Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

नीरज कुमार पांडेय सम्वाददाता बस्ती             बस्ती जिले के नगर थाना अंतर्गत बक्सर ग्राम में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव ,श्री कृष्ण कुमार पांडे के घर मनाया गया ।इस अवसर पर भूत पूर्व ब्लाक प्रमुख बस्ती चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार चौधरी ने वहां पहुंचकर उत्सव में भाग लिया और लोगों से उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर भजन कीर्तन ,सुंदरकांड का पाठ किया गया रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म  हुआ उसके बाद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, जयकारे के बाद आरती की गई, और प्रसाद वितरण हुआ। महिलाओं ने  सोहर गाया।पांडाल भक्तों से खचाखच भरा रहा । सभी ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।इस अवसर पर रविन्द्र प्रसाद शुक्ला,दिनेश पांडे, शिव जी बाबा ,देवी बाबा,सचिन शुक्ला, अजय पांडे,उमेश पांडे, विवेक पांडे, अशोक पांडे, दयानंद शुक्ला, जय प्रकाश शुक्ला उर्फजिलेदार,राममिलन गुप्ता, राम नारायण गुप्ता, , विपिन पांडे, आशीष पांडे, अंशुल पांडे, अभय शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, अभिषेक सोनी, बृजेश पांडे, क...

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश ने बैठक किया, जनहित के सवाल को लेकर संघर्ष का आह्वान किया है-- युवजन सभा के प्रदेश सचिव, राजीव यादव किशन

      सम्वाददाता गुलशन कुमार चौंहान                  बस्ती, स पा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव ने पार्टी कार्यालय पर  बैठक में कहा कि समाजवादी सोच के लोग सत्ता के उत्पीड़न व जबरिया जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख पद भाजपा द्वारा हथिया लेने से भयभीत होने वाले नहीं है। युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार, अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें।उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी ताकत से ही पार्टी विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। बताया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करे , मतदाता का स्वयं निरीक्षण कर लें और खामियां हो तो दुरूस्त करायें। जन समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखें। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव किशन ने सांगठनिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही जनहित के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि युवजन सभा पार्टी ...

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा का हुआ आगाज

       संवाददाता, शशि कांत उपाध्याय बस्ती           बस्ती, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिन में 10:00 बजे से अरुण चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा कलवारी से होते हुए चिलमा बाजार होते हुए दुबौलिया रामजानकी रोड पर भारी संख्या में लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया मुख्य रूप से अरुण चौधरी अर्जुन चौधरी मोहम्मद अकरम रोहित यादव कुलदीप विश्वकर्मा अमित पांडे फूलचंद यादव अमरेंद्र जितेंद्र अखिलेश मोहम्मद साबिर आदि लोगों ने भाग लिया                   

समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष बने राजेश यादव

     संवाददाता शशिकांत उपाध्याय बस्ती                     बस्ती समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ अधिवक्ता सभा के प्रदेश ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने राजेश यादव एडवोकेट को अधिवक्ता सभा बस्ती का जिला अध्यक्ष नामित किया है राजेश यादव एडवोकेट को अधिवक्ता सभा पर सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव पूर्व विधायक राजमणि पांडे समाजवादी चिन्तक चंद्र भूषण मिश्रा सिद्धार्थ सिंह वीरेंद्र यादव,  वदीरूजमा सिद्धकी   एडवोकेट,     मारुत शुक्ल एडवोकेट,   रविंदर यादव एडवोकेट, अनुपम मिश्रा,प्रवीण सिंह, शिवेंद्र सिंह,  रामचंद्र राजभर, रमेश यादव, अनिल यादव आदि ने प्रसंता व्यक्त किया राजेश यादव ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उनका पूरी निष्ठा पूर्व से निर्वाहन करेंगे।      

जलजमाव बनी बड़ी समस्या

       रिपोर्ट-- नीरज कुमार पांडे बस्ती                      बस्ती जिले के बस्ती सदर तहसील नगर थाना अंतर्गत ग्राम बक्सर की जहां गांव में अंदर के रास्ते में पूरी तरह पानी भरा हुआ है और  जलजमाव के कारण आने-जाने वाले ग्रामीणों को बहुत असुविधा हो रही है कई बार सड़कें खड़ंजा उखाड़ कर बैठाया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है जनता की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है ग्राम प्रधान भी उधर ध्यान नहीं दे रहे हैं,  गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे गंदगी फैल रहीं हैं,  मच्छर मक्खी अत्याधिक पैदा होने के कारण बहुत से रोगों का खतरा बढ़ रहा है, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव अगर जल्द से जल्द उन रास्तों का साफ सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था सही ढंग से नहीं करते हैं एवं जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है तो बहुत बडे महामारी की संभावना है।

श्री राम मंदिर ट्रस्ट, अयोध्या से चंदे की जानकारी मांगी

  आई.सी.पी.एन.सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ गोरखपुर   गोरखपुर समाचार- पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार श्रीवास्तव ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के संबंध में उसके पदाधिकारियों के नाम पते व पूर्ण विवरण तथा उनके द्वारा ट्रस्ट में व्यक्तिगत रूप से जमा धन की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सरकार से मांगा है। उन्होंने यह सूचना मांगी है कि इस ट्रस्ट में किन किन स्रोतों से और कितना कितना धन जमा हुआ है उसका पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाए तथा ट्रस्ट के नाम से जो जमीन खरीदी गई है उसके खसरा और खतौनी की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराई जाए। ऐसी माँग पीस पार्टी की ओर से की गई है।