नीरज कुमार पांडे जिला संवादाता बस्ती
बस्ती। नगर में शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत के तहत लोगों को जागरूक किया गया।नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत बस्ती जिले में विभिन्न कार्यक्रमों भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, मतदाता जागरूकता आदि पर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी के तहत युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोगों को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गई। नेहरू युवा केंद्र के बहादुरपुर ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की बात की।आत्मनिर्भर भारत बनने का तात्पर्य है कि हमारे देश को हर क्षेत्र मे खुद पर ही निर्भर होना होगा। भारत को देश मे ही हर वस्तु का निर्माण करना होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि भारत के संसाधनों से बनी वस्तुओं को भारत मे ही उपयोग मे लाना है। ... इससे देश मे बेरोजगारी के साथ-साथ गरीबी से मुक्ति मे सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार रहे।
इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, नीरज कुमार पांडे, मोहम्मद हामिद, के साथ साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment