Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 रद्द

          संवाददाता नीरज पांडे बस्ती    UPTET 2021 Cancelled : उत्‍तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नवंबर को आयोजित हो रही UPTET परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी गई है.। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का प्रश्‍नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हो गया है. पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना था। यूपी टीईटी एग्‍जाम रद्द, मेरठ-गाजियाबाद से प्रयागराज तक कई लोग दबोचे गए,  28   नवंबर को तमाम जिलों के टीईटी परीक्षा सेंटरों पर बीएड,बीटीसी, डीएलएड डिप्लोमा धारियों ने टीईटी की परीक्षा देने के लिए सेंट्रो पर पहुंच गए और वहां पर परीक्षा के लिए कॉपियां भी बट गई लेकिन आधे घंटे बाद पता चला कि आपकी परीक्षा रद्द कर दी गई है। ऐसे में मायूस होकर तमाम डिग्री होल्डर अपने घरों पर आने के लिए मजबूर हुए। सरकार को ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसा करने के लिए कोई भी सोच न सके। और परीक्षा का नई तिथि शीघ्र घोषित करा कर परीक्षा को सकुशल संपन्न करावे।

होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड की रिसर्च कमेटी में शामिल हुए लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ गिरीश गुप्ता

मनीष मिश्रा, संवाददाता, लखनऊ लखनऊ। विभिन्न प्रकार के स्त्री रोगों, त्वचा रोगों सहित कई दूसरी असाध्‍य बीमारियों पर सफल शोध कर अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में अपनी शोधों को दर्ज कराने वाले लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ गिरीश गुप्ता को नेशनल कमीशन फॉर होम्‍योपैथी (एनसीएच) की होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड की रिसर्च कमेटी में स्थान दिया गया है। आपको बता दें कि अपने कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए एनसीएच ने कई कमेटियों का गठन किया है। जानकारी के अनुसार नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी ने कई कमेटियों का गठन किया है इनमें होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड कोर कमेटी, होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड एनएसआर रजिस्ट्रेशन, होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड रिसर्च कमेटी, मेडिकल एसेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड एक्सपर्ट कमेटी तथा एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन बोर्ड एक्सपर्ट कमेटी शामिल है। होम्योपैथी एजुकेशन बोर्ड रिसर्च कमेटी में लखनऊ स्थित गौरांग होम्योपैथी एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक डॉ गिरीश गुप्ता, कोट्टायम से डॉ के सी मुरलीधरन, मलप्पुरम से डॉ वीनू कृष्णन, कोलकाता के डॉ शुभोमय घोष, कोलकाता के डॉ प्रशांत राठ और न्यूयॉर्क...

*गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए महाकाव्य अनुष्ठान में गाज़ियाबाद से चर्चित कवयित्री बबली सिन्हा सम्मिलित हुईं।*

                आलोक शुक्ल - लखनऊ        अंतराष्ट्रीय शब्द सृजन के तत्वधान में भारत रत्न विजेता विषय पर रविवार 21 नवम्बर 2021 को विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने हेतु भारत का भव्य काव्योत्सव सम्पन्न हुआ । इसमें विभिन्न देश विदेशों से लगभग 300 कवि, कवयित्रियों ने  अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसमें  गाज़ियाबाद से कवयित्री बबली सिन्हा ने प्रतिनिधत्व किया भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर उनका काव्यपाठ श्रोताओं को बेहद आनन्दित किया और खूब तालियां बटोरी । हिंदी सलाहियत की वैश्विक संस्था के संस्थापक आदरणीय राजीव कुमार पांडेय एवम कोषाध्यक्ष अनुपमा पांडेय ने बताया कि हिंदी साहित्य  के भारत रत्न से सम्मानित महान व्यक्तित्व पर अभी तक कोई काव्यात्मक पहल नहीं हुई है ऐसी विचार से प्रेरित होकर उन्होंने इस काव्य मैराथन का आयोजन किया, जिसमें संस्था के फेसबुक पेज एवम पटल से लाइव काव्य द्वारा, हिंदी साहित्य के लगभग 48 भारत रत्न विभूषित महान व्यक्तित्वों के कृतित्व पर प्रकाश डालकर एक अद्भुत कृतिमान स्थापित किया है । यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे...

