Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2021

तंबाकू की लत छुड़ाने में कारगर है होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति-डॉ. गिरीश गुप्ता

                             मनीष मिश्रा- लखनऊ                  विश्व स्वास्थ्य संगठन  द्वारा प्रतिवर्ष 31 मई को तंबाकू एवं धूम्रपान के कारण जन स्वास्थ्य पर उत्पन्न खतरों के प्रति जनता को जागरूक कर उसकी चुनौतियों को कम करने के लिए विश्व तंबाकू दिवस का आयोजन पूरी दुनिया में किया जाता है। इस गंभीर वैश्विक जन स्वास्थ्य समस्या का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि पूरी दुनिया में लगभग एक करोड़ से अधिक लोग तंबाकू एवं धूम्रपान के प्रयोग के कारण उत्त्पन्न बीमारियों के असमय मौत का शिकार हो जाते हैं और भारत में यह आंकड़ा भी चिंता का विषय है क्योंकि लगभग 10-12 लाख के आसपास औऱ प्रतिदिन लगभग 350 लोग मौत का शिकार हो जाते हैं  तंबाकू एवं धूम्रपान का प्रयोग अनेक प्रकार के श्वसन तंत्र के रोगों जैसे सी पी ओ डी, कैंसर, अस्थमा, लंग फाइब्रोसिस, ब्रोंकाइटिस के लिए प्रमुख कारक है और श्वसन रोगों की गंभीरता को बढ़ाता है। तंबाकू एवं धूम्रपान ग़ैरसंचारी रोगों जैसे हृदय रोगों, 25 से...

कोई पूछने वाला नहीं

                               आलोक शुक्ल - लखनऊ               यू पी सरकार के द्वारा विशेष व्यवस्था करने के बाबजूद इनको कोई पूछने वाला नहीं है इनकी अंत तक क्या स्थिति होगी कुछ कहा नहीं जा सकता है। य़ह हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी के बुलबुल पुरवा मार्ग पर रसूलपुर सादात इंदिरानगर लखनऊ में स्थित एक बड़े से नाले में किसी प्रकार से गये एक साड की दशा हैं। 

छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती                 पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दिपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा के कुशल निर्देशन में प्रभारी रुधौली शिवाकांत मिश्र की पुलिस टीम द्वारा थाना रुधौली पर पंजीकृत मु०अ०सं० 81/21 धारा 354A,306 IPC व 7/5 पाक्सो Act में वांछित अभियुक्तगण 1- रत्नेश सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी बसत पुर वार्ड न०08 इंदिरा नगर थाना रुधौली जनपद बस्ती! 2- दुर्गेश यादव पुत्र पवन सूत यादव निवासी खोरिया थाना पथरा जनपद सिद्धार्थनगर! 3- संदीप उर्फ़ कल्लू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी मटिरिया थाना गौरा जनपद बलरामपुर! को मुखबीर खास की सुचना पर डुमरियागंज मोड पर समय लगभग 10:35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया! गिरफ़्तार अभियुक्तगण का विवरण 1- रत्नेश सिंह पुत्र सतीश सिंह निवासी बसत पुर वार्ड न०08 इंदिरा नगर थाना रुधौली जनपद बस्ती! 2- दुर्गेश यादव पुत्र पवन सूत यादव निवासी खोरिया थाना प...

समाजसेवी संस्था आवाहन द न्यू वायस ने किया आवश्यक वस्तुओं का वितरण

आलोक शुक्ल, लखनऊ संकट के समय जो समाज के लिए खड़ा हो, उसकी सेवा करे  | वास्तव में वो ही समाजसेवी कहलाने योग्य है  | वर्तमान समय पुरे देश पर एक विशाल संकट की तरह है  | ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उनका ध्यान सर्वाधिक रखा जाए तो पहले से ही कमजोर है  | कोरोना  जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग जीविकोपार्जन के साथ नियमित रूप से भोजन के लिए भी संघर्ष का रहे हैं | बीच– बीच में कुछ लोग मृत्यु का शिकार हुए हैं | इस मुहिम में आवाहन द न्यू वायस ने दिनांक  28- मई- 2021  को राशन वितरण का कार्यक्रम आजीविका एवं विकास केंद्र कल्ली पश्चिम सरोजिनी नगर लखनऊ में आयोजित किया गया | 150 गरीबों में प्रवासी मजदूर, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं, दैनिक मजदूर के साथ अन्य  कमजोर वर्ग को राशनवितरण किया गया | अंतर्राष्ट्रीयमहिला माहवारी दिवस पर  रुचिता चौधरी के द्वारा 50 किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता , साफ – सफाई के बारे में जागरूक किया गया | ...

विशेषज्ञों की टीम में लखनऊ के होम्‍योपैथिक डॉ गिरीश गुप्‍ता

                   मनीष मिश्रा - लखनऊ             भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा सभी होम्‍योपैथिक प्रैक्टिशनर्स के लिए जारी इस सूचना में कहा गया है कि वे फंगस पर हुई सफल रिसर्च व स्‍टडी के बाद अनुशंसित दवाओं का प्रयोग सभी सावधानियां बरतते हुए लक्षणों के आधार पर ब्‍लैक फंगस के डायग्‍नोस्‍ड और सस्‍पेक्‍टेड केसेज के प्रबंधन में कर सकते हैं। जारी सूचना में राइनो ऑरबिटोसेरेब्रल म्‍यूकरमाइकोसिस, पल्‍मोनरी म्‍यूकरमाइकोसिस, क्‍यूटेनियस म्‍यूकरमाइकोसिस,, गैस्‍ट्रोइन्‍टस्‍टाइनल म्‍यूकरमाइकोसिस, सेप्‍टीसीमिया, रेस्‍टोरेटिव परपस के लिए विभिन्‍न प्रकार की होम्‍योपैथिक दवाओं को रिकमंडेड किया गया है, साथ ही यह भी कहा गया है कि इसके अतिरिक्‍त अलग-अलग लक्षणों के अनुसार दूसरी दवायें भी दी जा सकती हैं।मंत्रालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण की तीव्रता इतनी तेज रही जिससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक प्रणाली कमजोर हो गई और दूसरी बीमारियों ने उन्हें जकड़ लिया ऐसी ही एक बीमारी फंगल इन्फेक...

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलवारी थाने का किया निरीक्षण.

    पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती       आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 28. मई 2021 को कोविड-19 के दृष्टिगत थाना कलवारी जनपद बस्ती का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान तथा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह व थाना परिसर, आवास व कार्यालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया तथा साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के सम्बन्ध में सख्त हिदायत दी गई तथा कोविड-19 के दृष्टिगत थाने में की गयी सुरक्षा/ बचाव व्यवस्था व साफ-सफाई सन्तोष जनक पायी गयी । पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुरानी विवेचनाओं को समय से निस्तारित न करने के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष कलवारी व विवेचकगणों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया तथा सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण को ड्यूटी के दौरान थ्री-लेयर मास्क धारण करने, ग्लब्स लगाने, समय-समय पर हैण्डवॉस/साबुन से हाथ धोने व हाथों को सेनेटाइज करते रहने के लिए निर्देशित किया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थानाध्यक्ष कलवारी को बीट-प्रणाली के समस्त पुलिसकर्मियों के समस्यायों के ...

बस्ती में कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण किया - सी.एम

                     पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती                         बस्ती पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण         प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमित लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होने डाक्टर द्वारा मरीजो को दी जाने वाली सलाह, होमआईसोलेशन में रह रहे मरीजो को दवा की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी लिया। उन्होने पूछा कि आक्सीजन की कोई कमी तो नही।        कोविड कमाण्ड एंव कंट्रोल सेण्टर में पहुचने पर उन्होने वहा स्थापित टेलीफोन की ड्यिूटी कर रहे कर्मचारियों से आने वाली काल के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होने वहाॅ तैनात डाॅक्टर से मरीजो के बारे में प्राप्त फीडबैक की जानकारी किया। उन्होने निर्देश दिया कि कोरोना...

वनगवां खास अंधविश्वास बाबा का बना अड्डा

                          .  सम्वाददाता-रानू देवी              बस्ती जिला विश्वस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि परसूरामपुर   ग्राम पंचायत वनगवां खास की मीना पत्नी बसंत काफी बीमार होने के चलते गांव के अशोक पुत्र रघुवर यादव व ओझा प्रेम पुत्र माधवराम ग्राम टेगनाहवा  के कहने पर  पूजा के नाम पर  25000  नगद रुपया एक सोने का चैन दो सोने की  आगुठी सोने की झुमकी  और माथे की बिंदिया   पूजा वाले स्थान का   24 मई  2021  दिन में करीब 11:00 बजे  उक्त स्थान पर  रखवा करके दोनों चले गए  24 मई 2001 के   रात  लगभग 9:30 बजे रात में  दोनों आए दोनों  और वह स्थान से गठरी मंगवा कर ध्यान भांग करके उसी तरीके से दूसरी  गठरी स्थान पर रखें  और चले गए जिसमें काग़ज़ की गठरी मिला अशोक पुत्र रघुवर से पूछने पर कि पैसा और गहना  गायब है  दोनों लोग मिलकर के  गाली गलौज देते हुए  फरार हो ...

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र तथा गांवो का सर्वांगीण विकास करने के लिए समाजसेवी डॉ उदय ने किया आह्वान

कृष्णा अग्रहरी सम्वाददाता संतकबीरनगर     संतकबीरनगर :-त्रिस्तरीय पंचायत जहाँ पूरे प्रदेश में खत्म हो चुका हैं और परिणाम आने के बाद कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वर्चुअल माध्यम से सभी जीते हुए जनप्रतिनिधियों की शपथ का कार्यक्रम पूर्ण करा दिया। तो वही जिले के चर्चित समाज सेवी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिले के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों को दी बधाई दी हैं।समाज सेवी डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा हैं कि नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र तथा गांव का सर्वागीण विकास करने के लिए अब लग जाएं जनता ने अपना मताधिकार का प्रयोग करके उन्हें विजयी बनाया है अब जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिले के जीते हुए सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों विकास का खाका तैयार कर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का काम करे उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी है।

पेट्रोल पंप मैनेजर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने कर दिया हमला, और छीन ली मोटरसाइकिल.

