Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

ओम साई हॉस्पिटल मैटेर्निटी सेंटर में आयुष्मान भारत कार्ड से निरंतर हो रहा हैं नि:शुल्क ईलाज.....

               संवाददाता कृष्णा अग्रहरी संतकबीरनगर                 संतकबीरनगर. जिले के एकमात्र ओम साई हॉस्पिटल मैटेर्निटी सेंटर  में आयुष्मान भारत कार्ड से निरंतर बच्चों के सभी प्रकार की बीमारियों के साथ ऑर्थोपेडिक मरीजों का भी नि:शुल्क ईलाज निरंतर किया जा रहा हैं। इस बड़ी सुविधा का जिले के सभी प्रकार के लोग लाभ ले रहे हैं तो वहीं भारत सरकार की इस मुख्य योजना को जिले में अपने स्तर से विस्तार कर सभी को लाभ दे रहे हॉस्पिटल के एमडी रितेश्वर श्रीवास्तव के द्वारा की गयी इस सराहनीय पहल की चर्चा जोऱो पर हैं। ओम साई हॉस्पिटल मैटेर्निटी सेंटर जिले का एकमात्र ऐसा हास्पिटल हैं जहाँ आयुष्मान भारत कार्ड से बच्चों के विभिन्न ईलाज के साथ ऑर्थोपेडिक मरीजों का वरिष्ठ चिकित्सको द्वारा निरंतर ईलाज किया जा रहा हैं। हॉस्पिटल के एमडी रितेश्वर श्रीवास्तव ने बताया कि जिले को लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध हो जिसके लिए मै लगातार प्रयासरत हूं उन्होंने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से आयुष्मान भारत कार्ड की उप...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचे युवा नेता गोलू सिंह

               कृष्णा अग्रहरी सम्वाददाता संतकबीरनगर              संतकबीरनगर, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री में एक गरीब परिवार की जमीन जालसाजी कर हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला तब और तूल पकड़ लिया जब सैकड़ो ग्रामीणों के पक्ष में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए साथ आएं युवा नेता चंद्रेश्वर ऊर्फ गोलू सिंह हरसंभव मदद का आश्वासन देकर पीड़ित के साथ खड़े रहने का  संकल्प लिया।   ग्राम कर्री निवासी साबुद्दीन S/O मुबारक अली जिनकी दिमागी हालत ठीक नही है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ 9 हजार में उनकी सम्पूर्ण जमीन और उनका पैतृक घर भी जालसाज से बैनामा करा लिया, जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। सोमवार को जब सैकड़ो ग्रामीण पीड़ित को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो सभी को पुलिस वहां से हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे युवा नेता चंद्रेश्वर  ऊर्फ गोलू सिंह ने सभी न्याय का आश्वासन दिया और उन्होंने ग्रामीणों के तरफ से सदर सीओ से भी भीड़ गए और न्याय न मिलने ...

मखधाम मखौडा पहुंचे आईजी पूजा अर्चना किया

             रानू देवी - सम्वाददाता बस्ती          बस्ती, परशुरामपुर क्षेत्र में मखौडा मे श्रीराम जनकी मन्दिर पर शुक्रवार को ज्येष्ठ पूर्णमा के अवसर पर हो रहे रामाचार्य हवन पूजन के अवसर पर आईजी बस्ती अनिल कुमार पहुँच कर मन्दिर में पूजा अर्चना किया और हवन यज्ञ व आरती मे शामिल होकर  प्रसाद ग्रहण किये. अयोध्या मन्दिर के महन्त रामकोट बडा़ अस्थान दसरथ महल से आए बि्दुगददाचार्य देवेन्द्र प्रसादाचार्य      महराज आईजी को रामाचार्य  यज्ञ  हवन के बिषय  मे बिस्तुरीत रुप से बताते हुए कहा कि आज के दिन जो भी सज्जन मखधाम मे प्रसाद ग्रहण करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है इस अवसर पर आयोध्या धाम से आऐ विषणू  नायक शास्त्री, विषणू रामशरण दास,  सुरेश दास, दिनेशाचार्य  राम भूषण दास, कृपालु जी महाराज, पवन पांडे पूर्व विधायक, रमन त्रिपाठी, प्रहलाद सिंह, पूर्व विधायक रघुनाथ पाठक, प्रभारी निरीक्षक गौर   शमशेर बहादुर सिंह व  आसपास के क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