बस्ती में खेल महाकुम्भ कार्यक्रम सम्पन्न

            नीरज पांडेय सम्वाददाता बस्ती                     बस्ती - सांसद खेल महाकुम्भ के समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय खेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही बस्ती में उच्च तकनीकी सुविधाओंयुक्त इंडोर स्टेडियम की सुविधा खिलाडियों को उपलब्ध होगी। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ-साथ वे स्वयं भी इसके लिए प्रयास कर रहे है। सांसद खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन पर सांसद को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरा ओलम्पिक खेल के पदक विजेताओं को सम्मानित कर तथा नकद पुरस्कार देकर सराहनीय कार्य किया है।  उन्होने बस्ती जनपद में खेलों को बढावा देने के लिए हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं भी खेलों इंडिया खेलो तथा फिट इंडिया मूवमेन्ट के माध्यम से खिलाडियों को प्रोत्साहित करते है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के कई जनपदों में खेल का सामान तैयार किया जाता है। इससे उ0प्र0 की अंतरराष्ट्रीय स्तर ...

अपना लखनऊ प्रदेश में सबसे स्वच्छ, देश में 12वाँ स्थान

मनीष मिश्रा, संवाददाता, लखनऊ सम्पूर्ण देश में भारत सरकार की अत्यंत महत्वकांक्षी  योजना ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में लखनऊ द्वारा कुल 4320 शहरों के साथ प्रतिभाग किया गया। वर्तमान वर्ष में लखनऊ नगर द्वारा ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2021’ की राष्ट्रीय रैकिंग में कम्पटीशन बढ़ जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर 12वाँ स्थान पर कायम रहा है। नगर निगम लखनऊ को "बेस्ट स्टेट कैपिटल सिटी इन सिटीजन  फीडबैक" अवार्ड प्राप्त हुआ है, और "गॉर्बेज फ्री सिटी" में स्टार रेटिंग *3 स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए पुरस्कार मिला है। जबकि 2020 में इसमें 1 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। नगर निगम लखनऊ को पूर्व वर्ष 2020 में भी 12वीं रैंक, वर्ष 2019 में 121वीं रैंक, वर्ष 2018 में 115वीं रैंक, वर्ष 2017 में 269वीं रैंक प्राप्त हुई थी। स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत भारत सरकार की गाईडलाइन के अंतर्गत विभिन्न मानको को पूर्ण करने पर अंक निर्धारित है जिसके आधार पर शहरो की रैंकिंग तय की गयी है। वर्तमान वर्ष 2021 को तीन-तीन माह में विभाजित करते ...

चोरों से फाइट कर लड़कियों ने छीनी हुए मोबाइल को लिया

   नीरज कुमार पांडेय, संवाददाता बस्ती           सांसद खेल महाकुंभ में ताइक्वांडो के बच्चों ने प्रशिक्षक विनीत कुमार के कुशल प्रशिक्षण में दिखाया अपना दमबस्ती जिले के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हो रहे सांसद खेल महाकुंभ में शुक्रवार को ताइक्वांडो के बच्चों ने एक से एक बेहतरीन मूब्स दिखाकर तालियां बटोरी।पिरामिड बनाकर किया सैल्यूट, चोरों से फाइट कर लड़कियों ने छीनी हुए मोबाइल को लिया। और फाइट किक का किया बेहतरीन प्रदर्शन।

प्रधान संगठन ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से गुहार लगाई

    संवाददाता शशिकांत उपाध्याय बस्ती           दुबौलिया , बस्ती । दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरसांव निवासी ग्राम प्रधान के पति को मारने पीटने और जान-माल की धमकी की रिपोर्ट न दर्ज करने को लेकर प्रधान संगठन  ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत बरसांव की महिला अनुसूचित ग्राम प्रधान श्रीमती चन्द्रावती के पति को हेंगापुर गांव में उस समय लाठी डंडे से मारा पीटा गया जब प्रधान पति भूमि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ ग्रामसमाज की जमीन पर  हो रहे अवैध निर्माण को देखने गये थे । मौके पर अवैध कब्जाधारियों से कहासुनी के दौरान प्रधान पति को गाली देते हुए अवैध कब्जाधारियों ने जान-माल की धमकी देते हुए मारा पीटा ।हेंगापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों के साथ प्रधान पति दुबौलिया थाने आये और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की ।प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र ने तहरीर लेकर इंतजार करने को कहा और काफी इंतजारी करने के बाद देर शाम तहरीर वापस करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने स...

किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया

            नीरज  पांडेय सम्वाददाता बस्ती                बस्ती - जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी पुरूष एवं महिला को मतदाता बनाने के लिए 30 नवम्बर तक फार्म भरे जा सकते है। इसके अलावा मतदाता बनने से छूटे हुए लोगों को भी फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा मतदाता सूची में अशुद्धियों को ठीक कराया जा रहा है तथा मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा रहा है।  उन्होने बताया कि इस कार्य के लिए बीएलओ को मतदाता सूची उपलब्ध करायी गयी है। कोई भी व्यक्ति इसे निःशुल्क देख सकता है। उन्होने बताया कि 21 नवम्बर एंव 27 नवम्बर 2021 इस अभियान की विशेष तिथियां होंगी, जिसमें बीएलओ संबंधित बूथ पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 30 नवम्बर तक मतदाता सूची मे...

75 जिलों में विभिन्न तिथियों को यह किसान ट्रैक्टर रैली निकलेगी

                       आलोक शुक्ल                      भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालय पर विशाल किसान ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ करने जा रहा है,   उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में विभिन्न तिथियों को यह किसान ट्रैक्टर रैली निकलेगी जिसका शुभारंभ जनपद मऊ से प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी करेंगे ट्रैक्टर किसानों की उन्नत प्रगति एवं स्थान का प्रतीक है। इसी के निमित्त आज जनपद बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी की अगुवाई में बाराबंकी किसान मोर्चा टीम के साथ प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव, प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी, जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, नि. जिला मीडिया प्रभारी देवेश शुक्ला, नि. उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा एवं जिला किसान मोर्चा टीम नें पत्रक...

रोमांचक मुकाबला

         नीरज  पांडेय सम्वाददाता बस्ती                  रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य एकेडमी ने बेगम खैर को एक गोल से हरायाबस्ती सांसद खेल महाकुंभ में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में महिला वर्ग हैंडबॉल का मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम समय में लक्ष्य अकादमी ने 17 /16, से विजई रहे। खिलाड़ियों में काफी उत्साह रहा।

नगर निगम लखनऊ द्वारा वायु प्रदूषण की रोकथाम में आयोजित

                        मनीष मिश्रा लखनऊ           नगर निगम लखनऊ द्वारा लखनऊ वायु प्रदूषण एवं स्मॉग की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्रभावी निवारक उपाय निरन्तर किए जा रहे है। इस क्रम में नगर में स्थापित/संचालित सी.ए.ए.क्यू.एम.एस से प्राप्त प्रदूषण संबंधी आंकड़ों में सुधार लाये जाने हेतु नगर निगम लखनऊ द्वारा पूर्ण क्षमता के साथ प्रयास किए जा रहे है। इस क्रम में नगर के समस्त क्षेत्रों में हॉट स्पॉट को चिन्हित कर निर्माण कार्य, बिल्डिंग मैटेरियल, रोड डस्ट, इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र में प्रदूषण, ट्रैफिक जाम एवं कूड़ा जलाने इत्यादि से उत्पन्न वायु प्रदूषण को विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से नियंत्रित किये जाने की दिशा में नगर निगम लखनऊ प्रयासरत है। नियंत्रक उपायो के अंतर्गत मुख्य मार्गो व निर्माण स्थलों पर व्यापक रूप से पानी का छिड़काव, निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन मैट से कवर कराया जाना इत्यादि बिन्दुओं के माध्यम से नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में वायु प्रदूषण कम किए जाने के उपाय संबं...