                             कृष्णा अग्रहरी                      सम्वाददाता संतकबीरनगर             यूपी/सन्तकबीरनगर, शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निकट ग्रामसभा गोरयाभार पेट्रोल पंप मैनेजर की तीन अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लगभग 800 मीटर दूर तिराहे पर अज्ञात बदमाशों ने दुस्साहसिक प्रयास करते हुए पेट्रोलपंप मैनेजर की मोटरसाइकिल छीन ली और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के बीती रात लगभग 10 बजे सर्वेश पुत्र कपिलदेव निवासी गोरयाभार अपने पेट्रोलपंप से घर की तरफ निकले ही थे कि पहले से मौजूद अज्ञातों बदमाशों ने उनके पीछे सर पर वार किया फिर मोटरसाइकिल UP-58 D-9698 लेकर फरार हो गए, प्रार्थी गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे नजदीकी चिकित्सक से पास पहुँच कर प्राथमिक उपचार कराया, फिर जिला अस्पताल से दवा ली ,तत्काल पुलिस को सूचना दी, जनपद में ऐसी घटनाएं न हो, जनता को विश्वास आखिर होगा कब, सवालिया निशान ...

होम्‍योपैथिक के जर्नल में प्रकाशित हुई डॉ गिरीश गुप्‍ता की किताब की समीक्षा

           मनीष मिश्रा - लखनऊ               लखनऊ। गौरांग क्लिनिक एंड सेंटर फॉर होम्योपैथी रिसर्च के संस्थापक व वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ गिरीश गुप्ता की पुस्‍तक एविडेंस बेस्ड रिसर्च ऑफ होम्योपैथी इन डर्मेटोलॉजी Evidence-based Research of Homoeopathy in Dermatology की समीक्षा नेशनल जर्नल ऑफ़ होम्योपैथी के जनवरी 2021 के अंक में प्रकाशित की गई है। ज्ञात हो इस पुस्‍तक में चर्म रोगों के होम्‍योपैथिक इलाज के बारे में वैज्ञानिक सबूतों सहित पूर्ण विवरण दिया गया है। डॉ रश्मि नागर व उनकी टीम द्वारा की गई इस समीक्षा में किताब की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि पुस्‍तक में डॉ गिरीश गुप्ता के 35 साल से ज्यादा के अनुभव की झलक साफ दिखती है। किताब में इतने रोचक ढंग से सामग्रियों को प्रस्तुत किया गया है जिसे देखकर रिसर्च की सफलता को आसानी से समझा जा सकता है। समीक्षा में बताया गया है कि पुस्‍तक में विटिलिगो यानी ल्‍यूकोडर्मा (सफेद दाग), सोरियासिस (इसमें लाल परतदार चकत्‍ते हो जाते हैं), एलोपीशिया एरियटा (इसमें बाल झड़ने लगते हैं), लाइकिन...

03 लोगों पर रासुका के तहत कार्यवाही किया- डी एम बस्ती

संवाददाता - शशिकांत उपाध्याय बस्ती              बस्ती, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने 03 लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्यवाही किया है। इस संबंध में उन्होने बताया कि इसमें से 02 लोग डारीडीहा में मतपेटिका लूटने तथा 01 व्यक्ति हत्या के आरोप में जेल में बन्द है। उन्होने बताया कि 29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान के दिन डारीडीहा में मतपेटिका लूटने वाले शत्रुघ्न एवं गुंजन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 एक्ट संख्या 65/1980 की धारा-3 की उप धारा-3 के तहत रासुका के तहत जेल में निरुद्ध किया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ग्राम धौराहरा नगर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय संदीप निषाद को दुष्कर्म का प्रयास करने तथा इसमें असफल होने पर गला घोट कर हत्या करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में निरुद्ध किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल को मतदान के दिन 5.30 बजे डारीडीहा के केंद्र संख्या-41 के बूथ नंबर 108 में गुंजन प्रधान पद के प्रत्याशी अपने चाचा ऋषिकेश शुक...

इन दिनों परेशान है एक शख्स

                          रूबी प्रसाद                         ब्यूरोचीफ - पश्चिम बंगाल इन दिनों बहुत परेशान है  एक शख्स ! इसलिए नहीं कि  वो हो गया है चारदिवारी में बंद ! इसलिए नहीं कि  वो पान की दुकान पर दोस्तों के साथ  खड़ा होकर नहीं उड़ा पा रहा है सिगरेट के छल्ले .... इसलिए नहीं कि  वो अपनी जिन्दगी के कुछ गमों को दिनभर की थकान के बहाने  दोस्तों के साथ नहीं लगा पा रहा है  शराब के कुछ एक पैग ... इसलिए नहीं कि  उसे घर के छोटे-छोटे कामों में बंटाना  पड़ रहा है पत्नी का हाथ बच्चों की किताबों में खपाना पड़ रहा है सर ..... इसलिए नहीं कि ,  नहीं कट रहा है उसका समय  और समय काटने के लिए  उसे न चाहते हुए भी चलाना पड़ रहा दिन रात  वाटस्अप, फेसबुक, इंसटागाम या  फिर उसे पड़ रहा है वक्त_बेवक्त  सोना जिससे उसका मन बहल तो जा रहा है मगर बढ़ रहा है उसका चिड़चिड़ापन हो रहा है धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार...

चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने घर मे बन्दकर किया पिटाई

  कृष्णा अग्रहरी सम्वाददाता  सन्तकबीरनगर यूपी0 के सन्तकबीरनगर जिले में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्वप्रधान नवी मुहम्मद व उनके लड़को ने गाव के एक बच्चे और उसकी माता को घर मे बन्द कर लाठी डंडे और ईट से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को घर से बाहर निकालकर थाने लाने के बाद कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया है । आपको बतादे कि बखिरा थाना क्षेत्र के प्रसामाफी गाव में दबंग किस्म के पूर्व प्रधान ने वर्षों से चली आ रही पुरानी रंजिश को लेकर गाव के ऐस मोहम्मद नामक एक लड़के को घर मे बन्दकरके जमकर उसकी पिटाई कर दिया और बीच बचाव करने गयी बुजुर्ग माता को भी दबंग किस्म के पूर्व प्रधान व उनके लड़को ने जमकर पिटाई कर दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने मिलकर पूर्व प्रधान के घर से घायल ऐस मोहम्मद और उनकी बुजुर्ग माता को बाहर निकालकर थाने लाने के बाद घटना के दूसरे दिन कानूनी कार्यवाही करते हुए घायल माता और पुत्र को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर कर कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है जबकि घायल ऐस मोहम्मद की माने तो वह 23 मई को बास...

झोला छाप का शिकार

                     मनीष मिश्रा - लखनऊ                 मेरठ- गाँव- भगवानपुर चट्टवन, थाना - मुंडाली खरखोदा ब्लॉक, तहसील- सदर  में पिछले १० वर्षों से झोलाछाप डॉ. मोहन कुमार, निवासी- गढ़ रोड, आनंद हॉस्पिटल के समीप मेरठ, द्वारा भोली भाली जनता को ठगने की नीयत से बिना रेजिस्ट्रेशन के क्लिनिक चलाया जा रहा है। इस तरह के लोग पूरे शहर में फैले हुए हैं। चिकित्सा विभाग इस तरह के लोगों को नजर अंदाज करे बैठा है, इन लोगों के खिलाफ कोई अभीयान नही चलाया जाता जिसके चलते इन लोगों की दुकाने चल रही है। इस झोला छाप का शिकार एक ४ वर्ष का बच्चा यश तोमर पुत्र दीपक तोमर , निवासी- भगवानपुर,  हो गया, मार्च में बच्चे को बुखार और सर्दी की शिकायत हुई जिस के चलते परिवार के लोग ईलाज कराने पहुँच गए गलत दवा और गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की दिमाग की नसे ब्लॉक हो गयी, बच्चे का इलाज २३ दिन तक मेडिकल कॉलेज मेरठ में चला स्थिति बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बच्चे को दिल्ली सफदरजंग रेफ़र कर दिया है, बच्चा अभी भी नाजुक हालत में अ...

वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉ अनुरूद्व वर्मा का सुझाव

                    मनीष मिश्रा- लखनऊ                कोरोना से संक्रमित रोगियों के कोरोना नेगटिव होने के बाद भी लगभग 30% से अधिक लोगों को पोस्ट कोरोना कॉम्प्लिकेशन के कारण अनेक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो रोगी के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहीं हैं। यह जानकारी केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य एवँ वरिष्ठ होम्योपैथिक  डॉ अनुरूद्व वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि पोस्ट कोविड स्वास्थ्यचिकित्सक समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर शरीर के अनेक महत्त्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है।यह प्रभाव हॉस्पिटल में भर्ती एवँ होम आइसोलेशन में उपचार करा रहे दोनों तरह के मरीजों पर दिखता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन देने एवं स्टेरॉयड के प्रयोग  कारण भी कुछ समस्याएँ दिखाई पड़ रही हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना नेगटिव होने के बाद लोगों में सांस लेने में परेशानी, खांसी, ब...

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में लंच पैकेट का वितरण

संवाददाता-शशिकांत उपाध्याय बस्ती       बस्ती जिला अस्पताल में  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  के पुण्यतिथि पर  कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती मरीज़  के  तीमारदार एवं अन्य लोगों के लिए लंच पैकेट का वितरण बहुत से कॉंग्रेस जनों के साथ मिलकर किया गया,  जिसमें जिला युवा कांग्रेस महासचिव रामकृष्ण दुबे उर्फ मोनू दुबे,  विकास वर्मा, सर्वेश शुक्ला, अनुराग पांडे, अभिषेक सिंह, आदर्श पाठक, उमेश तिवारी, पवन वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कोरोना की दूसरी लहर और बचाव

                     आलोक शुक्ल--लखनऊ  कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे सम्पूर्ण मानव जगत या लगभग पूरा विश्व इस वायरस के चपेट में आ चुका है | इस वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में लोग मृत्यु शिकार हो रहे हैं और दूसरी तरफ बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं | इसी प्रकोप के बीच लोगों को स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के लिए  Aawahan The new voice ,miracla Ritual  एवं  Poetic Aatma  के द्वारा  ,  स्वस्थ महोत्सव आयोजन किया जा रहा है | जन मानस के न केवल स्वास्थ्य पर अपितु मानसिक रूप से बहुत बुरा असर पड़ रहा है | नकारात्मक आस –पास का वातावरण मानसिक स्थिति और अविश्वास ने मानव जाति को अपनी आगोश में दिन प्रतिदिन समाहित कर रहा है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल ( IAS)  अपर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि – “ कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे निजात पाने के लिए हमें स्वयं प्रयास करने होंगें | अतः सभी लोग घर और घर के बाहर उचित दूरी बनायें, मास्क पहने...

महामारी के समय मानसिक स्वास्थ्य पे भी ध्यान दे

आलोक शुक्ल महामारी कोरोना की दूसरी लहर ने देश में भयावह स्थिति कर दी है। प्रत्यक्ष रूप से जो कोरोना की चपेट में आए हैं, वो तो परेशानी में रहें ही। पर जिन्हें कोरोना नहीं भी हुआ है, वो भी आस-पास की चिंताजनक स्थिति को देखकर मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बढ़ जाता है कि अपने आस-पास का वातावरण सही रखे। अपना एवं परिवार का मनोबल बढ़ाते रहे, जिससे इस मुश्किल घड़ी का हम सामना कर सके और अंत में विजयी हो। 

कोरोना हारेगा हिन्दुस्तान जीतेगा।

प्रमिला पाण्डेय                 कानपुर             अचानक रात को दो बजे? मोवाइल वेल ? नींद से जगकर  हलो बोला तो रोने की आवाजें आ रही थी। मैंने हिम्मत बांधकर पूछा! अरे इतनी रात गये शर्मा जी क्या हुआ ?शर्मा जी ने दयनीय स्वर में कहा- पत्नी की हालत बहुत खराब हो रही है ।आक्सीजन लेवल लगातार घट रहा है। कहीं से आक्सीजन सिलीन्डर की व्यवस्था करवा दो। मैं अवाक हो गया फिर भी ढांढस बधातें हुए कहा देखता हू। कई मिलने वालो को फोन मिलाया लेकिन सफलता नही मिली।  सुबह दस बजे शर्मा जी की पत्नी का देहान्त हो जाने का समाचार मिला बेहद दुख हुआ परन्तु असहाय होकर शोक व्यक्त किया। अफसोस तो ये भी रहा कोई अन्तोष्टि में जाने वाला नही था। मन ग्लानि से भर गया। माथा पकड़कर बैठना पड़ा।।  प्राचीन समय से  ही हमारा देश महामारी और त्रासदी से जूझता और विजय प्राप्त करता चला आ रहा है।  चेचक, प्लेग,मलेरिया हैजा आदि आदि वीमारियों ने जनता जनार्दन को काफी क्षति पहुंचाई है। लोग जान बचाने के लिए एक दूसरे का स्पर्श न करते। बीमार को कई दि...

शौच के लिए निकली सास-बहू का गला रेता,सास की मौत, बहू की हालत गंभीर!

  पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती  बस्ती:कप्तानगंज थानाक्षेत्र के करचोलिया सिवान में शौच के लिए निकली सास-बहू का धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। मौके पर सास की मौत हो गई और बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। शौच के लिए निकले लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। कराह रही बहू को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना भोर में तकरीबन चार बजे की है। करचोलिया गांव की सुभावती देवी (58) पत्नी राम पियारे और उसकी बहू पूजा (30) पत्नी कमलेश शौच के लिए गांव के पूरब सिवान में गयी थी। बताया जाता है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सास-बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मौके पर संघर्ष के निशान हैं। गला रेतने से मौके पर ही सास खेत में मौत हो गई जबकि बहू पूजा को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पूजा का पति कमलेश उर्फ राजू चार वर्षों से सऊदी अरब में रहता था। तीन माह पहले गांव आया है। घर में पिता-पुत्...

पत्रकार संगठनों के दबाव में रिहा हुए संतोष पाल

पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती  बस्ती। पत्रकार  संतोष पाल की रिहाई को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती की पहल रंग लाई और बस्ती जनपद के मंडल अध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी से मिलकर उनकी रिहाई की मांग की, जिसको उन्होंने तुरंत स्वीकार करते हुए रिहाई आर्डर पास कर दिया। रिहाई आर्डर को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिला कारागार में जाकर जेलर से मुलाकात किया और उनसे तुरंत रिहाई किए जाने का अनुरोध किया। पत्रकारों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कारागार अधीक्षक ने 15 मिनट के अंदर औपचारिकताएं पूरी करके संतोष पाल और उनके साथियों को रिहा कर दिया। संगठन के दबाव में लालगंज पुलिस ने संतोष पाल की तहरीर पर यथोचित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही है।            इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नीरज श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र मिश्रा, रमेश मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अनिल सिंह,  जितेंद्र यदुवंशी, अनूप मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

हे मौत

                 स्मिता श्रीवास्तवा                 कवयित्री- लखनऊ  हे मौत तू तो निश्चित है, परन्तु ज़िम्मेदारी पूरी होने तक बख़्श दो हम सब हैं धरती के पापी, थोड़ा ठहरो अभी कुछ और दण्ड दो... अभी ना छीनो बच्चों के पिता को,उसके निवाले से पेट को भरने दो.. अभी छोड़ दो माँ को,उसके आँचल के छांव तले शिशुओं को पलने दो.. ना सूनी करो एक माँ की गोद,उसे वात्सल्य का सुख लेने दो.. हे मौत  हम सब सुधरेंगे, करेंगे प्रकृति की रक्षा..  अधर्मी हृदय होगा परिवर्तित, करेंगे पवित्र आत्मा की सुरक्षा.. दूर होगा ये दूषित वातावरण, होगी पुनः स्वच्छता की स्थापना.. हे मौत  थोड़ा समय दो,   हे मौत  जिम्मेदारी पूरी होने तक बख्श दो...

कोई चिंतन नहीं उनका जिन्हे देश का भविष्य कहा जाता है

   गुलशन कुमार चौहान एडवोकेट- बस्ती  जी हां दोस्तों। आज का समाज पढ़े लिखे लोगों का होकर भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में करोना का माहौल चल रहा है उससे विद्यार्थी जीवन में उनकी पढ़ाई को लेकर के काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है।अचानक लागू होते लाकडाउन से विद्यार्थियों को तत्काल कमरा जो किराये पर ले कर अध्ययन कर्ता है उसे बन्द करके घर भागना पड़ता है ऐसी परिस्थिति में उसकी सारी व्यवस्था उड़ जाती है. किसी प्रकार की फीस या कमरे के किराये में उसे सुविधा न संस्थाओ से मिलता है न ही सरकार से कोई व्यवस्था प्राप्त होती है. जिस प्रकार से दैनिक प्रयोग की वस्तु की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार से विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी के पढ़ाई की भी जिंदगी होती है। कोरोना काल में जिस तरह से लोग अपने दैनिक उपयोग की वस्तुओं ग्रहण कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार से विद्यार्थियों के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए और इसके प्रति एक ठोस कदम उठाना आवश्यक है। पिछले वर्ष भी करोना की वजह से कई स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए थे।इस साल भी पिछले साल की तरह स्कूल कॉलेज बंद हो गए हैं इससे विद्यार...

स्वास्थ्य मंत्री ने 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण करने हेतु सेंटर का किया उद्घाटन

       पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती             प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने आज जिला चिकित्सालय में टीकाकरण केंद्र में 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण करने हेतु सेंटर का किया उद्घाटन. , प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के नागरिको का टीकाकरण सत्र का जिला अस्पताल में फीताकाट कर उदघाटन किया। इस अवसर पर सबसे पहले आशीष पाण्डेय तथा सौम्या शुक्ला को कोवीशील्ड टीका लगवाया। मंत्री महोदय ने इनको शुभकामना देते हुए  अवगत कराया कि जिले में अब 18 वर्ष से ऊपर आयु के सभी महिला एवं पुरूष को टीका लगवाया जायेंगा। सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार ने बताया कि कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक 84 दिन के बाद लगने पर अधिक प्रभावशाली है। इसलिए आज जिनको यह टीका लगा है, अब 84 दिन के बाद दूसरा डोज का टीका लगवाया जायेंगा।मंत्री महोदय ने अस्पताल में आईडी मिलान काउंटर, वेटिंग रूम, आबर्जवेशन रूम तथा आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त अनिल कुमार साग...

जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता लागू की जाए

आलोक शुक्ल - - लखनऊ         जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता देश के विकास के लिए परमावश्यक है। जिसकी है सख्त दरकार, उसे क्यों नहीं लागू कर रही सरकार ? समस्त जनप्रतिनिधियों की शैक्षणिक योग्यता अति शीघ्र लागू की जाए।

वर्तमान समय में कुल 525 कन्टेनमेन्ट जोन सक्रिय - जिलाधिकारी

संवाददाता.   शशिकांत  उपाध्याय बस्ती          बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 525 कन्टेनमेन्ट जोन सक्रिय है। इसमें से 26 बस्ती नगर, 214 बस्ती तहसील, 41 रूधौली, 49 भानपुर तथा 195 हर्रैया में बने है। उन्होने बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरूआत से अभी तक कुल 3121 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये, जिसमें से 2596 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिये गये। आज कुल 32 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 39 जोन समाप्त कर दिये गये है।

लाशों का अंबार

  आलोक शुक्ल - लखनऊ                   नदियों में तैरती लाशों का अंबार न जाने क्या इशारा कर रही है समझ से परे होता जा रहा है आज इस प्रकार की खबर इस परिस्थिति में आ रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार देश के लगभग 60% गतिविधियों को बन्द करके अपनी पूरी उर्जा का लगभग 80 %क्षमता को लगा दिया है फिर भी न जाने कहा से इस से लाशों का अंबार मिल रहा है. 

वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज त्रिपाठी नहीं रहे

               आलोक शुक्ल - लखनऊ           बस्ती दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज त्रिपाठी सरल स्वभाव के धनी सिद्धांत परख, ईमानदारी के साथ वकालत पेशे को जीवित रखने वाले आज हम लोगो को छोड़कर चले गए ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें ।विनम्र श्रद्धांजलि ।

कुल 522 कन्टेनमेन्ट जोन सक्रिय-जिलाधिकारी

संवाददाता - शशिकांत उपाध्याय बस्ती           बस्ती । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 522 कन्टेनमेन्ट जोन सक्रिय है। इसमें से 32 बस्ती नगर, 216 बस्ती तहसील, 40 रूधौली, 50 भानपुर तथा 184 हर्रैया में बने है। उन्होने बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरूआत से अभी तक कुल 3018 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये, जिसमें से 2496 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिये गये। आज कुल 33 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 27 जोन समाप्त कर दिये गये है। 