बस्ती, महिला चिकित्सालय की दुर्दशा

                     आलोक शुक्ल - लखनऊ       बस्ती, महिला चिकित्सालय आज भी अपने भाग्य पर रो रहा है एक हल्की सी बरसात में बाहर मुख्य मार्ग से लेकर, प्राइवेट वार्ड , जनरल वार्ड, इमर्जेंसी से लेकर ओ टी तक पूरा का पूरा जलमग्न हो जाता है न जाने क्यों व्यवस्था में परिवर्तन हो नहीं हो पा रहा है, समझ में नहीं आता है कि जनता एवं चिकित्सालय के कर्मचारियों को कब तक इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा

गाजीपुर पुलिस ने ₹20000 का इनामी दबोचा

                        मनीष मिश्रा लखनऊ           लखनऊ, पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर व डी सी पी देवेश पाण्डे द्वारा अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।ए डी सी पी प्राची सिंह व ए सी पी सुनील शर्मा के कुशल नेतृत्व में गाजीपुर थाना प्रभारी ने काफी समय से फरार चल रहे20000के   इनामिया रुखसार को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।रुखसार ने उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर जनता से 9करोड़ रूपए की ठगी कर चुका है इसके उपर पहले से 22मुकदमे पंजीकृत हैं। रुखसार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल गाजीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा पॉलिटेक्निक चौकी इंचार्ज कमलेश राय के साथ  हे०का० नागेन्द्र सिंह ,ऋषि तिवारी ,प्रदीप चौधरी की अहम भूमिका रही

समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता

                 रिपोर्टर कृष्णा अग्रहरी संतकबीरनगर             संतकबीरनगर:-सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छापेमारी करवा कर उन्हें साजिश के तहत उलाझाया जा रहा हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सियों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी के इशारों पर अधिकारियों द्वारा सेमरियावां स्थित सपा जिलाध्यक्ष  के आवास पर छापेमारी की गई हैं जबकि उनके नाम से कोई दुकान नहीं है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोरिक यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।      उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की कुर्सियां को हथियाना चाह रही है जिसके अनुरूप आज सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खा के आवास पर छापेमारी करवायी हैं जोकि वो गोदाम उनके नाम से नहीं हैं बीजेपी समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से आहत होकर सपा जिलाध्यक्ष के मनोबल को तोड़ने के लिए साजिश के तहत उन्हें फंसा रही हैं। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी एक लड़ाकू पार्टी है जिलाध्यक्ष को बद...

महिला इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डा. शालिनी सिंह ने भुखमरी की कगार पर पहुंचे गरीब ठेले वाले के लिए बनी मसीहा

                    रिपोर्ट- कृष्णा अग्रहरी संतकबीरनगर       संतकबीरनगर-"गरीब नहीं जानता क्या है मजहब उसका, जो बुझाए पेट की आग वही रब है उसका" ये पंक्तियां जिले की तेजतर्रार महिला इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डा.शालिनी सिंह के कार्यो को चरितार्थ कर रही है। जब महिला इंस्पेक्टर डा.शालिनी सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान खलीलाबाद मधुकुंज चौराहे पर पहुंची थी वहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग भूखे प्यासे ठेले पर चूड़ी की दुकान लगाये खड़ा था बुजुर्ग को देखकर महिला इंस्पेक्टर डा.शालिनी सिंह ने अपनी संवेदनाओं को नहीं रोक पायी और फूटपाथ पर दुकान लगाये हुए बुजुर्ग के पास पहुंचकर उसकी मदद कर एक फिर उन्होंने एक मिशाल पेश की।      जहाँ पुलिस के कार्यों को लेकर समाज में अलग अलग तरह की सोच लोगो के दिमाग में रहती हैं तो वही जिले की तेजतर्रार महिला इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डा. शालिनी सिंह निरंतर पुलिस के मानवीय कार्यों को लेकर दिन रात मेहनत करती हैं। बृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ खलीलाबाद मधुकुंज चौराहे पर गश्त करने निकली महिला इंस्पेक्टर डा.शाल...

