नीरज पांडेय जिला सम्वाददाता बस्ती
बस्ती। बहादुरपुर विकासखंड के कोठवाभरतपुर में 8 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने अनुराग यादव खेल एवं जिला युवा अधिकारी के निर्देशन में कोठवा भरतपुर विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया।
खेल का शुभारंभ ताज मोहम्मद ग्राम प्रधान कोठवाभरतपुर और ललित उपाध्याय प्रधानाध्यापक आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठवा भरतपुर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि ने खेलों से अपना लगाव बताते हुए खेल को स्वास्थ्य प्रद बताया।
युवा प्रधान के तौर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ईमानदारी से गांव के विकास की बात कही।
ललित उपाध्याय ने खेलों को मनुष्य के जीवन के लिए हितकर बताते हुए कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक मानसिक सामाजिक हर प्रकार से विकास में सहायक होता है। खेलों से हम अपने माता पिता गांव ,जिले ,प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी एवं लोहा फिटनेस जिम के मालिक आकाश सिंह भी रहे मौजूद।
खेल में निर्णायक की भूमिका अरुण कुमार ने एवं उदघोषक की भूमिका परवेज आलम ने की।
कबड्डी में नगर की टीम, खो खो में कोठवाभरतपुर की टीम, वॉलीबॉल में नगर की टीम विजई रही।लंबी कूद में अभिषेक सिंह, 100 मीटर की दौड़ में अभिषेक सिंह प्रथम रहे।
विजई खिलाड़ियों को जितेंद्र कुमार यादव समाजवादी नेता, शैलेंद्र दुबे वर्तमान बस्ती सदर ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, डॉक्टर फूल देव यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा बस्ती ,ललित उपाध्याय, और जान मोहम्मद ने पुरस्कार वितरण किया।
Comments
Post a Comment