समय बहुत नाजुक है।

  तृषा द्विवेदी एडवोकेट उन्नाव   तृषा द्विवेदी एडवोकेट ने  संकटकालीन के समय आप सबसे हाथ जोड़ कर निवेदन करती हूँ कि मन में जो भी जिसके लिए ईर्ष्या द्वेष,घृणा और बदले की भावना हो उसे मिटाकर आपस में दया और प्रेम करिये ,व्यर्थ के आरोप-प्रत्यारोप से बचिए। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से बचिए। दूर रहिये कम मिलिये कितुं जब भी मिले प्रेम पूर्वक मिले। फोन से सम्पर्क करते रहें,एक दूसरे को तनाव और चिंता से बाहर लाने का काम करें। क्या पता कौन सा पल अफसोस की घड़ी बन जाये।  कोरोना यही तो समझा रहा है कि हम सब ईश्वर की संतान हैं,इसलिए हम सब एक हैं इस धरा पर मेहमान बनकर आये हैं यहां कोई मालिक नही है,जो कोरोना या अन्य प्रकार से दुनिया से अलविदा हो रहे हैं सोचो उन्हें क्या वापस ला सकते हैं,अफसोस से भी क्या मिलेगा। मिटा दीजिए अंहकार छोटे बड़े का,पढ़े बिना पढ़े का।  स्तर की कोई बात न करो सिर्फ मानवता का नाता और मेहमानी का स्तर होता है। सबका मालिक भगवान। इसलिए मानसिकता बदल कर आइये एक साथ जियें प्रेम पूर्वक रहें ताकि दिल पर पछतावा का भार न बन पाए। मेरी बातों पर सब लोग विचार करना और लागू भी क...

एसडीयम की कार्यप्रणाली से नाराज लेखपालों ने दिया धरना

  रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0                   यूपी के सन्तकबीरनगर जिले के घनघटा तहसील में एसडीयम के कार्य प्रणाली से नाराज लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है लेखपालो की माने तो एसडीयम ने महिला लेखपालो और कुछ पुरुष लेखपालो को आफिस से अटैच कर दिया है जबकि शासनादेश में कोई भी लेखपाल को आफिस अटैच नही किया जा सकता है और एसडीयम ने लेखपालो को अटैच के बाद उनका दूसरे पटलो पर ट्रांसफर कर दिया है जिससे खार खाये लेखपालो ने एसडीयम के खिलाफ नाराज होकर आंदोलन पर उतर गए है । आपको बतादे कि धनधटा तहसील के एसडीयम ने मनमानी तरीके से लेखपालो को आफिस अटैच कर दिया है और ऑफिस अटैच के दो महीनों ने 3 बार दूसरे पटलो पर स्थानांतरण कर दिया है जबकि शासनादेश में लेखपालो को आफिस अटैच नही किया जा सकता है इसी से खार खाये लेखपालो ने घनघटा एसडीयम के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन पर उतर गए है और लेखपाल मांग कर रहे है कि घनघटा तहसील के लेखपाल गिरजेश यादव के ऊपर दर्ज मुकदमो को वापस लेते हुए खतैनी में नामो किहुयी त्रुटि को दूर किया...

DM, SP ने शहर में किया गस्त, खलीलाबाद शहर में जानें वाला मुख्य मार्ग हुआ सील

रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0 संतकबीरनगर  बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए  DM दिव्या मित्तल व SP डॉक्टर कौस्तुभ   द्वारा खलीलाबाद टेबल कॉलोनी के समीप मेन रोड पर 15 लोग कोरोना पाए जाने के बाद खलीलाबाद शहर का मुख्य मार्ग को  कराया शील वहीं शहर गस्त करते हुए आगामी पर्व ईद को सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने व लाकडाउन का पालने कराने के दृष्टिगत किया गया भ्रमण आपको बता दें कि खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ट्यूबवेल कॉलोनी के पास कोरोना जांच में 15 लोग को कोरोंना  रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर डीएम दिव्या मित्तल ने कन्मेंट जोन  घोषित करते हुए पूरी तरह से आवागमन पर और निकासी पर रोक लगा दिया है और शहर में आगामी ईद की त्योहारों को देखते हुए DM व SP ने संयुक्तरुप से आगामी पर्व ईद को सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने व शासन द्वारा जारी लाकडाउन तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के दृष्टिगत कस्बा खलीलाबाद में मेहदावल बाईपास, मधुकुंज तिराहा, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, मोती चौराहा, सरैया बाईपास सहित विभिन्न जगहों ...

पूर्व विधायक के वर्चस्व की वजह से कारवाई में टालमटोल करने का महिला ने लगाया आरोप

  .रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0                 संतकबीरनगर:-बखिरा थाना क्षेत्र के खुजरी. गांव निवासी एक महिला ने बसपा के पूर्व विधायक ताबिश खान सहित उनके मेली मददगारो पर हत्या का आरोप लगाकर एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।पुलिस अधीक्षक क़ो महिला द्वारा दिये गये शिकायती पत्र में कहा हैं कि मेरे पति बहरैची के नाम से गांव की गड़ही का पट्टा वर्ष 2016 में हुआ था जिसमें वो मछली पालन करते हैं। इस गड़ही का पट्टा बहरैची को मिल जाने के कारण गांव के मो.ताबिश खान और उनके मेली मददगार काफी रंजिश रखते थे और वर्ष 2018 में इसी गड़ही में जहर डालने को लेकर बखिरी थाने में प्राथमिकी मु०अ०सं०423 दर्ज हैं। उक्त व्यक्तियों द्वारा महिला के पति को गड़ही के पास नहीं जाने की दमकी के साथ जान से मारने की धमकी देते थे। दिनांक 08/05/2021 को  महिला के पति गड़ही के पास जा रहे थे सुबह सात बजें तो प्राइमरी पाठशाला के पीछे मो. ताबिश खान व उनके मेली मददगार इफ्तिखार अहमद पुत्र साकिर अली, इलियास पुत्र इकराम, मसीहुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, सुहेल पुत्र न...

