Skip to main content

भारत विकास परिषद् के दायित्व ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन



 

नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती

बस्ती। शनिवार को समाज को एकत्रित करके उनमें जागृति लाने के उद्देश्य से सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण जैसे महत्वपूर्ण मानविन्दुओं पर 1963 ई० सन से कार्य कर रही भारत विकास परिषद, की शाखाएं समाजसेवा के साथ-साथ देश सेवा के लिए भी प्रेरित करने की दिशा में कारगर प्रयास कर रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चरित्र निर्माण शिविर, भारत को जानो प्रतियोगिता, भगवान श्री राम चन्द्र जी के आदर्शों को स्थापित करने हेतु श्री रामलीला महोत्सव में सहयोगी संगठन के रूप में कार्य करना, महिला शसक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, दिव्यांग जनों के लिए सहायता कार्यक्रम, गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन के माध्यम से गुरु शिष्य की परंपरा को सुदृढ़ करने का कार्य वशिष्ठ शाखा द्वारा किया जा रहा है जो निश्चित रूप से समाज मे परिवर्तन लाने का कार्य करेगा, नई कार्यकारिणी को हमारी शुभकामनाएं, उक्त बातें रामकृष्ण भारद्वाज पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती रेंज ने भारत विकास परिषद की वशिष्ठ शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि भव्य होटल ब्लिस बस्ती में व्यक्त किए।

इससे पहले मुख्य पुलिस उपमहानिरीक्षक व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर व दीप प्रज्वलित कर, राष्ट्रगीत वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहर के होटल में आयोजित किए गए इस दायित्व ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय महासचिव, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रान्त अध्यक्ष आशीष रुंगटा ने की व मंच का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया।


क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि देश व समाज सेवा से बढ़कर दूसरा कोई काम नहीं हो सकता है। प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ0 दंपति कुमार सिंह ने शाखा के गठन पर अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता व सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान शाखा के प्रांतीय संगठन सचिव गोरक्ष प्रांत मधुसूदन पाण्डेय ने सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया, जिसके बाद प्रांत व क्षेत्र के सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने वशिष्ठ शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बैज लगाकर विधिवत सदस्य बनाया। क्षेत्रीय संयुक्त सचिव प्रमोद राम त्रिपाठी ने परिषद का परिचय करवाया।

वशिष्ठ शाखा के सचिव पंकज त्रिपाठी ने विगत वर्ष में हुये कार्यों से सभी अतिथियों को अवगत कराया और इस वर्ष भी समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग की अपील की। अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि वशिष्ठ शाखा के इस वर्ष की शुरुआत 51 सदस्यों के साथ की गई है।

वशिष्ठ शाखा की नई कार्यकाररिणी डॉ पी ए सिंह, कर्नल के सी मिश्र, कैलाश नाथ दूबे के संरक्षण में कार्य करेगी इस वर्ष की कार्यकाररिणी में डॉ डी के गुप्ता को अध्यक्ष, भृगुनाथ त्रिपाठी 'पंकज' को सचिव, अनुराग शुक्ल कोषाध्यक्ष, शीला मौर्या महिला संयोजिका, आशीष श्रीवास्तव संगठन सचिव, गौतम चावला सह सचिव, संतोष पाण्डेय उपाध्यक्ष सेवा, विवेक वर्मा उपाध्यक्ष सम्पर्क, अनिल कुमार पाण्डेय प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो प्रतियोगिता, धर्म शंकर त्रिपाठी को प्रकल्प प्रमुख राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम के अंत मे शाखा के अध्यक्ष डॉ डी के गुप्ता द्वारा अतिथियों, आगन्तुको, पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में जिले 

के राष्ट्र व समाज के विषय में सकारात्मक सोच रखने व सकारात्मक बदलाव चाहने वाले सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...