एचसीएल फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत सामाजिक संस्था आवाहन द न्यू वोइस द्वारा गठित समूहों की महिलाओं द्वारा स्थापित किये गए मशरुम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का उद्घाटन आज दिनांक 12 अक्टूबर 2021 को रायबरेली रोड स्थित कल्ली पश्चिम क्षेत्र में श्रीमान श्याम नंदन सिंह (अध्यक्ष गौ रक्षा आयोग, इदिरा भवन लखनऊ) के द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने केंद्र पर हो रहे मशरुम उत्पादन एवं प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा तथा महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया | कार्यक्रम में 50 महिलाएं ने प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में संस्था प्रमुख रंजना सिंह एवं टीम के अलावा प्राकृतिक किसान परिवार के सदस्य उपस्थित रहें| अंत में अध्यक्ष महोदय नें आजीविका और कौशल विकास केंद्र पर कंप्यूटर प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये और संस्था द्वारा महिला विकास में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की|
प्रतिमा शर्मा , लखनऊ
Comments
Post a Comment