Skip to main content

कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने हेतु कुकरैल रिवर रिवाइवल एण्ड वाटर फ्रन्ट डेवलेपमेन्ट परियोजना फेज-1 का नगर विकास मंत्री ने किया शुभारम्भ


                   मनीष मिश्रा - लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री ने आज राजधानी लखनऊ स्थित, हर्बल पार्क, कुकरैल नदी, सीतापुर रिंग रोड पर कुकरैल रिवर रिवाइवल एण्ड वाटर फ्रन्ट डेवलेपमेन्ट परियोजना फेज-1 (लागत-67.65 करोड़ रूपये) एवं 15वें वित्त आयोग से डिसिल्टिंग कार्य (लागत-06 करोड़ रूपये) सहित 16 सड़कों एवं 09 नलकूपों की परियोजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर श्री टंडन ने कहा कि यह उनके लिए सुखद एवं सन्तोष का दिन है जब कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने का उनके वर्षों का सपना मूर्तरूप लेने जा रहा है। यह नदी उपेक्षा एवं मानवीय भूलों के कारण एक नाले के रूप में परिवर्तित हो गयी है, जिसके लिए हम सभी दोषी हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ नगर के क्षेत्र से कुकरैल नदी में 17 बड़े तथा 34 छोटे कुल 51 नाले गिरते हैं। कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने के इस कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत रिंग रोड से गोमती नदी तक सिस साइड यानी दाएं तरफ से 9 नाले और ट्रांससाइड यानी बांई तरफ से 8 नालों को आपस में 700मिमि0 से 1600मिमि0 व्यास की 7.50 किलोमी0 आरसीसी पाइपों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा। इसके बीच में पड़ने वाले पुलों पर एमएस पाइप द्वारा टें चलेस विधि से कार्य किया जाएगा। इन नालों को टैप करके इन्हें जोड़ते हुए एसटीपी के माध्यम से राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (छळज्) के मानकों के अनुसार भरवारा स्थित 345 एमएलडी क्षमता के एसटीपी पर शोधन के उपरांत पुनः गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इस कार्य के संपादन से कुकरैल नदी में गिरने वाले सभी प्रमुख नाले बंद हो जाएंगे तथा शारदा कैनाल के पानी को प्रवाहित कर कुकरैल नदी को स्वच्छ रखा जाएगा।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि कुकरैल नदी के तल को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगभग 6 करोड़ की लागत से डीसिल्टिंग का कार्य भी साथ ही प्रारम्भ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों और जल संसाधनों के संवर्धन और संरक्षण के प्रति संवेदनशील  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व और रक्षा मंत्री  राजनाथ जी के अथक प्रयासों से, नाले में परिवर्तित वर्तमान कुकरैल को, पुनर्जीवित कर उसके प्राकृतिक स्वरूप में वापस लौटाने की योजना पर कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री ने सदैव नगर की नदियों को प्रदूषण मुक्त करने एवं यहां के नागरिकों को बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रोत्साहन प्रदान करते हुए इस परियोजना हेतु भी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की अस्थाई गोमती प्रदूषण इकाई द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना के प्रथम चरण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 67.65 करोड़ रूपए है। इस कार्य को अगस्त 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त किये जाने वाली योजनाओं के क्रम में गाजी हैदर कैनाल पर 1090 चौराहे के पास 120 एमएलडी क्षमता के सीवेज शोधन संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। अमृत योजना के अंतर्गत मार्च 2021 में रू0 297.38 करोड़ की लागत से स्वीकृत इस एसटीपी का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन का निर्माण करते हुए हाउस कनेक्शनों के कार्य भी तेजी से संपादित कराए जा रहे हैं, जिससे कुकरैल एवं गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।

इस महत्वपूर्ण येाजना के द्वितीय चरण में कुकरैल नदी के दोनों तरफ रिवर फ्रंट विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराये जायेगे। यह परियोजना न सिर्फ कुकरैल नदी को एक नया स्वरूप प्रदान करेगी अपितु यह परियोजना गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में एक अभूतपूर्व कार्य है। यह परियोजना लखनऊ के प्राकृतिक सौंदर्य को भी निखारेगी और यहां के लोगों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह कार्य बहुत तीव्र गति एवं गुणवत्ता के साथ किये जायें। 

इस अवसर पर लखनऊ नगर निगम की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी व पूर्व नगर विकास मंत्री स्व0 लाल जी टंडन की सोच व परिकल्पना के अनुरूप लखनऊ शहर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में कुकरैल नदी को उसका प्राचीन स्वरूप प्रदान कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नगर विकास मंत्री द्वारा यह परियोजना प्रारम्भ की गई है।

अपर मुख्य सचिव, नगर विकास डा0 रजनीश दूबे ने कहा कि भारत वर्ष में उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वानिधि योजना तथा इन्टेलीजेन्ट टैªफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम के माध्यम से प्रदेश का बहुमुखी विकास नगर विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस  अवसर पर प्रबन्ध निदेशक जल निगम  अनिल कुमार तृतीय, आयुक्त लखनऊ मण्डल  विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, नगर आयुक्त  अजय द्विवेदी, लखनऊ नगर निगम के पार्षदगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...