Skip to main content

बस्ती में कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण किया - सी.एम



                    पंकज उपाध्याय विशेष संवाददाता बस्ती       

                बस्ती पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण         प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमित लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होने डाक्टर द्वारा मरीजो को दी जाने वाली सलाह, होमआईसोलेशन में रह रहे मरीजो को दवा की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी लिया। उन्होने पूछा कि आक्सीजन की कोई कमी तो नही। 

      कोविड कमाण्ड एंव कंट्रोल सेण्टर में पहुचने पर उन्होने वहा स्थापित टेलीफोन की ड्यिूटी कर रहे कर्मचारियों से आने वाली काल के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होने वहाॅ तैनात डाॅक्टर से मरीजो के बारे में प्राप्त फीडबैक की जानकारी किया। उन्होने निर्देश दिया कि कोरोना की जाॅच पाजिटिव आने के तत्काल बाद उसे दवा की किट उपलब्ध कर दी जाय। यदि व्यक्ति होमआईसोलेशन में है, तो उसे थर्मामीटर तथा पल्सआक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

        निरीक्षण के क्रम में उन्होने रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी हासिल किया। उन्होने निर्देश दिया कि आरआरटी टीम द्वारा सैम्पलिंग एवं दवा वितरण में तेजी लायी जाय। जिन गाॅवों से अधिक बीमार व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हो वहाॅ आरआरटी टीम प्राथमिकता पर भेजी जाय। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल को  होमआईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल करते रहने का निर्देश दिया ताकि उन्हें समय से दवा उपलब्ध करा दी जाय। 

     उन्होने ओपेक कैली अस्पताल के सीएमएस डाॅ0 सोमेश श्रीवास्तव से आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त किया। एंबुलेन्स 108 के संचालन के संबंध में डाॅ0 रूपेश हलदार से जानकारी लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव से उन्होने कमाण्ड सेण्टर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। 

    जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होने बताया कि 04 लैण्डलाइन टेलीफोन के द्वारा मरीजो से जानकारी प्राप्त की जाती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराया जाता है। 24 घण्टे तैनात डाक्टर मरीजो को इलाज एवं बचाव संबंधी आवश्यक सुझाव देते है। उन्होने बताया कि कमाण्ड सेण्टर में टेलीविजन स्क्रीन पर कैली ओपेक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की देख-भाल की मानीटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री ने इस विशेष प्रयास की सराहना किया। 

     निरीक्षण के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डाॅ0 अनूप कुमार भी उपस्थित रहें। 

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...