Skip to main content

बस्ती में खेल महाकुम्भ कार्यक्रम सम्पन्न



           नीरज पांडेय सम्वाददाता बस्ती 

                  बस्ती - सांसद खेल महाकुम्भ के समापन एंव पुरस्कार वितरण समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय खेल एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही बस्ती में उच्च तकनीकी सुविधाओंयुक्त इंडोर स्टेडियम की सुविधा खिलाडियों को उपलब्ध होगी। सांसद हरीश द्विवेदी के साथ-साथ वे स्वयं भी इसके लिए प्रयास कर रहे है। सांसद खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन पर सांसद को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरा ओलम्पिक खेल के पदक विजेताओं को सम्मानित कर तथा नकद पुरस्कार देकर सराहनीय कार्य किया है। 

उन्होने बस्ती जनपद में खेलों को बढावा देने के लिए हरसम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं भी खेलों इंडिया खेलो तथा फिट इंडिया मूवमेन्ट के माध्यम से खिलाडियों को प्रोत्साहित करते है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 के कई जनपदों में खेल का सामान तैयार किया जाता है। इससे उ0प्र0 की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। विशेष रूप से उन्होने मेरठ में तैयार किये जा रहे क्रिकेट के बल्लों का उल्लेख किया। 

प्रदेश के खेल युवा कल्याण एंव पंचायती राज मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुम्भ के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बस्ती में खेल एंव खिलाडियों के सुविधाओं विकास के लिए 50 करोड़ रूपये की योजना भारत सरकार को प्रेषित की गयी है। उन्होने बताया कि पिछले साढे चार वर्षो में 03 स्पोर्टस कालेज, 44 स्पोर्टस हास्टल, 2500 खेल मैदान, तरणताल, 36 जनपदों में जिम खोले गये है। 

उन्होने कहा कि शीघ्र ही मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जायेंगा, जिसमें खेल के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा भी दी जायेंगी ताकि खिलाड़ी अपने पैरों पर खड़े हो सके। युवा कल्याण विभाग द्वारा 35 हजार युवक एंव महिला मंडल दल को खेल का सामान दिया गया है। ओलम्पिक में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों को रू0 42.50 करोड़ तथा पैरा ओलम्पिक में खिलाडियों को रू0 32 करोड़ देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित करने का कार्य किया है। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने सभी खिलाड़ियों को इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दिया तथा निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। आईजी राजेश मोदक डी राव ने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद खेल महाकुम्भ में विजयी प्रतिभागियों को प्राप्त मेडल एंव पुरस्कार उन्हें हमेशा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगा।  

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया कि स्पोर्टस एथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने सांसद खेल महाकुम्भ का प्रत्येक दिन निरीक्षण किया है तथा विभिन्न खेलों में 48 खिलाडियों का चयन किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का हौसला बढाया। सांसद हरीश द्विवेदी ने पुरस्कार समारोह में सभी का स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन में सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। इस अवसर पर विजयी खिलाडियों को मेडल एंव पुरस्कार दिये गये तथा प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र दिया गया। 

     इस अवसर पर क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, प्रधानाचार्या नीलम सिंह,  जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, पवन कसौधन, प्रमोद पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, मंयक श्रीवास्तव, कात्यायनी पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि संभ्रान्त नागरिक तथा खिलाड़ी

 उपस्थित रहें।

    सांसद हरीश द्विवेदी ने सांसद खेल महोत्सव में सबके सहयोग के लिए सबका धन्यवाद किया। और आने वाले दिनों में इसको और भव्य ढंग से 10 दिनों तक का आयोजन कराने की बात कही।

       पुरस्कार वितरण कराने में अनूप खरे जी ने अहम भूमिका निभाई।

यूपीएस वेदपुर नचना दुबौलिया बस्ती की बालिका जूनियर वर्ग कबड्डी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालचंद त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, मनोज गुप्ता, जितेंद्र कुमार यादव ,बृजेश यादव रमेश कुमार चौरसिया खेल शिक्षक

खिलाड़ियों में अर्चना ,अंशु ,रिंकी रेशमा ,महिमा ,सिमरन ,सविता सोनी ,करिश्मा, रेनू ,अंशिका पटेल, सोनी वर्मा ,अंशिका सोनी ,मासूम पुरस्कार पाकर काफी खुश और उत्साहित दिखे।

     वही बास्केटबॉल में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हंसराज लाल इंटर कॉलेज बस्ती की बालिका टीम के शिक्षक सुशील चौधरी ,अरुण चौधरी 

खिलाड़ी अर्पिता मिश्रा कप्तान, प्रिया मिश्रा, अर्चिता, पूजा यादव, प्रियंका सिंह, रोशनी गुप्ता, संगीता काफी खुश दिखे।

दौड़ बालिका वर्ग में 100 मीटर में मैं शिवांगी सिंह  , रुकसा नूरी, गुड़िया

दौड़ 200 मीटर में शिवांगी सिंह रंजना, कुसुम लता।

दौड़ 400 मीटर मे रचना भास्कर, आराधना भास्कर, अन्नू तिवारी।

दौड़ 800 मीटर में सोनिका भास्कर , 

 अस्मिता सिंह, गुड़िया पांडे।

1500मीटर दौड़ में नेहा चौधरी सोनिका भास्कर नित्या मिश्रा।

3000 मीटर दौड़ में नेहा चौधरी,नित्या मिश्रा ,पूर्वी सिंह।

चक्का फेंक में कनीज फातिमा ,फरजाना ,सविता ।

गोला फेंक में फरजाना कनीज फातिमा ,पारुल पांडे ।

हाई जंप में शताक्षी पाल ,शिवांगिनी, सुष्मिता सिंह।

लांग जंप में आराधना भास्कर, राधना, रुक्सा नूरी।

क्रम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

इसके अलावा बालकऔर अन्य बालिका प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत पुरस्कृत किया गया।

डॉ डी के गुप्ता ने सांसद हरीश द्विवेदी के इस कदम की काफी प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...