आलोक शुक्ल - लखनऊ लखनऊ/बक्शी का तालाब, 14 जनवरी 2022, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक एवं लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्यशी ललन कुमार ने देश में बढती महँगाई और उससे गृहिणियों को होने वाली समस्याओं को जानने व उनकी मदद करने के लिए जून-2021 में “गृहिणी सहायता अभियान” की शुरुआत की थी। इस अभियान का लक्ष्य महिलाओं की टीम द्वारा बक्शी का तालाब विधानसभा के 60000 महिलाओं तक पहुंचना था। जिससे यह पता चला है कि इस महंगाई के दौर में महिलाएँ किन दिक्कतों के साथ अपना घर चला रही हैं।
इस पूरे अभियान को लेकर ललन कुमार ने बताया कि: पूरे देश की ही तरह हमारे उत्तर प्रदेश की महिलाएँ भी बढती महँगाई से परेशान हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने रोज़मर्रा की उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। प्याज-टमाटर-आलू के दाम प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। गैस के दाम 1000 रूपए का आंकड़ा छूने ही वाला हैं। वह ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत मिले सिलिंडर भी नहीं भरा पा रही हैं। रोज़गार और कमाई का साधन छीन रही भाजपा सरकार पिछले पाँच सालों में महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं कर पाई।
इन सभी समस्याओं से जूझ रही बीकेटी की महिलाओं से मिलकर बात करने एवं सहयोग करने के लिए हमें हमारी महिला टीम के साथ मिलकर जून-2021 में ‘गृहिणी सहायता अभियान’ की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत हमारा लक्ष्य विधानसभा की 60000 महिलाओं तक पहुंचना था। दिन रात कड़ी मेहनत करने के बाद यह लक्ष्य अब पूरा किया जा चुका है। इस पूरे अभियान के बाद निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि, हर वर्ग की महिलाएं भाजपा सरकार से परेशान हैं, और तत्काल प्रभाव से उन्हें सत्ता से बाहर निकाल फेंक देना चाहती हैं। महिलाओं के अन्दर आक्रोश है। बढती महंगाई एवं बेरोज़गारी उनके लिए अहम् मुद्दा है।
Comments
Post a Comment