Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

सरकार से अनुरोध करता हूँ कि देश की जनता के जनप्रतिनिधियों लिए की शैक्षिक योग्यता को निर्धारित किया जाना चाहिए

         आलोक शुक्ल - - लखनऊ               असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव ही हिन्दू तीज-त्यौहारों का आधार माना गया है, प्रत्येक पर्व का अपना विशेष महत्व होता है।होली जैसा पावन पर्व भी बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है, दूषित मानसिकता का दहन ही होलिका दहन है।आज होली के इस पावन पर्व पर मैं सरकार से अनुरोध करता हूँ कि देश की जनता के लिए जनता के प्रतिनिधियों की शैक्षिक योग्यता को निर्धारित किया जाना चाहिए।मेरे अनुरोध के साथ ही समाज के सभी लोगों को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि जनप्रतिनिधियों की योग्यता सुनिश्चित होनी चाहिए।                  

प्रतिभागियों को पुरस्कार बाटे गए

             आई. सी. पी. एन. सिंह                  ब्यूरोचीफ गोरखपुर            गोरखपुर: दिनांक 23 मार्च को2021 को नवभारत निर्माण ट्रस्ट ,सामुदायिक विकास समिति व आर०एन०सेवा संस्था के संयुक्त तत्वधान में शहीदेआजम भगत सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर कई कोचिंग सेंटरों में भगत सिंह के जीवन पे आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एंव बेतिहाता चौक पे स्तिथ भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण हुआ तथा प्रतियोगिता  के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बाटे गए जिसमे हरिओम नगर के शाइन कोचिंग की छात्रा रितुल उपाध्याय ने प्रथम ,बेतिहाता के निकट इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ रेडियो एंड टेलिविजन के छात्र रिसभ ने द्वितीय  व गोरखनाथ रामलीला मैदान के डेस्टिनेशन कोचिंग के छात्र अभिषेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें युवा कल्याण उपाध्यक्ष डॉ० विभ्राट चंद्र कौशिक (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) एंव अपर जिला अधिकारी वित्त एंव राजस्व राजेश कुमार सिंह , नवीन पाण्डेय, रूप कुमार ब...

यूपी: बस्ती में छात्रा के खिलाफ फर्जी FIR के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, एसपी का तबादला और दो निलम्बित

  रिपोर्टर पंकज उपाध्याय बस्ती                  योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में एक छात्रा को परेशान करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। छात्रा के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करने के मामले में बस्ती के कोतवाल तथा आरोपित दारोगा को निलम्बित करने के साथ ही कार्रवाई करने में शिथिलता बरतने पर एसपी बस्ती का तबादला कर दिया गया है।बस्ती के बहुचर्चित पोखरभिटवा मामले में आज बड़ी कार्रवाई की गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने बस्ती के एसपी हेमराज मीणा को हटाकर डीजीपी मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनाती दी है। एसपी अभिसूचना मुख्यालय आशीष श्रीवास्तव को एसपी बस्ती के पद पर भेजा गया है। माना जा रहा है उन्होेंने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और युवती की शिकायत को अनदेखा किया गया। इसके साथ ही आरोपित दारोगा दीपक कुमार सिंह और कोतवाल रामपाल यादव को निलंबित कर दिया गया है। एसपी मीणा के स्थान पर आशीष श्रीवास्तव को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही बस्ती कोतवाली के इंस्पेक्टर रामपाल यादव तथा छात्रा को परेशान करने के आरोपित दारोगा दीपक सिंह को निलंबित किय...

मनोज कुमार अधीक्षण अभियंता भ्रष्टाचार एवं लूट खसूट में लिप्त

आई.सी.पी.यन. सिंह  ब्यूरो चीफ गोरखपुर   गोरखपुर समाचार:- नन्द कुमार प्रधान सहायक (कैशियर) के पदोन्नति पर जाने के बाद वर्तमान समय में नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर के कार्यालय में लगभग 15 लिपिक कार्यरत हैं। प्रशासनिक अधिकारी का कार्य सीनियर लिपिक को न देकर लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर में कार्यरत नन्द कुमार प्रशासनिक अधिकारी को द्धैत कार्यभार दिया गया है जो लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर से नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर का कार्यालय लगभग 10 किलोमीटर दूर है। जबकि नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर के कम्पाउन्ड में नलकूप खंड प्रथम एवं द्वितीय गोरखपुर का कार्यालय है उक्त दोनों खंडों में प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत है। द्धैत कार्यभार के संबंध में मुख्य अभियंता नलकूप(पूर्व) फैजाबाद के अर्धशासकीय पत्रांक-2224/मु.अ.न.पू./ई-4 दिनांक13-5-2016 में अंकित किया गया है कि ऐसे कर्मचारी/अधिकारी को द्धैत कार्यभार दिया जा रहा है जिनका मुख्यालय रिक्त पद के मुख्यालय से काफी दूर स्थित है। जिसके कारण द्वैध कार्यभार कर्मचारी/अधिकारी कार्यों को सुचारु रुप से सम्पादन नहीं किया जा रहा है। तथा वे द्धैत कार्यभार के स्थल पर समय से नहीं...

