Skip to main content

सम्मान मिलने से बेहतर कार्य करने का होता है संचार: डब्लू श्रीवास्तव

डॉ मनोज सिंह

 

नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती


  बस्ती।सम्मान पुरस्कार मिलने से उस क्षेत्र में कार्य करने का जज्बा साहस का संचार के साथ व्यक्ति व  समाज का भी विकास होता है उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए  समाजसेवी डब्ल्यू श्रीवास्तव ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि समाज सेवा हर नागरिक को करना चाहिए क्योंकि यही एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें व्यक्ति को नाम ,यश, कृत, वैभव सब मिल सकता है। उन्होंने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के फुल टाइम कर्म योगियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जज्बा और जुनून से यह पदाधिकारियों स्वयंसेवकों ने भविष्य में सब कुछ हासिल कर सकते हैं और आज दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट को जीरो से उठाकर के इस मुकाम तक पहुंचाने में इनकी महती भूमिका का हृदय से सराहना करता हूं और यह आश्वासन देता हूं कि जब भी ट्रस्ट को मेरी जरूरत होगी मैं रात दिन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हूं।


 दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि ऐसे जांबाज साथियों के हौसला एवं समर्पण के कारण दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार उस समाज उस क्षेत्र में उस इंसान तक पहुंच बना रहा है जहां उन्हें हमारे जैसे लोगों की आवश्यकता है ट्रस्ट अपने  महत्वपूर्ण साथियों के बदौलत लक्ष्य के प्राप्त की ओर लगातार अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट उन्हें आज सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह व संचालन परवेज अख्तर ने किया कार्यक्रम में उमेश, हरिओम चौधरी, सोहनलाल सोनकर, विश्राम, आलोक कुमार, राजू गोस्वामी, , रियाजुल हसन,डी.पी.सिंह सहित दर्जनों साथियों को श्रीमती ऊषा सिंह स्मृति पुरस्कार 2022 व अंग वस्त्र से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...