किसानों की फ़सल भगवान भरोसे

                 रानू देवी सम्वाददाता बस्ती   बस्ती, परसुराम ब्लाक के अंतर्गत मखौड़ा से सटा ग्राम सभा ककरा खुर्द गौशाला जहां पर मेरे सम्वाददाता पहुची तो वहां पर मौजूद एक नरेगा कर्मी उसी गांव का दिन में करीब 3:00 बजे सफाई गौशाला का कर रहा था, उससे पूछने पर जानकारी मिली कि हम लोग यहां गौशाला में दो लोग हैं काम करते हैं और छह  हजार में हम लोगों की तनखा है सुबह 6:00 बजे पशुओं को खोल देते हैं शाम को 6:00 बजे गौशाला में पशुओं को लाकर बांध देते हैं पूछने पर कहा कि भूसा पर्याप्त नहीं मिलता है खिलाने के लिए, इसलिए जानवरों को चरने के लिए छोड़ देता हूं जब सम्वाददाता ने पूछा कि जानवर चरते चरते किसान के खेत में भी चले जाते होगे तो उसने बताया कि कुछ लोग अपने खेत को घेरे रहते हैं, यह तो उनकी जिम्मेदारी है कि अपनी सुरक्षा करे । इस कथन के बाद मैं तो मनाती हू कि किसानों की फ़सल भगवान भरोसे। 

अंतर्जनपदीय वाहन चोर हुए गिरफ्तार

शशि कांत उपाध्याय सम्वाददाता बस्ती             पुलिस अधीक्षक बस्ती  आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार त्रिपाठी व स्वाट प्रभारी उ0नि0 विनोद कुमार यादव तथा चौकी प्रभारी बड़ेबन उ0नि0 जनार्दन प्रसाद मय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2021 धारा 379 IPC से सम्बन्धित वांछित तीन अभियुक्तों को दिनांक 14.06.2021 को ब्लाक रोड पर बैरियहवां मोड़ के पास से एक अदद देसी कट्टा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व पाँच अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त विनय वर्मा पुत्र भागरथी वर्मा निवासी ग्राम आमा शुक्ल पोस्ट जीनवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के विरुद्ध थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 185/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को  न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।पुलिस अ...

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भाऊराव देवरस हॉस्पिटल में निर्मित मेडिकल आक्सीजन निर्माण संयत्र, पोर्टेबुल एक्स-रे एवं मेडिकल गैसेज पाइप लाइन का किया वर्चुअल लोकार्पण

मनीष मिश्रा, लखनऊ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर लखनऊ में निर्मित मेडिकल आक्सीजन निर्माण संयत्र (Pressure swing adsorption), पोर्टेबुल एक्स-रे एवं मेडिकल गैसेज पाइप लाइन का वर्चुअल लोकार्पण आज किया। जिसके निर्माण में कुल 112.46 लाख रुपये खर्च हुए। मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में 100 बेड की क्षमता के भाऊराव देवरस चिकित्सालय परिसर में रिकॉर्ड 25 दिनों के भीतर प्लांट व अन्य चीजों को चिकित्सालय में स्थापित किया गया। भाऊ राव देवरस अस्पताल में निर्मित आक्सीजन निर्माण संयन्त्र (Pressure swing adsorption) के निर्माण में 75.75 लाख रुपये, मेडिकल गैसेज पाइप लाइन निर्माण 19.19 लाख रुपये व अन्य चिकित्सीय सुविधा जैसे पोर्टेबुल एक्स-रे, सी.आर. सिस्टम के लिए 17.52 लाख रुपये मंत्री ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना से दिए। मंत्री ने कहा कि भाऊराव देवरस चिकित्सालय महानगर लखनऊ के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है, आज जब चिकित्सालय ऑक्सीजन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं म...

जिला विकास अधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति उपलब्ध करवाने का निर्देश

  शशिकांत उपाध्याय, संवाददाता, बस्ती  बस्ती। सभी सी एच ओ तथा स्टाफ नर्स की उपस्थिति प्रतिदिन 9:30 बजे जिला विकास अधिकारी कार्यालय में व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए जनपद में टीकाकरण अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ सी एच ओ तथा स्टाफ नर्स ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण से टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आ पा रही है तथा जा कोविड-19 महामारी के संबंध में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन भी हो रहा है। ऐसे ही स्थिति में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे उपस्थिति पंजिका की फोटो प्रति जिला विकास अधिकारी कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना सुनिश्चित करें। इसमें चूक पाए जाने पर एम ओ आई सी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

स्थानीय लेखपाल द्वारा भूमि का चिन्हीकरण व राजस्व अभिलेख तथा नक्शे में तरमीम हो चुकी महिला की भूमि को भू माफियाओं द्वारा हथियाने की कोशिश...

                           आई. सी. पी. यन. सिंह सोलंकी                                             गोरखपुर ब्यूरोंचीफ            गोरखपुर थाना सहजनवां के अंतर्गत ग्राम देवापार दुगदुईया निवासी महिला ने लहुरादेवा निवासी विभिन्न व्यक्तियों पर उसकी भूमि की एसडीएम के आदेश के बाद स्थानीय लेखपाल द्वारा चिन्हीकरण व राजस्व अभिलेख तथा नक्शे में तरमीम हो चुकी भूमि की मेड़बंदी को तोड़कर भूमि पर कब्जा करने के फिराक में मारपीट क घायल करने का आरोप लगाते हुए सहजनवां थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया हैं जहाँ मुकामी पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने में आना कानी कर रही हैं। महिला ने दिये गये शिकायती पत्र में कहा हैं कि आ०सं० 70/0526 हे० 1/2 भाग की संक्रमणीय भूमिधर व कब्जे में है। उक्त आराजी के संदर्भ में बंटवारे का बाद जिलाधिकारी सजनवा के न्यायालय से दिनांक 25.2.2021 को आदेश हो चुका है। जिसका अनुपालन रा...

मिशन शक्ति प्रोग्राम के अन्तर्गत 200 ग़रीब परिवारों को राशन वितरण

                  आलोक  शुक्ल- लखनऊ            लखनऊ, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग जीविकोपार्जन के साथ नियमित रूप से भोजन के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं | बीच – बीच में कुछ लोग मृत्यु का शिकार हुए हैं | इस मुहिम में  आवाहन द न्यू वायस द्वारा आजीविका एवं विकास केंद्र कल्ली पश्चिम सरोजिनी नगर लखनऊ में मिशन शक्ति प्रोग्राम के अन्तर्गत 200  ग़रीब परिवारों को राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया I  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,  श्रीमती स्वाति सिंह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टआहार विभाग, उत्तर प्रदेश  के द्वारा स्वय सहायता समूह के कोरोना काल से पीड़ित परिवारों को कोरोना सेफ्टी एवं राशन किट का वितरण किया गया I इसके अलावा सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, टीकाकरण, सेनीटाईजार का उपयोग करने के लिए प्रमुखता से फोकस किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना का...

अभी हाल में सौंपी गई विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के प्रतिगामी प्रस्तावों पर हमारा प्रबल विरोध

  यस. एन. पाण्डेय  ब्यूरो चीफ  गोण्डा    वित्तीय सेवा प्रभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2020 की शुरुआत में अतिरिक्त सचिव, वित्तीय सेवा प्रभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति का गठन ग्रामीण बैंकों को ग्रामीण साख तथा ग्रामीण विकास के लिये बेहतर उपयोगी बनाने हेतु  उनको पुनर्गठन के द्वारा सशक्त बनाने के लिए किया था।    उक्त कथित समिति ने अभी हाल में ही अपनी रिपोर्ट कुछ प्रतिगामी प्रस्तावों के साथ सौंप दी है तथा विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह लागू होने की प्रक्रिया में है।    रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान 43 ग्रामीण बैंकों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है (A,B & C) और इन तीनों समूहों के लिए भिन्न-भिन्न कार्ययोजना का सुझाव दिया गया है, मुख्य जोर *भारत सरकार की अँशपूँजी* (शेयर कैपिटल) {जो वर्तमान में समान रूप से सभी ग्रामीण बैंकों में 50% है} को प्रायोजक बैंक को अंतरित करना, जिनकी वर्तमान में हिस्सेदारी सभी ग्रामीण बैंकों में 35% है, इस तथ्य को दरकिनार करते हुए कि अभी तक भारत सरकार/रिजर्व बैंक/नाबार्ड द...

कोविड-19 का वैक्सीन ग्राम पंचायत अगौना मे कैंप

       रिपोर्टर पंकज उपाध्याय  बस्ती  कैंप लगाकर ग्राम पंचायत मैं लगा कोविड-19 का वैक्सीन ग्राम पंचायत अगौना के नव निर्वाचित प्रधान वा प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार यादव ने कोरोनावायरस से लडने में सहायक वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत अगौना,दुबौली, तथा राजस्व ग्राम रमचन पुर में घर - घर  जा कर लोगों से वैक्सीन लगवाने हेतु अपील किया तथा 60 लोगों का टीका करण कराया तथा लोगों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु उचित सलाह भी दिए ।टीका करण टीम के सुप्रीविजन अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि का कार्य शराहनीय है जिसमें लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर कोरोना वायरस से देश को विजय दिलाना चाहिए। 

