आलोक शुक्ल, लखनऊ
पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखदाई है। शरद त्रिपाठी ने अपनी अद्भुत क्षमता, अद्वितीय कार्यशैली एवं स्पष्टवादिता से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना नाम किया था। शरद त्रिपाठी संतकबीरनगर से सांसद रह चुके थे। उनके निधन की सूचना से उनके लाखों समर्थकों को भारी दुःख हुआ है। उनके निधन पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। दैनिक लक्ष्य दर्पण की पूरी टीम की ओर से मैं शरद त्रिपाठी जी को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूँ । ॐ शांति....
Comments
Post a Comment