मतगणना के दौरान जीता हुआ प्रत्याशी हारा आरोप....

.रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0                   संतकबीरनगर:- विधानसभा खलीलाबाद ब्लॉक सेमरियावां ग्राम पंचायत सौरहा सिंघोरवा (दीगर) प्रधान प्रत्याशी निषाद पार्टी कार्यकर्ता रामनरेश निषाद को अधिकारी कर्मचारी द्वारा धांधली करा कर जीते हुए प्रत्याशी को हराकर हारे हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे देने का मामला प्रकाश में आया मतगणना के दौरान हुई धांधली को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी सहित ग्रामीणों ने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधान पद के प्रत्याशी रामनरेश ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर रिकाउंटिंग की मांग की है।उन्होंने कहा कि प्रत्याशी द्वारा बार-बार मतगणना के दौरान शिकायत करने पर मतगणना कर्मचारी अधिकारी प्रत्याशी को धमकी देते  हुए कई बार कहा कि ज्यादा बोलोगे तो पुलिस द्वारा पिटवा कर बाहर कर दिए जाओगे प्रत्याशी डर के मारे किसी से कुछ नहीं कह पाया पहले राउंड मतगणना के दौरान 24 घंटा बीत जाने के बाद भी मतगणना पूरी नहीं कर पाए एक सोची-समझी साजिश के तहत हारे हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता...

सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल, अनावश्यक घूमने वाले पर किया कार्यवाही

रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0               संतकबीरनगर कोरोंना वायरस बढ़ते रफ्तार को देखते हुए सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल पूरी तरह से जुट हुऐ हैं लॉकडाउन का पालन कराने में मेहदावल बाईपास किया चेकिंग, अनावश्यक घूमने वाले दो पहिया व चारपहिया वाहनों के खिलाफ  कार्यवाही करते हुए नसीहत दिया आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्धारा 17 तारीख तक कोरोंना लॉक डाउन लगाया गया लेकीन शहर कोरोना  की बेखौफ हो कर बेवजह घूमते देखे गय।  वहीं खलीलाबाद शहर में लॉक डाउन पालन कराने में जुटे सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने  सड़कों पर बेवजह घूमते देखा तो  लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों को नसीहत भी दी कि बेवजह सड़क पर ना घूमें, घर में रहें सुरक्षित रहें ।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाया

रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0        यूपी के सन्तकबीरनगर जिले में जहाँ आक्सीजन और बेड की कमी से कोरोना संकर्मितो की मौत हो रही है वही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सन्तकबीरनगर जिले में आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए सेवा भाव के तहत 5 आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाया है जिसको लखनऊ सपा छात्र सभा के नगर उपाध्यक्ष आषुतोष सिंह ने जिले में पहुचाने के साथ आक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजो को उपलब्ध भी करा दिया है  आपको बतादे कि कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी से रोज़ टूटती सांसों के बीच कोरोना मरीजों के लिए एक छोटी सी उम्मीद किरण दिखाई दी है, जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ऐसे कोरोना पीड़ित जिन्हें सही समय पर ऑक्सीजन नही मिल पारहा उनके किये एक वैकल्पिक राहत पहुंचाने के लिए आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं, जब लखनऊ से संतकबीरनगर ज़िले में पहुंचे लखनऊ के छात्र सभा के सपा नगर उपाध्यक्ष   आसुतोष सिंह ख़लीलाबाद में समाजवादी ऑक्सीजन सेवा के सहत 5 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन लेकर पहुंचे और कोविड से ग्रस्त...

बखिरा थाना क्षेत्र के नन्दौर में कोरोंना लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे डीएम व एसपी

.रिपोर्ट.. कृष्णा अग्रहरी सन्तकबीरनगर यूपी0             संतकबीरनगर - बढ़ते कोरोंना महामारी को देखते हुए डीएम व एसपी ने बखिरा थाना क्षेत्र के   नन्दौर में पैदल गश्त कर लोगों को कोविड-19 के प्रति लोगों को दी गई जानकारी आपको बता दें की ज़िले में आज  DM दिव्या मित्तल व एसपी  डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से शासन के निर्देश के क्रम में थाना बखिरा क्षेत्र नन्दौर में पैदल गश्त कर आम जनमानस को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे  कोरोना वायरस को हराया जा सके । कोविड - 19 से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की गई । भ्रमण के दौरान बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों का चालान भी कराया गया भ्रमण के दौरान पुलिस बल के साथ पैदल गस्त के समय एनाउंसमेण्ट कर लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव हेतु मास्क, ग्लब्स / सैनेटाइजर का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । भ्रमण के दौरान आम जनमानस से अपील कहां गया के ज़िले में पुलिस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आप के साथ...