मनोज कुमार अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल गोरखपुर के मिली भगत से नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता

              आई. सी. पी. यन. सिंह सोलंकी                              गोरखपुर ब्यूरोंचीफ                        निर्माण खंड गोरखपुर में प्रधान सहायक (कैशियर) के पद पर कार्यरत नंद कुमार की पदोन्नति मुख्य अभियंता (कार्मिक 4/6) सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्रांक-6014/ई-4/ख.प्र.अधि./ प्रोन्नति दिनांक 4-9-18 एवं प्रमुख अभियंता (अधिष्ठान-4 क अनुभाग) के कार्यालय ज्ञाप संख्या-37/ई-4 क/ ख.प्रशा.अधि./पद स्थापना दिनांक 3-1-2020 के क्रम संख्या-2 पर अंकित नंद कुमार प्रधान सहायक (कैशियर) की पद स्थापना नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर से लिफ्ट सिंचाई खंड गोरखपुर में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पद स्थापित किया गया था। गौरव सिंह अधिशासी अभियंता नलकूप निर्माण खंड गोरखपुर ने नंदकुमार प्रशासनिक अधिकारी को कार्य मुक्त न करके लगभग 2 वर्षों तक कैशियर का कार्यकरा  कर पूर्व वर्षों के ठेकेदारो/फर्मों के लाइवेल्टी बिलों का भुगतान ...

महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन

रानू देवी, बस्ती  महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया मंदिर के पुजारी रामचंद्र दास उन्होंने बताया कि त्रेता युग से  के टेश्वर नाथ मंदिर में यहां पर हर साल महाशिवरात्रि का मेला लगता है और यहां पर आए हुए श्रद्धालुओं का मनोकामना पूर्ण होता है। सुबह से श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं और यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है शिव विवाह उत्सव भी मनाया गया। भंडारे में सहयोगी गण राजेश यादव, महेश कुमार गुप्ता, विजय यादव, बहादुर यादव, सालिक यादव, रामप्यारे यादव, गुलाब यादव आदि उपस्थित रहे। 

मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया

पंकज उपाध्याय, संवाददाता, बस्ती बस्ती: मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने मार्च माह में सभी विकास कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। डिफाल्टर श्रेणी में आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने वर्तमान प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देश दिया है कि मार्च माह में सभी लक्ष्य हासिल किए जाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्देश दिए जाने के बावजूद कई मंडलीय अधिकारियों ने अपने जिला कार्यालयों का निरीक्षण नहीं किया है और न ही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किया है। उन्होंने पुनः सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने जिला स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण करके निरीक्षण आख्या उन्हें उपलब्ध कराएं। अवस्थापना एवं योजनाओं की प्रगति संबंधी कोई कमी पाए जाने पर वहां के जिलाधिकारी से मिलकर इसकी जानकारी दें। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण आख्या उन्हे...

अधिवक्ता सरोज बाला को सम्मानित किया गया

               कार्यालय संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संत कबीर नगर की वरिष्ठ अधिवक्ता सरोज बाला जो कि निरन्तर महिलाओं के हित में कार्य करती रही है उनको बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया

महिलाओं को जागरूक किया गया दुबौलिया ब्लाक में

                    शशि कांत उपाध्याय बस्ती            महिला दिवस के शुभ अवसर पर 13 समूह संगठन की महिलाएं हुई एकत्र|      दुबौलिया ब्लाक के नांदेड कुआ गांव में हुई एकत्र माय जिसकी अध्यक्षता कौशल्या देवी ने किया जो कि महिला समूह की अध्यक्ष भी हैं जिसमें महिलाओं के उत्थान पर विस्तार से चर्चा की गई और महिलाओं को जागरूक किया गया की हम किसी से कम नहीं है पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के आज महिलाएं भी आगे बढ़ रही हैं अतः को byई महिला संकोच ना करें अपनी बच्चियों को खूब पढ़ाई लिखाई जिससे आने वाले भविष्य में लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र की भी खूब आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें     मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रमिला देवी पश्चिम गीता देवी पचरा देवी उपाध्यक्ष विमला देवी समूह अध्यक्ष किरण देवी आपा देवी ललिता देवी राधिका देवी सरोज वुमन कमलेश गीता राज कुमारी नीलम लालमति शांति देवी सरिता शीला कमलावती सरोज देवी गायत्री शांति देवी उमरा देवी गुफा उर्मिला शोभा चंद्रावती कलावती विद्यावती आपा देवी ...

आओ चले स्कूल

                शशि कांत उपाध्याय बस्ती                  दीदी चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा कोरोना नियमावली के अनुसार हर बच्चों को स्कूल जाने हेतु जागरूकता फैलाया जा रहा है ।  अभियान में बच्चों को माल्याअर्पण करके उन्हें कॉपी, पेन, शलाका ,रबड़ आदि का वितरण भी किया जा रहा है। डा.मनोज सिंह, गौरीशंकर त्रिपाठी,सु नील मिश्रा संत जी, सोम नाथ संत जी , उमेश गोस्वामी अवधेश सिंह ,आलोक कुमार, वसीम भाई उपस्थित रहे 

अभिभावक को अपने बच्चों को कोरोनावायरस के अनुसार स्कूल भेजना चाहिए

           शशिकांत उपाध्याय बस्ती               हर अभिभावक को अपने बच्चों को कोरोनावायरस के अनुसार स्कूल भेजना चाहिए क्योंकि जीवन रहेगा तभी शिक्षा ग्रहण किया जा सकता है।  उक्त विचार मोहल्ले मोहल्ले बच्चों को बिठोर कर उनको पुनः शिक्षा से जोड़ने के एक महा अभियान को सम्बोधित करते हुए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक मनोज सिंह ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों एवं सरकार के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए अपने बच्चों को स्कूल हर हाल में भेजें ।          दीदी चैरिटेबुल ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरीशंकर त्रिपाठी एवं सुनील मिश्रा 'संत जी' ने बंद स्कूल के दौरान छात्रों पर पड़े प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि ऊपर वाले से यही प्रार्थना करना है कि अब बीता हुआ कल कभी नहीं आए l उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को कॉपी पेन शलाका रबड़ एवं माल्यार्पण करके विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया गयाl       कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमनाथ संत जी व संचालक रासबिहारी ने किया ...

तनाव का कारण क्या है : मन

    Dr Rita Tripathi Lucknow         तनाव का कारण क्या है:मन की ज्यादा गति, ही मन की अशान्ति है। हम मन को रोक नही पाते कुछ लोग इस बीमारी से इतने ग्रस्त होते है कि प्रयोजन हो या ना हो वे निरंतर कुछ ना कुछ सोचते ही रहते है ।हमारे तनाव का सबसे मुख्य कारण असीमित इच्छा होना हमारी भौतिक सुख सुविधा इतनी बढ़ गई है कि जब यह पूरी नही हो पाती या जब इसे हमारी  जेब इजाजत नहीं देती, तब यह तनाव का कारण बनता है, हम आज के लिए न सोचकर भविष्य की चिंता करने लगते है ।तनाव का केवल एक ही कारण नही है ना जाने ऐसे कई बातें हैं जो मनुष्य को अंदर ही अंदर खत्म करता जा रहा ।इच्छाओं का अनन्त होना "हम रात दिन सिर्फ अर्थ के बारे मे ही सोचने लगे है और जीवन की छोटी छोटी खुशियो से वंचित हो रहे ये सब उच्च एवं मध्यम लोगों के साथ ज्यादा हो रहा बाकी गरीब व्यक्ति आज भी दिन भर के काम करके चैन की नींद लेता है उसे कल की चिंता नही ।उदास व्यक्ति अपनी छमताओ का ठीक उपयोग नही कर सकता उसकी सक्तिया मुरझा जाती है कि खत्म हो जाती है ।प्रसन्न रहने वाला व्यक्ति ही अपनी सक्तियों का उपयोग कर सकता है प्रस...

स्वच्छता अभियान की हालत खस्ताहाल

        यस. एन. पांडे गोंडा                गोण्डा. कुछ समय पहले सोशल मीडिया और अन्य न्यूज पोर्टल व अखबारों में हम सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफाई करते हुए फोटोज़ देखी होंगी. जहां मोदी सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे पूरी तरह से लागू करने के लिए कटिबद्ध हैं. वहां पर सरकारी अधिकारियों के ऑफिस में खुद ही सफाई की हालत खस्ताहाल है. ये उन अधिकारियों की बात है जिनके ऊपर कहीं न कहीं स्वच्छता अभियान को लागू करने की भी जिम्मेदारी है.ये जो तस्वीरें आप देख रहे हैं, ये तस्वीरें एसडीएम गोण्डा सदर के ऑफिस की हैं. इसके अलावा इसी परिसर में अन्य कई उच्चाधिकारियों के भी कार्यालय हैं. ये तस्वीरें 'दीपक तले अंधेरा' वाली कहावत को चरितार्थ कर रही हैं. ज़ाहिर है कि अगर जिले के बड़े अधिकारी स्वयं अपने कार्यालय में व्याप्त गंदगी का संज्ञान नहीं ले पा रहे हैं तो बाकी जिले का क्या हाल होगा? ये तब है जब केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान को लागू करने के लिए 0.5 प्रतिशत का अतिरिक्त कर सभी वस्तुओं पर भी ले रही है...