नीरज कुमार पांडे जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में शनिवार को अंबेडकर पार्क में रामबचन भारती (पूर्व प्रधानाचार्य आईटीआई रुधौली बस्ती) और रामफल कार्यक्रम आयोजक के कुशल नेतृत्व में भारत के पहले कानून मंत्री, संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बौद्ध अरविंद सिंह पटेल (सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश)
एवं विशिष्ट अतिथि माननीय वीरेंद्र कुमार चौधरी ( जिला पंचायत सदस्य बस्ती) ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की।
चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब पिछड़ों और दलितों के मसीहा थे।
हमें उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और अपनी बातें रखी जिनमें साधु शरण आर्य, रामप्रसाद आर्य,कौशल किशोर श्रीवास्तव, अपराम स्वारथ चौधरी, कौशल किशोर सिंह,आरडी प्रेमी ,राम सुमेर यादव प्रमुख रहे।
इस अवसर पर अनिल कुमार राम गोपाल, रामसुंदर,भागीरथी पटेल, राम निरंजन , रामू, कन्हैया लाल , चैतू,भूखल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे एकत्र रहे।
Comments
Post a Comment