नीरज कुमार पांडे जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती । (12जून) बस्ती सदर के लोरिक में सात्विक शुक्ल सुपौत्र बंसराज शुक्ल सुपुत्र राम कुमार शुक्ला के मुंडन संस्कार के अवसर पर चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा के सप्तम दिवस मेंअयोध्या से आए हुए भारत जी महराज (कथा व्यास)बताया की मां भगवती की साधना से जीवन को ऊर्जा मिलती है। संगीतमय कथा में माता के भजनों को सुनकर झूमे लोग।
आगे उन्होंने बताया की मां भगवती का स्वरूप अष्टभुजाओं पर केंद्रित है, जिसमें समस्त देवी देवताओं की शक्ति का स्वरुप है। देवी की साधना करने से मनुष्य को अपने जीवन की सभी खुशियां वापस मिलती हैं तथा मनुष्य ऊर्जावान होकर जीवन में संचार करता है ।उन्होंने चंड मुंड और शुंभ निशुंभ की कथा का वर्णन के साथ साथ माता कात्यायनी के रूप में शिव जी द्वारा इंद्र के राज सिंहासन को वापस लौटाने की कथा का वर्णन किया। उन्होंने असुरों के युद्ध के दौरान मां देवी भगवती के विराट तथा सुंदर रूप का वर्णन करते हुए मनुष्य को संयम, संकोच ,धार्मिक आचरण, बोध ज्ञान करुणा भाव तथा मैत्री गुणों को धारण करने की शिक्षा दी।
उन्होंने कर्म की गति की महिमा के बारे में भी बताया।
रामचंद्र शुक्ला (एलआईसी अभिकर्ता ),और अमृत शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ला(वरिष्ठ भाजपा नेता ),घनश्याम शुक्ला,अशोक कुमार शुक्ला,राकेश कुमार मिश्रा ,राजेश कुमार मिश्रा ,डॉ सुधीर कुमार पांडे,राजेंद्र त्रिपाठी,राम विनय पांडे ,उमेश कुमार पांडे, अशोक पांडे, दयानंद, महेंद्र गुप्ता,लालमन ,निलेश मिश्रा, उत्तम मिश्रा,परी के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के साथ बच्चे एवं पुरुष एकत्र रहे।
Comments
Post a Comment