Skip to main content

तकनीकी युग में ‘पत्रकारिता (Journalism) की दशा और दिशा’ विषयक संगोष्ठी में विमर्श


नीरज कुमार पांडे जिला संवाददाता बस्ती


बस्ती ।(20 जुलाई)पत्रकारिता को जन विश्वास जीतना होगा, न डरिये, न डराइये, नवीनतम तकनीकों ने पत्रकारिता  के कार्य को जहां सहज बनाया है वहीं त्वरित समाचारों की आपाधापी से विश्वास का संकट उठ खड़ा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में जनता के सहयोग से पत्रकारों को नये आयाम, शिल्प विकसित करने होंगे। यह विचार भारतीय बस्ती के संस्थापक मुख्य सम्पादक दिनेश चन्द्र पाण्डेय ने व्यक्त किया। बुधवार को भारतीय बस्ती के 44 वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘तकनीकी युग में पत्रकारिता  की दशा और दिशा’ विषयक संगोष्ठी का विषय प्रर्वतन करते हुये व्यक्त किया।संगोष्ठी के क्रम में कुलवेन्द्र सिंह ‘मजहबी, संदीप गोयल, डा. आनन्द प्रताप सिंह को स्वर्गीय हरिश्चन्द्र अग्रवाल स्मृति सम्मान, खेल के क्षेत्र में मो0 इब्राहीम स्मृति सम्मान से आराधना भाष्कर और कंचन चौहान तथा भारतीय बस्ती के कर्मयोगी सम्मान के रूप में अनूप कुमार मिश्र, ब्रम्हदेव पाण्डेय को ‘कर्मयोगी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वर्गीय हरिश्चन्द्र अग्रवाल के नाती गौरव अग्रवाल और मो. इब्राहीम के पुत्र मो0 अरशद ने स्मृतियों को साझा किया।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि समाज में स्वस्थ पत्रकारिता (Journalism) की भूमिका सदैव प्रासंगिक रहेगी। गोष्ठी में डा. सत्यव्रत द्विवेदी, वीरेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी, राना दिनेश प्रताप सिंह, अरविन्द पाल, जगदीश प्रसाद शुक्ल, विनोद उपाध्याय, संजय द्विवेदी, सिद्धेश सिन्हा, दीवान चन्द पटेल, रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ सन्तोष पाल, गोपेश्वर त्रिपाठी., अनूप खरे, पंकज सिंह, रहमान अली रहमान, योगेश शुक्ल, रत्नेश शुक्ल, कौशल किशोर पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, राजेश चित्रगुप्त आदि ने विस्तार के साथ ‘ तकनीकी युग में पत्रकारिता की दशा और दिशा’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि समाज की गतिविधियां उसका सुख दुःख सदैव पत्रकारिता का विषय रहा है। वह अपने समाज की सच्चाईयों से मुख नहीं मोड़ सकता। उसे अपनी विश्वसनीयता बनाये रखनी होगी। अनिरूद्ध त्रिपाठी, कृष्ण चन्द्र सिंह, चन्द्रभूषण मिश्रा और डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि भरोसा ही पत्रकारिता  की वास्तविक पूंजी है। आभार ज्ञापन सम्पादक दिनेश सिंह एवं संचालन प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेन्द्रनाथ तिवारी, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, आनन्द राजपाल, परसुराम शुक्ल, सूर्य कुमार शुक्ल, दीन दयाल त्रिपाठी, अजय कुमार श्रीवास्तव, वैजनाथ मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, वैभव पाण्डेय, नीतेश शर्मा रवि,अनिल कुमार पाण्डेय, राघवेन्द मिश्र, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ वीरेन्द्र पाण्डेय, ऐश्वर्य मणि त्रिपाठी,अनिल सिंह, एस.पी. श्रीवास्तव, अर्जुन उपाध्याय,अमर सोनी, मो. अरशद , राजेश पाण्डेय, दिनेश कुमार पाण्डेय, शशिकान्त पाण्डेय, अतुल कुमार पाण्डेय, अयाज अहमद, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, वैजनाथ मिश्र, महेन्द्र त्रिपाठी, सुभाष पाण्डेय,अजय कुमार श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, बलराम चौबे, शानू रिजवी, संजय विश्वकर्मा, धनंजय, अजय सिंह, राजेश पाण्डेय, अमरमणि पाण्डेय, जय प्रकाश उपाध्याय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, पं. सरोज मिश्र प्रवीण श्रीवास्तव,सूर्य कुमार शुक्ल, कुलदीप सिंह,मनोज सिंह, अनूप मिश्र, राकेश, राहुल, आदर्श, वागार्थ, शेषमणि पाण्डेय, रमेश मिश्र, विकास पाठक, पंकज सोनी, राज प्रकाश, अतुल पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, विवेक चौधरी, अफजल, राबी शुक्ल, रबीश मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, विनोद शुक्ल, वीरेन्द्र गोस्वामी, विजय प्रकाश पाण्डेय, कपीश मिश्र,जियाउर्रहमान, भानु प्रताप सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार एवं विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...