तेज रफ्तार ने ली एक कि जान

                 रिपोर्टर पंकज उपाध्याय  बस्ती  बस्ती जिले, कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जबरदस्त ठोकर से साईकिल सवार 35 वर्षीये युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया।जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के गाना निवासी महेश गौतम पुत्र सीताराम 35 साइकिल से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनहरा गायघाट के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही महेश की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची कलवारी पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया।घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। लोगों ने बताया कि महेश के दो बच्चे है। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। 

जब मंच से बीजेपी के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा राष्ट्रपति

कृष्णा अग्रहरी सम्वाददाता संतकबीरनगर                   सतकबीरनगर:-जिले में सियासी सरगर्मियां जहाँ तेजी के साथ बढ़ रही हैं तो वही बीजेपी पार्टी के दो टुकड़ों की गुटबंदी भी बाहर निकलकर सामने आयी। जहाँ हिन्दू युवा वहिनी और बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदधिकारियो ने जमकर भाजपा जिलाध्यक्ष और मेहदावल विधायक के खिलाफ नारेबाजी करके अपना विरोध प्रकट किया। तो वही बीजेपी जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिससे चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव समेत बीजेपी कई दिग्गज नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में BSP के समर्थित प्रत्याशी रहे कृष्णा चौरसिया को जि0 पं0 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए एक निजी होटल में उम्मीदवारी की घोषणा की। इसी दौरान जब बीजेपी के जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव भाजपा के कसीदे पढ़कर पार्टी की नीतियों को एक दूसरे से साझा कर रहे थे। इसी दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति कहते हुए नजर आ रहे हैं। कल शाम से यह वीडियो सोशल मीडिया साइट पर चर...

मोटरसाइकिल की चोरी

रिपोर्ट  गुलशन कुमार चौहान एडवोकेट बस्ती बस्ती, मोटरसाइकिल की चोरी दिन दहाड़े हो रही है। ठीक इसी प्रकार एक घटना सामने आई ,एपीएन पीजी कॉलेज के छात्र प्रिंस भट्ट पुत्र  हरिशंकर भट्ट  ग्राम किठिउरीमें थाना मुंडेरवा जिला बस्ती का निवासी है । वह वर्तमान समय में किराए के मकान जोकि रामेश्वर पूरी निकट एपीएन पीजी कॉलेज के सामने राम सुरेश वर्मा के मकान शाम 4:00 बजे घर के बाहर खड़ा किए थे lबदमाश चोरों ने चोरी कर ली ,यह ऐसी पहली ही घटना नहीं ऐसा पहले भी बहुत बार हो चुका है । प्रार्थी प्रिंस भट्ट ने कुछ ही दिनों पूर्व विनोद चौधरी मालिक से मोटरसाइकिल लिया था। अभी वाहन का ट्रांसफर कोरोनाकाल की वजह से लॉक डाउनलोड होने के कारण नहीं हो पाया ,इसी दौरान वाहन की चोरी हो गई। वाहन संख्या UP58M2419 पैशन प्रो जिसका चेचिस नंबर MBHLA10BSMBHLA10BSFHH7250 हैं। घर के पास बाहर वाहन खड़ा कर प्रार्थी अपने कमरे में कुछ कार्य कर रहा था,  शाम को 4 से 5 बजे के करीब  प्रार्थी बाहर निकला तो वाहन गायब हो चुका था, आस-पड़ोस के लोगों से काफी पूछताछ किया लेकिन कुछ जवाब व गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई। प्र...

केजीएमयु में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

                  मनीष मिश्रा- लखनऊ           लखनऊ, 5 जून 2021 को केजीएमयु में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया| जैसा की विदित है केजीएमयू एक महत्वपूर्ण एवं विशाल चिकित्सा संस्थान है, जो रोगियों की देखभाल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखता है |कई वर्षों से विश्वविध्यालय परिसर में ही एक जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा स्थापित है जो की सुचारू रूप से संचालित है | इस जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को डब्ल्यूएचओ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।रोगी आहार सेवाओं के लिए प्रयोग किये हुए डिस्पोजेबल प्लास्टिक प्लेटों का उपयोग एक प्रमुख मुद्दा था क्योंकि प्रतिदिन भारी मात्रा में प्लास्टिक एकत्रित होता था।  इस अवसर पर, माननीय कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ) बिपिन पुरी ने इस मुद्दे को हल करने के लिए एक डिश वॉशिंग सुविधा का उद्घाटन किया।इसके लिए अब से स्टेनलेस स्टील प्लेट का इस्तेमाल किया जाएगा। रसोई में सब्जी के कचरे और बचे हुए भोजन को खाद में बदलने वाली एक मशीन का भी उद्घाटन किया गया, जिसस...

सामाजिक एवं आर्थिक रूप से जीविका प्रोत्साहन का कार्य कर रही है आवाहन द न्यू वायस संस्था

आलोक शुक्ल, लखनऊ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग जीविकोपार्जन के साथ नियमित रूप से भोजन के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं | बीच – बीच में कुछ लोग मृत्यु का शिकार हुए हैं | इस मुहिम में आवाहन द न्यू वायस द्वारा आजीविका एवं विकास केंद्र कल्ली पश्चिम सरोजिनी नगर लखनऊ में  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  ग़रीब परिवारों को राशन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया Iकार्यक्रम में मुख्य अतिथि, श्रीमान हृदेश कुमार (पुलिस अध्यक्ष ग्रामीण) एवं श्रीमान निशांत राय खंड विकास अधिकारी, सरोजिनी नगर, लखनऊ के द्वारा वृक्षारोपण कर कोरोना काल से पीड़ित परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया I इसके अलावा सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, टीकाकरण, सेनीटाईजार का उपयोग करने के लिए प्रमुखता से फोकस किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान हृदेश कुमार  ने अपने सम्बोधन में वृक्षों का जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे समाज का हर वर्ग प्रभावित है | समाज में आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को गरीब, महिलाओं, ...

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने बाद जिले के पार्टी कार्यालय पहुंचे बलराम यादव...

कृष्णा अग्रहरी सम्वाददाता संतकबीरनगर संतकबीरनगर:-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  ने संतकबीरनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बलराम यादव को प्रत्याशी घोषित किया हैं। वृहस्पतिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बलराम यादव शनिवार को सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर पहुंचे जहाँ सपाईयों ने जिला अध्यक्ष गौहर अली खां व सपा के तमाम कार्यकर्ताओ ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी बलराम यादव को फूल मालाओं लादकर जोरदार स्वागत करते हुए स्वीकृति पत्र देकर उनको बधाई दी। इस दौरान सपा से समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद कज प्रत्याशी बलराम यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी बखूबी उसपर खरा उतरूंगा और माननीय अखिलेश यादव तथा जिले के तमाम पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में सपा को मजबूती देने का काम करूंगा। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान व कद्दावर नेता जयराम पाण्डेय समेत तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिस भरोसे पर बलराम यादव को जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है उसी भरोसे को बनाते ह...

संस्था आवाहन द न्यू ने राशन वितरण किया

 आलोक शुक्ल, लखनऊ कोरोना  जैसी वैश्विक महामारी के प्रकोप से बहुतायत मात्रा में गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोग जीविकोपार्जन के साथ नियमित रूप से भोजन के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं | बीच – बीच में कुछ लोग मृत्यु का शिकार हुए हैं | इस मुहिम में आवाहन द न्यू वायस ने दिनांक  03- जून ,  2021  को राशन वितरण का कार्यक्रम आजीविका एवं विकास केंद्र कल्ली पश्चिम सरोजिनी नगर लखनऊ में आयोजित किया गया | 150 गरीबों में प्रवासी मजदूर, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं, दैनिक मजदूर अन्य कमजोर वर्ग को राशन वितरण किया गया | इन्हीं परिस्थितियों के बीच ज़िला विकास अधिकारी , श्री मान डीके दोहरे  ( ज़िला विकास अधिकारी लखनऊ )   एवं श्रीमान निशांत राय खंड विकास अधिकारी ,  सरोजिनी नगर ,  लखनऊ  के द्वारा कोरोना काल से पीड़ित  150  परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया  I  इसके अलावा सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, टीका करण ,  सेनीटाईजार का उपयोग करने के लिए प्रमुखता से फोकस किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री मान डीके दोहरे...

जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह जी का बस्ती में बाढ़ कार्यो का निरीक्षण

         संवाददाता शशिकांत उपाध्याय बस्ती बस्ती, उत्तर प्रदेश सरकार के  जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह जी ने आज जनपद बस्ती में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्याे का निरीक्षण किया तथा मानसून से पूर्व जनता को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान किये जाने के दृष्टिगत बाढ़ परियोजनाओं के कार्य आसन्न मानसून पूर्व अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही बाढ़ सम्बन्धी समस्त तैयारियां मानसून से पूर्व सुनिश्चित किये जाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई भी वर्षा काल से पूर्व पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए।पत्रकारों के वार्ता करते समय  मंत्री जी ने अवगत कराया कि कोविड महामारी के बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ की तैयारियों के समस्त कार्य समयानुसार कराये जा रहे है।वर्ष 2020-21 में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत 254 बाढ़ परियोजनाएं संचालित थीं जिनमें से  83 परियोजनाओं के कार्य बाढ़ काल 2020 के प्रारम्भ होने से पूर्व माह जून तक पूर्ण कर लिए गये थे तथा शेष परियोजनाओं के कार्य सुरक्षित स्तर तक इस प्रकार सम्पादित कराये गये कि उनका लाभ जनता को प्राप्त हो सके। अतिसंवेदनशीन स्थलों ...

साइकिल दिवस वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज अंशु पांडे का विचार

                    मनीष मिश्रा- लखनऊ  वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में घोषित किया,साइकिल मानव इतिहास के प्रमुख आविष्कारों में से एक है। यह न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी सबसे उत्तम है  यह दिन "साइकिल की विशिष्टता, बहुमुखी प्रतिभा और दीर्घायु को मान्यता देता है, जो दो शताब्दियों से मानवों के उपयोग में है।भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी  वर्तमान में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज अंशु पांडे  जो कि बहुत समय से साइकिलिंग के प्रति लोगों को जागरूक भी करते रहे हैं और खुद भी साइकिल चलाकर अपने आप को फिट रखते हैं अंशु पांडे ने बताया साइकिल चलाने से हम मधुमेह और कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं पर्यावरण को भी बचा सकते पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग कर सकते हैं तथा अपने इम्यून सिस्टम को शक्तिशाली बना सकते हैं

वैक्सीनेशन कैम्प अशोकपुर में प्रथम खुराक लगा

  शशि कांत उपाध्याय सम्वाददाता बस्ती  दुबौलिया विकास खंड बस्ती के अशोकपुर ग्राम पंचायत में आज  वैक्सीनेशन कैम्प अशोकपुर में प्रथम खुराक लगा जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रथम खुराक लगाई गई जिनकी संख्या समाचार लिखे जाने तक लगभग 30 थी मुख्य रूप से ग्रामप्रधान अमरावती, राम दास,  राम जगत चौहान, रामप्यारे, बीरबल, मेहि लाल, राम दुलारे, विश्वनाथ, राजेश उपाध्याय आदि ने वैक्सीनेशन करवाया और ग्राम प्रधान अमरावती ने ग्राम पंचायत में लोगों को जागरूक किया कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा की संख्या में वैक्सीन लगवा ले और कोरोना की बीमारी से बचें।

चार मोटरसाइकिल के साथ दो चोर हुए गिरफ्तार

कृष्णा अग्रहरी- सम्वाददाता संत कबीरनगर             यूपी के सन्तकबीरनगर जिले में मोटर सायकिल चोरों ने बाइक चोरी की लगातार घटना करके पुलिस के नाक में दम कर रखा जिसको लेकर सीओ अंशुमान मिश्रा के निर्देशन में  कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर मुखबिर की सूचना पर 4 चोरी की मोटर सायकिल के साथ 2 चोरों को गिरफ्तार करके काफी सराहनीय कार्य किया है ।  ख़लीलानाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी अंतर्गत मगहर कस्बे सहित जिले के कई स्थानों से मोटर सायकिल चोरी कर रखा था और जिले कि स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने मिलकर चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसका खुलासा सीओ अंशुमान मिश्रा ने ख़लीलाबाद कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान किया है पकड़े गए दोनो चोरों मुम्मद अर्सलन  उर्फ मोटी पुत्र जमील निवासी काजीपुर तेली टोला वार्ड नम्बर 12 जबकि दूसरे चोर आशिफ हुसैन पुत्र रजबुल हुसैन मोहल्ला शेरपुर वार्ड नम्बर 10 मगहर के रूप में दोनो की पहचान हुई है जबकि इनके पास पुलिस और स्वाट टीम ने पैशन प्लस ,होंडा सीडी डीलक्स ,हीरो एच एफ डीलक्स व एक और पैश...