नीरज कुमार पांडेय सम्वाददाता बस्ती
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश बस्ती प्रबुद्ध सम्मेलन विधानसभा 311 महादेवा के बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में रविवार को दोपहर 1:00 बजे शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा जय प्रताप सिंह (स्वास्थ्य कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश )रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि ने किया। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने भाजपा की उपलब्धियों को गिना कर प्रबुद्ध वर्गों से एक बार फिर से 2022 में उनका साथ मांगा। उन्होंने महादेवा विधानसभा में पुल सड़कें महाविद्यालय के निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताई। और कहा कि जब पहले हम लोग कहीं जाते थे तो हम लोगों की हंसी यह बात कह कर उड़ाई जाती थी कि राम लला हम आएंगे मंदिर वही बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।
लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण का नीव रखा। और जल्द ही 2022 में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। ऐसा संभव हो सका देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार होने से। एक बार फिर से हम सब 2022 में उसी तरह प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद चाहते हैं।
सभा को संबोधित करते हुए राजा जय प्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश और देश की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि हमारी सरकार में योजनाओं का लाभ गरीबों तक सही ढंग से पहुंच रहा है। चाहे वह उज्जवला योजना हो, आयुष्मान योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, शौचालय योजना, सौभाग्य योजना,वृद्धा पेंशन योजना, कानून व्यवस्था में सुधार, धारा 370 हटाया गया। बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं में हमने कोरोना जैसी बीमारी से डटकर सामना किया स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया। उत्तर प्रदेश में भारत के सभी प्रदेशों से अधिक टीके लगे। और 1 दिन में 34,00,000 टीके लगाने का का रिकॉर्ड बनाया। पिछली सरकारों ने जितना 15 सालों में काम किया उससे अधिक कार्य इन 5 सालों में हुआ। अनेक चीजों का निर्माण अब भारत स्वयं मेक इन इंडिया के तहत निर्माण कर रहा है जिसे हम कभी विदेशों से मंगाया करते थे आज उसका निर्माण अपने देश में हो रहा है।
इस अवसर पर प्रसून शुक्ला, कर्नल केसरी सिंह , के पी मिश्रा (भूतपूर्वप्रधानाचार्य),अनिल दुबे (ब्लाक प्रमुख),रामकुमार (ब्लाक प्रमुख),अरविंदश्रीवास्तव , कुंवर सिंह (उद्घोषक)सुग्रीव पाल, डॉक्टर सुधीर कुमार पांडे, मोहंती दुबे, अनिल श्रीवास्तव,राहुल प्रताप पांडे, दिनेश पांडे, नीरज पांडे, चंद्रशेखर मुन्ना, मोनू पांडे, भारी संख्या में आए हुए प्रबुद्ध जनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण एकत्र रहे।
Comments
Post a Comment