नीरज पांडेय जिला सम्वाददाता बस्ती
बस्ती। प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान बस्ती से तत्वाधान में विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 10 जनवरी 2022 को वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामदल पांडे भूत पूर्व प्रोफेसर किसान डिग्री कॉलेज, एवं विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश शर्मा एडवोकेट रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामकृष्ण लाल जगमग जी ने किया।
मुख्य अतिथि ने बताया कि हमारे आपके सम्मान के साथ हिंदी हैं स्वाभिमान के साथ हिंदी हैं। हिंदी हिंदुस्तान के अस्मिता की भाषा है। हम सभी को हिंदी बोलना चाहिए विश्व में जहां पर भी हम जाएं वहां अपनी भाषा हिंदी फैलाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मतवाला जी ने बताया कि हिंदी विश्व की अधिकतम बोली जाने वाली चौथी भाषा है लेकिन अपने देश भारत में मात्र 52% लोग ही हिंदी बोलते हैं सबसे पहले अपने देश में शत प्रतिशत लोगों को हिंदी बोलना होगा। जब सभी लोग हिंदी बोलेंगे तो सिर्फ कहने से ही नहीं बल्कि सचमुच में हिंदी राष्ट्रभाषा हो जायेगी।
विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राम प्रकाश शर्मा जी ने कहा कि विश्व के कई देशों में हिंदी बोली जाती है ।और हिंदी का सम्मान हो रहा है।हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली चौथी भाषा है। हमें इस भाषा को और अधिक फैलाना चाहिए जिससे या विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली है भाषा बन सके।
डॉक्टर रामकृष्ण लाल जगमग ने एक कविता के माध्यम से हिंदी भाषा की विशेषताएं बताते हुए हिंदी ना बोलने वालों पर कटाक्ष किया।
ये हिंदी के महा कवि, इनका ऊंचा नाम।
इनके बच्चे कह रहे माताजी को मॉम।।
धूमिल हो सकती नहीं ,हिंदी की तस्वीर।
हिंदी ने हमको दिया ,तुलसी सूर कबीर।।
होता आया है सदा, हिंदी का उत्थान।
मुगल काल में भी हुआ, हिंदी का सम्मान।।
मनोयोग से कीजिए, हिंदी का उत्थान।
हिंदी मां है, कीजिए माता का सम्मान।।
इस अवसर पर सत्येंद्र नाथ मतवाला, डॉक्टर रामकृष्णलाल जगमग, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, दीपक सिंह प्रेमी, नीरज कुमार वर्मा, जगदंबा प्रसाद, दीनानाथ, गणेश, हरीश दरवेश, पेशकार मिश्रा आदि लोग रहे उपस्थित।
Comments
Post a Comment