नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती।किशोर न्याय बोर्ड बस्ती में महीनो से बयान दर्ज करवाने के लिए प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य दौड़ लगा रहे है लेकिन कोई बयान दर्ज करने को तैयार नही एक दूसरे पे बहानेबाजी करके टाल मटोल किया जा रहा है।किशोरोंं को जल्दी न्याय मिल सके जिसके लिए यह बोर्ड बना है अगर इसी तरह बयान दर्ज करने में कई महीने लग जायेंगे तो किशोरों को समय से कैसे मिल पाएगा न्याय। एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार तेजी से सबको न्याय की बात करती है अगर इसी तरह से बयान दर्ज करने में लापरवाही होती रही तो किशोरों को शीघ्र न्याय मिलना सपना ही रह जायेगा।
प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापको का बयान शीघ्र दर्ज करवाया जाय ।जिससे किशोरों को न्याय मिल सके और न्याय पालिका में सबका विश्वास बढ़े।
Comments
Post a Comment