Skip to main content

थाना नगर पुलिस द्वारा चोरी के 05 अदद इलेक्ट्रिक मोटर तथा एक अदद तमन्चा .315 बोर के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया


 
नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती

बस्ती।31अगस्त 2022 को थाना नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 253/22 धारा 379/41/411/413 IPC व मु0अ0सं0 254/22 धारा 379/41/411/413 IPC से सम्बंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी किये गये 05 अदद इलेक्ट्रिक मोटरसहित एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस की बरामदगी कर थाना नगर पर मु0अ0सं0 255/22 धारा 3/25 A Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*

1.उत्तम पाठक पुत्र पंचदेव पाठक निवासी रमवापुर पाठक थाना नगर जनपद बस्ती ।

2.लवकुश पुत्र रामभवन निवासी रमवापुर पाठक थाना नगर जनपद बस्ती।

3.कृष्णगोपाल पुत्र रामबचन निवासी गजया थाना कलवारी जनपद बस्ती।


*बरामदगी का विवरणः-*

1. 05 अदद इलेक्ट्रिक मोटर

2. एक अदद देशी तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस।


*घटना का संक्षिप्त विवरण –*

        थाना नगर जनपद बस्ती पर वादी श्री देशराज सिंह पुत्र दानवीर सिंह साकिन महरीपुर थाना नगर जनपद बस्ती के लिखित तहरीर दिनांक 25.08.2022 की रात में अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोटर खेत में से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 253/22 धारा 379 आईपीसी तथा वादी श्री ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अशोक कुमार सिंह साकिन नेवरी गाढा कुसरौत थाना नगर जनपद बस्ती के लिखित तहरीर पर दिनांक 25.08.2022 की रात में अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोटर खेत में से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 254/22 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया था । दिनांक 31.08.2022 को मुखबिरी सूचना के आधार पर तीनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। तथा चोरी किये गये माल की बरामदगी की गयी। अभियुक्त उत्तम पाठक पुत्र पंचदेव पाठक निवासी रमवापुर पाठक थाना नगर जनपद बस्ती की जमा तलाशी से एक अदद तमन्चा .315 बोर मय एक अदद कारतूस .315 बोर का नाजायज बरामद हुआ ।


*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरणः-*

1.प्रभारी थाना श्री प्रदीप कुमार सिंह थाना नगर जनपद बस्ती।

2.उ0नि0 श्री शशिशेखर सिंह थाना नगर जनपद बस्ती ।

3.आरक्षी पंकज यादव थाना नगर जनपद बस्ती।

4.आरक्षी सुनील चौहान थाना नगर जनपद बस्ती।

5.आरक्षी किशन सिंह थाना नगर जनपद बस्ती।

6.आरक्षी प्रमोद साहनी थाना नगर जनपद बस्ती।

7.आरक्षी राम सिंह यादव थाना नगर जनपद बस्ती।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...