शशिकांत उपाध्याय, संवाददाता, बस्ती
हर्रैया (बस्ती)। पत्रकार समाज का आइना होता है जो कभी झूठ नही बोलता। जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने रखकर सके निराकरण के लिए पीडित का सहयोग करना चाहिए। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने उक्त बाते कहीं। त्रिपाठी एस.डी. चिल्ड्रेन एकेडमी सहराएं में आयोजित तसील इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं जनसमस्याओं का गहरा सम्बन्ध है। जनहित सरोकारों से जु़डी समस्याओं को रखकर हम समाज को नई दिशा एवं शासन-प्रशासन को उससे अवगत कराते है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है और आइना कभी झूठ नही बोलता। इसलिए सही तथ्यों के साथ खबरों को पाठकों के सामने रखना चाहिए जिससे पत्रकार एवं पत्रकारिता दोनों की छबि धूमिल न हो। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए में संगठित रहना होगा। मंडल सम्प्रेक्षक सत्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आत्म सर्मपण एवं त्याग की भावना रखनी पड़ती है। जिला विधि सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है जिसके उच्च मानकों का पालन करते हुए समाजहित में अपना सर्वोच्च देने का प्रयास सबकों करना चाहिए। तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह विसेन ने कहा कि संगठन पत्रकार हितों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार है लेकिन में खुद को संयमित और अपने दायरे में रखना होगा। तहसील संरक्षक एस.एन.द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा तैयार है। समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ’सुदामा’ ने कहा कि पत्रकार समाज को नई दिशा एवं दशा प्रदान करने में सक्षम होता है। कार्यक्रम का संचालन तहसील महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार सिंह, बृजकिशोर यादव, आनन्द शुक्ल, प्रेमसागर पाठक, मो. इद्रीश सिद्दीकी, समशेर सिंह, अशोक पाण्डेय, सत्यदेव शुक्ल, संतोष पाण्डेय सोनू, रामजनक यादव, मो.इमरान, विनय पाठक, रामजीत पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार, शक्तिशरण उपाध्याय, राजेश सिंह सूर्यवंशी, सचिन श्रीवास्तव, अभय जीत सिंह, मुकेश पाण्डेय, अवनीश कुमार मिश्र, निखिल पाण्डेय, देवव्रत तिवारी, महेन्द्र उपाध्याय सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment