Skip to main content

नगर निगम लखनऊ द्वारा वायु प्रदूषण की रोकथाम में आयोजित


                        मनीष मिश्रा लखनऊ 

        नगर निगम लखनऊ द्वारा लखनऊ वायु प्रदूषण एवं स्मॉग की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में प्रभावी निवारक उपाय निरन्तर किए जा रहे है। इस क्रम में नगर में स्थापित/संचालित सी.ए.ए.क्यू.एम.एस से प्राप्त प्रदूषण संबंधी आंकड़ों में सुधार लाये जाने हेतु नगर निगम लखनऊ द्वारा पूर्ण क्षमता के साथ प्रयास किए जा रहे है। इस क्रम में नगर के समस्त क्षेत्रों में हॉट स्पॉट को चिन्हित कर निर्माण कार्य, बिल्डिंग मैटेरियल, रोड डस्ट, इण्डस्ट्रीयल क्षेत्र में प्रदूषण, ट्रैफिक जाम एवं कूड़ा जलाने इत्यादि से उत्पन्न वायु प्रदूषण को विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से नियंत्रित किये जाने की दिशा में नगर निगम लखनऊ प्रयासरत है। नियंत्रक उपायो के अंतर्गत मुख्य मार्गो व निर्माण स्थलों पर व्यापक रूप से पानी का छिड़काव, निर्माणाधीन भवनों को ग्रीन मैट से कवर कराया जाना इत्यादि बिन्दुओं के माध्यम से नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर में वायु प्रदूषण कम किए जाने के उपाय संबंधी कार्यवाही निरन्तर जारी है।

उपरोक्त के क्रम में आज दिनांक 14 नवम्बर, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के नेतृत्व एवं नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में नगर निगम लखनऊ द्वारा वायु प्रदूषण की रोकथाम में आयोजित समस्त संसाधनों को रैली के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे से रवाना किया गया।

वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु उक्त रैली में नगर निगम की 08 एंटी स्मॉग गन/स्प्रिंकलर्स, 40 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रिंकलर्स, 08 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन व अन्य संसाधन सम्मिलित हुए। इस रैली के माध्यम से वायु प्रदूषण के रोकथाम के वृहद अभियान के आरम्भ के साथ-साथ आम नागरिको को वायु गुणवत्ता के संबंध में जागरुक भी किया जायेगा। 

उपरोक्त समस्त वाहनों द्वारा निर्धारित रूटवार निम्नलिखित क्षेत्रों में छिड़काव किया गया :-

A)- क्षतिग्रस्त मार्ग, गढ्ढायुक्त एवं कच्ची सड़क-

1.  शिवाजी मार्ग, सुन्दरबाग, मकबूलगंज, घसियारी मंडी, नाका हिन्डोला,

2.  बेलदारी लेन, लालबाग, निकट नावेल्टी सिनेमा

3.  कैसरबाग ऑफिसर्स कॉलोनी, अमीनाबाद 

4.  छोटा क्रासिंग, बीएन रोड, लालबाग

5. यूपीएसआरटीसी हेड क्वार्टर, हजरतगंज, प्रेम नगर, हजरतगंज

6. शाहनजफ रोड, सारंग मनोर, हजरतगंज 

7. स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग

8. गांधी भवन कैसरबाग,

9. सप्रू मार्ग, प्रेम नगर, हजरतगंज 

10. ’टेक्नो क्राफ्ट सॉल्यूशन, क्रिएशन स्क्वायर, राणा प्रताप मार्ग, हजतरगंज

11. प्रेम नगर, हजरतगंज

12. महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज 

13. एफ.सी.आई. रोड टिकैत रोड 

14. मिल रोड, गुड शेड रोड

15. मालवीय नगर, ऐशबाग रोड

16. कोठारी बंधु मार्ग, टिकैत रोड

17. गौरी शंकर श्रीवास्तव मार्ग

18. मिनी स्टेडियम रोड

19. महात्मा गांधी मार्ग नरपतखेड़ा

B)- कचरा एवं ठोस अपशिष्ट डम्पिंग स्थल


1. सेक्टर-8 विकास नगर

2. किंग्स कोर्ट से सपना होटल रोड, गोमती नगर,

3. फायर स्टेशन से सेंट मैरी स्कूल, वास्तुखंड, गोमती नगर, लखनऊ

4. टेढीपुलिया से सेंट मैरी स्कूल अस्पताल 

5. पुरनिया चौराहा से आई.डी. चौराहा रोड

6. इंजीनियरिंग कालेज चौराहा से 60 फिट रोड,

7. तुलसीदास मार्ग, तालकटोरा रोड, तेजीखेड़ा रोड

8. मीना बेकरी रोड


C)- प्रदूषण मापन सेंसर


1. तालकटोरा रोड इंडस्ट्रियल रोड

2. सेन्ट्रल स्कूल

3. लालबाग

4. गोमती नगर

5. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय

6. कुकरैल पिकनिक स्पाट

D)- एकत्रित निर्माण सामग्री

1. तालकटोरा रोड टिकैतगंज, ऐशबाग

2. रामप्रसाद खेड़ा, आलमबाग

3. हैदरगंज, निकट खाला बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल

4. भूसामंडी, ऐशबाग

5. लवकुश मार्ग, न्यू हैदरगंज, राजाजीपुरम,

6. एस.आर. काम्प्लेक्स, ग्राउंड फ्लोर, कोठारी बंधु

7. मोहान रोड, राजाजीपुरम मेहंदीगंज

8. मिल रोड इंडस्ट्रियल एरिया, ऐशबाग

9. मिल रोड, ब्लाक बी, राजाजीपुरम,

10. मिल रोड, मालवीय पल्ली ऐशबाग

11. लवकुश मार्ग टिकैतगंज

12. राणा प्रताप मार्ग

13. कैपर रोड, कैसरबाग आफिसर्स कालोनी

14. मलका गति गेट, हिवेट रोड, घसियारी मंडी

15. छोटा क्रासिंग बीएन रोड, लालबाग


E)- निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट डम्पिंग स्थल 


1. राणा प्रताप मार्ग,

2. कैपर रोड, केसरबाग अफिस कॉलोनी, 

3.  मलका गेट हीवेट रोड घसियारी मंडी, नाका हिंडोला 

4. छोटा क्रासिंग बीएन रोड, लालबाग

5. वाला कदर रोड, कैसरबाग

6. गोयल भवन, शिवाजी मार्ग, नाका हिन्डोला

7. कैसरबाग सर्किल, अमीनाबाद

8. शिवाजी प्लाजा, शिवाजी मार्ग, सुंदरबाग, मकबूलगंज,

9. टेक्नो क्राफ्ट साल्यूशन, क्रिएशन स्क्वायर, राणा प्रताप मार्ग

10. महात्मा गांधी मार्ग, नरपतखेड़ा

11. महात्मा गांधी मार्ग, गांधी आश्रम के विपरीत

12. गुड शेड रोड

13. तुलसीदास मार्ग, तालकटोरा रोड, तेजीखेड़ा रोड


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...