हिन्दुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है- पहली बार चैती छठ और दूसरी बार कार्तिकी छठ

          नीरज पांडेय सम्वाददाता बस्ती  छठ पर्व को मनाने के लिए बस्ती के अमहट पुल के पास कुआनो नदी के किनारे उमड़ी भीड़चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने मनाया छठ का त्यौहारचैती छठ पूजा चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है और वहीं कार्तिकी छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस पूजा में छठ माता की अराधना और सूर्य को अर्घ देने का विशेष महत्व है। बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों के साथ इसे नेपाल, मॉरीशस एवं अन्य देशों में भी उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। छठ चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन गंगा के पवित्र जल से स्नान कर के खाना बनाया जाता है। इस दिन चने की दाल, लौकी की सब्जी और रोटी का सेवन किया जाता है। नहाय-खाय के बाद खाने में नमक का प्रयोग नहीं किया जाता है। दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। खरना के दिन व्रत करने वाले लोग प्रसाद बनाते हैं। खरना के प्रसाद में खीर बनाई जाती है। इस खीर में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग किया जाता है। शाम को पूजा के...

अखिल भारतीय कंदू वैश्य सभा का हुआ बस्ती में जिला सम्मेलन

नीरज पाण्डेय, संवाददाता, बस्ती बस्ती जिले के बादशाह मैरिज हाल में रविवार को दिन में अखिल भारतीय कंदू वैश्य सभा का जिला सम्मेलन हुआ। जिले के कोने कोने से वैश्य समाज के  लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। कई वक्ताओं ने वैश्य समाज के हितों के बारे में अपना अपना मत रखा। गोरखपुर से भी वैश्य समाज के पदाधिकारी गणों ने सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष कुमार गुप्ता ( राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष) वैश्य समाज रहे। विनोद मद्धेशिया, अशोक गुप्ता (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बस्ती), माधव प्रसाद गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज),दिनेश कुमार गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, मन्नू गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अजय गुप्ता , विक्रम गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं बच्चे युवा एवं पुरुष एकत्र रहे।

धूमधाम से हुआ लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन

नीरज पाण्डेय, संवाददाता, बस्ती बस्ती जिले के नगर क्षेत्र के विभिन्न गावों (बक्सर, प्रसादपुर, प्रतापपुर तिवारी, श्रद्धा का पुरवा आदि) में बैठी मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन काफी हर्षोल्लास के साथ विभिन्न घाटों पर हुआ। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था सजग दिखी। इस बीच विभिन्न गावों के राम कृपाल यादव,रविंद्र शुक्ला, रंजीत गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश शर्मा, मेघनाथ गौण, सतीश त्रिवेदी, प्रभात तिवारी राजू,बृजेश पांडे, धीरेंद्र शुक्ला, अभिषेक यादव, लवकुश यादव,अमरजीत गुप्ता, राकेश सोनी, महेंद्र शर्मा, अतुल पांडे, जितेंद्र यादव, गंगाराम यादव, बलराम यादव, राम उजागिर गुप्ता के साथ-साथ काफी लोग मूर्ति विसर्जन में सम्मिलित रहे।

