प्रतिमा शर्मा, लखनऊ
सामाजिक संस्था आवाहन द न्यू वोइस द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2021, को आजीविका एवं कौशल विकास केंद्र कल्ली पश्चिम, राय बरेली रोड, सरोजिनी नगर लखनऊ में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता की जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे संस्था प्रमुख रंजना सिंह एवं टीम के अलावा श्रीमान आलोक रंजन, एल डी ओ (भारतीय रिज़र्व बैंक) , श्रीमान विनोद बिहारी मिश्रा एल डी एम (बैंक ऑफ़ इंडिया ) एवं श्रीमान पी के राठी एफ़ एल सी (बैंक ऑफ़ इंडिया ) उपस्थित रहें | शिविर में स्वयं सहायता समूह की लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया | शिविर के दौरान एल डी ओ (भारतीय रिज़र्व बैंक), श्रीमान आलोक रंजन ने महिलाओं को समूह के संचालन तथा बैंक से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निदान के उपाय बताए | वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत उन्होंने बताया कि समूह का खाता बिना किसी रुकावट के किसी भी बैंक में खोला जा सकता हैं साथ ही समूह को किसी भी प्रकार का व्यवसाय करने हेतु बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाता हैं | यदि कोई भी बैंक समूह का खाता खोलने, उसके संचालन या समूह का सी सी एल करने से मना करता हैं तो आप लोग लिखित रूप में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिसपर तुरंत कार्यवाही की जाएगी| उन्होंने समूह की महिलाओं को यह भी विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं की मदद के लिए रिज़र्व बैंक और लीड बैंक सदैव उनके साथ हैं |
![]() |
Comments
Post a Comment