी से बड़ी समस्या का मुकाबला एक जुट रह कर के कर सकते है। हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यव्स्था में सभी समस्याओं का हल है। चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ संकल्प शक्ति आवश्यक है। हमारा देश आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब हम स्वदेशी बस्तुओं का प्रयोग करेंगे। 

      उन्होने कहा कि आजादी के बाद से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाओं से लोकतंत्र मजबूत हुआ है। आपके द्वारा चुने गये सांसद एवं विधायक आपकी समस्याओ को संसद में पूरजोर तरीके से रखते है और सरकार उनका हल निकालती है। उन्होने लोगों को चुनाव में भाग लेने तथा अधिक से अधिक मतदान करने की भी अपील किया। इस अवसर पर उन्होने साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ला द्वारा रचित पुस्तक ‘‘बस्ती-अतीत से वर्तमान तक‘‘ का विमोचन भी किया। बस्ती महोत्सव समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया तथा सभी अतिथियों का शाल ओढाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होन शास्त्री चैक पर रिमोट से 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वजरोहण किया तथा शिलापट्ट का शिलान्यास किया। उन्होने भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड द्वारा बैण्ड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर पेस किया गया। 

      बस्ती महोत्सव को पूर्व कृषि मंत्री एंव सांसद डाॅ0 राधा मोहन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है। बस्ती का सिरका तथा फर्नीचर विदेशो में भी जाता है। शोध से प्रता चला है कि धान की खेती बस्ती से ही शुरू हुयी है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि महोत्सव जिले की संस्कृति और कला की पहचान होती है। उन्होने बताया कि जबसे ओम बिरला जी लोक सभा अध्यक्ष हुए है। लोकसभा में आधी रात तक काम होता है। उन्होने लोकसभा अध्यक्ष महोदय को कपिल वस्तु महोत्सव के लिए आमंत्रित भी किया। 

      सांसद हरीश द्विवेदी ने पूर्वांचल की धरती पर पहली बार लोकसभा अध्यक्ष महोदय के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षो से बस्ती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बस्ती में लगभग 600 लोगों के बैठने की क्षमता वाला भारत रत्न अटल बिहारी प्रेक्षागृह, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, ओपेन जिम, बनारस और प्रयागराज के लिए बस्ती से सीधी ट्रेन तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। 

       बस्ती महोत्सव के अध्यक्ष जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी अतिथियों को शाल ओढाकर सम्मानित किया तथा इस मौके पर पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय यादव, श्रीमती रूपम मिश्रा, महेश शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह, संजय राय, आईजी अनिल कुमार राय, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नन्द किशोर कलाल, सीआरओ नीता यादव उपस्थित रहें।  


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...