Skip to main content

थाना परसरामपुर ने दो अभियुक्तों को गाजा के साथ गिरफ्तार किया


              रानू देवी सम्वाददाता बस्ती 

       बस्ती  आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया  शेषमणि उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगायें जाने हेतु प्र0नि0 परसरामपुर आलोक सोनी के नेतृत्व में थाना परसरामपुर जनपद बस्ती मय पुलिस टीम द्वारा 1 किलो 780 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त 1 हरिओम जायसवाल व 2. मोबिन अली को जुर्म धारा अपराध बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. हरीओम जायसवाल पुत्र तुलसीराम सा0 बीरपुर कटरा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा 

2. मोबिन अली पुत्र नसीब अली सा0 जगदीशपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्तीअभियोग का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक11.12.2021 को थाना स्थानीय के पुलिस बल द्वारा थाना हाजा से रवाना होकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1 किलो 780 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त 1. हरिओम जायसवाल को रिधौरा मोड के पास की पुलिया पर दाहिने हाथ मे एक प्लास्टिक का सफेद झोला में मौजूद 1 किलो 300 ग्राम गांजा व जेब से 300 रूपये व 2. मोबिन अली को मरवटिया से बैरागपुर की तरफ दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक का सफेद झोला में मौजूद 650 ग्राम गांजा व जेब में 200 रूपये के साथ जुर्म धारा अपराध बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी की सूचना मौके पर अभियुक्तगण के परिवारजन को दिया गया। गिरफ्तारी के समय मानवाधिकार व मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशो निर्देशो का पालन किया गया। इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 467/21,व 468/21धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया, बाद डाक्टरी व अन्य आवश्यक कार्यवाही के अभियुक्त उपरोक्त को सम्बन्धित न्यायालय समय से रवाना किया गया। गिरफ्तारी का स्थान व समय बहद ग्राम घघौवा से रिधौरा व फासला 09 किमी दक्षिण दि0घ0 10.12.2021 समय 20.30 बजे बहद बैरागपुर चौराहा टावर के पास 03 किमी पूरब 10.12.2021 समय 20.00 बजे

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीमः

1. व0उ0नि0  गौरव सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

2. उ0नि0  अजय कुमार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

3. उ0नि0 रीतेश कुमार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

4. उ0नि0 पवन मिश्रा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

5. का0 कपिलदेव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

6. का0 श्यामसुन्दर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

7. का0 मनोज कन्नौजिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...