गरीब बच्चों में दिवाली की खुशियां लेकर आए

             नीरज पांडे  सम्वाददाता बस्ती           नगर बाजार बस्ती। गुरुवार को दीपावली की धूम मची थी लोगों ने विभिन्न प्रकार के रोशनी उपकरणों से अपने घरों को सजा रखा था। लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की और अपने रिश्तेदारों मित्रों पड़ोसियों सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। चारों ओर से पटाखों के शोर सुनाई दे रहे थे। लेकिन नगर बाजार की गरीब बस्तियों में उदासी थी बच्चों के पास पटाखे नहीं थे। प्रभारी बाबूलाल को इसकी जानकारी जैसे ही लगी तो वह दिवाली की खुशियां लेकर खटीक टोला गरीब बस्ती में पहुंच गए। बच्चों में छुरछुरी, मोमबत्ती, लाई , गट्टा आदि बांटा। उन्होंने कहा पर्व की खुशियां बांटने से उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही साथ उन्होंने उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और शांति से त्यौहार मनाने में उनके सहयोग को सराहा। साथ ही साथ आने वाले छठ के त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। उनके इन कार्यों से पुलिस महकमे दयालुता, सहयोग पूर्वक किए गए कार्यों की काफी प्रसंशा  हो रही है ऐसे ही...

🙏 आप स्वयं सँभलिये, संबंध स्वतः सँभल जाएँगे।🙏

       तृषा द्विवेदी "मेघ" ब्यूरो चीफ उन्नाव                    जब आप विषम परिस्थितियों में पूरी तरह से घिर चुके होंगे तो स्वाभाविक है कि सम्बन्धों में अपनत्व खत्म हो जाएगा सगे सम्बन्धी आपको ठुकराने लगेगें आप लाख कोशिश करें रिस्तों में प्रेम और मधुरता लाने की मगर आप रिस्तों को संभाल नही पाएंगे। आप हताश होंगे कि मेरा क्या दोष है लोग ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं जिसको भी मनाओ वही उपेक्षित कर उपहास करता है आखिर कैसे संभालू सम्बन्धों को ???? तो हकीकत यही है कि आप रिस्तों को नही संभाल सकते क्योंकि आप कमजोर पड़ गए हैं आप उच्च स्तर के नही है आप किसी के काम नही आ सकते.. तो जब आप किसी के काम ही नहीं आ सकते तो क्यों कोई रखेगा नाता तुमसे इस जगत में तो स्वार्थ सिद्ध तक ही रिस्तों को निभाया जाता है। रिस्ता इंसान नही इंसान की जरूरतें निभाती हैं। यदि आप रिस्तों के मेले में बैठना चाहते हैं तो आप सफल बनिये ,रिस्तों को न संभाल कर स्वयं को संभाल लें। जब आप संभल जाएंगे लोगों की जरूरत के हो जाएंगे तो प्रत्येक रिस्ता आपको तलाश लेगा आप भले ह...

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,

  सम्वाददाता, शशिकांत उपाध्याय बस्ती          बस्ती । जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी संदीप सिंह उम्र 30 बर्ष पुत्र जगतपाल सिंह मंगलवार की शाम साढे सात बजे बस्ती से बांसी मार्ग पर एक ट्रक ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बता दें कि संदीप सिंह अपने किसी मित्र को छोड़ने के लिए निकला था कि रास्ते में पढिया  चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार संदीप सिंह को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे संदीप मौके पर घायल हो गए मौके पर लोगों ने पुलिस वा एंबुलेंस की सूचना दी और परिजनों को भी टेलीफोन से जानकारी दिया गया जिसमें उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल बस्ती से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया और रास्ते में संदीप ने दम तोड़ दिया। संदीप मां-बाप का इकलौता पुत्र था संदीप से एक छोटी बहन भी है जिसकी शादी अभी नहीं हुई है संदीप को एक बेटी भी है। मौत की सूचना पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मामले में परिजनों ने ट्रक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।      ...

सिंचाई विभाग के 47 महा अधिवेशन में प्रदीप त्यागी अध्यक्ष चुने गए

आई.सी.पी.यन. सिंह, ब्यूरो चीफ  ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के 47 महा अधिवेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क बरेली रोड लखनऊ में ई. जी.पी. जयसवाल चुनाव अधिकारी के देख-रेख में प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें प्रदीप त्यागी अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजपाल वर्मा महामंत्री, विनोद सिंह कोषाध्यक्ष एवं संदीप सिंह सम्प्रेक्षक चुने गये उक्त चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।