Skip to main content

विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान.


शशिकांत उपाध्याय, संवाददाता, बस्ती

 योजनांतर्गत उ0प्र0 के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न रोजगारों से सम्बन्घित टूल किट वितरित कर शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने सजीव प्रसारण के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर जनपद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान दिवस का आयोजन हरि मैरेज हाल में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उन्होने भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि गॉव, गरीब व किसान के विषय में प्रदेश सरकार के मा0 मुख्यमंत्री योजनाओं को संचालित कर लोगों को समृद्धिशाली बनाने का कार्य कर रहे है। आज हमारे जिले में लगभग 50 लोगों को टूलकिट तथा 20 लोगों को स्वरोजगार हेतु ऋण स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया है। सभी लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर खुद आत्मनिर्भर बनें तथा प्रदेश को भी विकसित करने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में मा0 मुख्यमंत्री ने जन कल्याणकारी रोजगारपरक योजनाओं को संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सफल प्रयास किया है। पहले लोग जो रोजगार के लिए बाहर जाते थे, अब उन्हें अपने जिले में या गॉव में ही स्वरोजगार के माध्यम से आय प्राप्त हो रही है। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार जनधन खाता खोलकर गरीबो को मुफ्त राशन देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। वैश्विक महामारी के दौरान संकटकालीन स्थिति का सामना करते हुए भी सरकार ने आज निःशुल्क टीकाकरण, सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के लोगों को उपलब्ध कराया है।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार के लिए प्राप्त कराये गये ऋण तथा दिये गये टूलकिट से सभी लाभार्थी शासन की मंशा के अनुरूप अपने-अपने रोजगार के क्षेत्र में विकास करें और शासन की योजना को सफल बनावें।  उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि कुमारी नीती को स्वरोजगार हेतु रू0 25 लाख, राजेश कुमार को रू 10 लाख, नवी हुसैन को रू0 02 लाख का ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 20 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रिया सोनी, संजना कुमारी, प्रीती पाल, विभा पाण्डेय, किरन यादव, पारूल, मीरा, संध्या, रूवीना खातून, अनीता, शान्ती, संतोष कुमार, माया मिश्रा, रेखा गौड़, कंचन कुमारी, रीता सोनकर, संध्या कुमारी, रंजना कुमारी, संगीता गुप्ता, रेहाना खातून, सोनी देवी, ललिता, माधुरी, इरफान अहमद, सोनी, कौलपति, शबरूननिशा, इन्द्रावती, ममता देवी, निकिता सिंह, रेनू, चॉदनी, शीला, अंजनी गुप्ता, पूजा, अखिलेश कुमार, उर्मिला सिंह, प्रिया, आरती, किरन मौर्या, चन्द्रकला, रीना कुमारी, रचना सिंह, काजल सिंह, पूजा देवी, सनाबानो, रूबी गुप्ता ने टूलकिट प्राप्त किया। ऋण स्वीकृत वितरण में राजेश कुमार, नवी हुसैन, कुमारी नीती, राजमनी सिंह, मोहम्मद गुफरान अहमद, मोहम्मद सलीम, हेमन्ती, मोहम्मद रईस, रवि कुमार चौरसिया, अभिषेक सैनी, रमेश चन्द्र, श्रवण कुमार यादव, अमितेश प्रताप सिंह, सभाजीत सिंह, कन्हैया लाल, बुद्धिसागर, रामसूरत, कुलदीप कुमार, संजय कुमार ने ऋण वितरण पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन चेम्बर्स आफ कॉमर्स इण्डिस्ट्री के महामंत्री हरीश चन्द्र शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ल, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय, अपर संख्याधिकारी जितेन्द्र गौतम, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उद्योग विभाग के अन्य स्टाफ, काफी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...