नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती।5 सितंबर सोमवार को समाजवादी पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने निर्वतमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर के विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में जनहित के सवालों का विशाल धरना प्रदर्शन किया।
राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपते हुए सपा नेताओं ने बस्ती को सूखाग्रस्त घोषित कर, विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 को समाप्त किए जाने ,बिजली कटौती पे रोक लगाए जाने ,गन्ना किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने ,महिलाओं पे हो रहे बढ़ते अपराध को रोक जाने, की मांग किया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम प्रसाद ने कहा कि अन्याय ,आरजकता ,उत्पीड़न ,
महंगाई बेरोजगारी के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षों की कोख से जन्मी है। हमें अभी से 2024 की तैयारी में जुट जाना चाहिए। जिससे समस्याओं से निजात मिले। बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र के लोग परेशान और बेहाल है महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है किसान नौजवान छात्र व्यापारी परेशान हैं। सपा जनहित के सवालों को लेकर अपना चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश ना होने से धान की फसल चौपट हो गई किंतु अभी तक बस्ती को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया विकास प्राधिकरण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है इन सवालों को लेकर आंदोलन तेज करना होगा।
धरने को विधायक राजेंद्र चौधरी विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ,जावेद पिंडारी,समीर चौधरी,सुरेंद्र सिंह छोटे सिंह,राम सिंह यादव,अशोक सिंह , कक्कू शुक्ला ,सिद्धेश सिन्हा,परवीन पाठक,अरविंद सोनकर आदि लोगों ने संबोधित किया।धरने में बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े हुए लोग रहे।
Comments
Post a Comment