Skip to main content

डी.एम एव यस. पी ने पंचायत सदर मे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

 शशि कांत उपाध्याय सम्वाददाता बस्ती 

बस्ती 08 अप्रैल        जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने क्षेत्र पंचायत सदर मे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए ब्लॉक सदर तथा किसान इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।                 यहां पर उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए सभी आरओ तथा एआरओ स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके सहयोग में अन्य कर्मचारी लगेंगे, जो रजिस्टर मेंटेन करेंगे।

        उन्होंने निर्देश दिया कि पर्चा खरीद करने आने वाले तथा नामांकन के दिन नामांकन पत्र जमा करने के लिए संभावित प्रत्याशियों को धूप से बचाने के लिए बाहर टेंट की व्यवस्था की जाए। इस स्थान पर पेयजल की व्यवस्था रहे तथा सामुदायिक शौचालय खुला रखा जाए। इसके नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी की तैनाती करें। आरओ तथा एआरओ के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी।

       उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे नामांकन परिसर में समुचित साफ- सफाई की व्यवस्था रखी जाए। नामांकन पत्र की बिक्री के साथ ही इसकी खरीद करने वालों को चालान जमा करने के लिए बैंक, ऑनलाइन व्यवस्था की जानकारी अवश्य दी जाए ताकि उन्हें जमानत राशि जमा करने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा 385 की रसीद के साथ 02 कर्मचारी परिसर में बैठेंगे जो नगद धनराशि जमा करने वालों को जमानत राशि जमा करने की सुविधा प्रदान करेंगे।

          उन्होंने कहा कि नामांकन परिसर में अनावश्यक कोई व्यक्ति न घूमे। नामांकन के दिन प्रत्याशी के साथ उनके अभिकर्ता तथा प्रस्तावक कुल 03 लोग ही अंदर जा सकेंगे। वाहन नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर रोक दिया जाएगा। नामांकन करने के बाद संबंधित व्यक्ति तत्काल परिसर खाली करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के दिन प्रत्याशी उनके प्रस्तावक तथा अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। नाम वापसी के लिए संबंधित प्रत्याशी को स्वयं आना होगा।

        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि नामांकन के दौरान कोविड-19 महामारी के बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग करें तथा 02 गज की दूरी बनाए रखें।

       किसान इण्टर कॉलेज से ब्लॉक सदर क्षेत्र में मतदान कराने वाले मतदान कार्मिकों के दल की रवानगी की जाएगी। यहां पर बड़े वाहन खड़े किए जाएंगे। परिसर में बूथवार क्रम से गाड़ियां खड़ी की जाएगी जिसमें पोलिंग पार्टी को बैठा कर उनके निर्धारित मतदेय स्थल को रवाना किया जाएगा। यहां पर लाइट, टेंट, पेयजल ,साफ-सफाई, तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा, बीडीओ सदर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...