Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2023

देश को विश्व में अग्रणी बनाने में स्वयंसेवी संस्थाओं का भी महती भूमिका होती है:रामानंद नन्हे

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती        बस्ती । देश को विश्व में अग्रणी बनाने में स्वयंसेवी संस्थाओं का भी महति भूमिका होता है यदि समय के साथ हरगांव मुहल्ला एक प्रतिशत लोग एनजीओ द्वारा ट्रेड हो जाए तो भारत दुनिया का प्रतिनिधित्व कर सकता है उक्त विचार विश्व एनजीओ दिवस पर दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस बस्ती में आयोजित एक गोष्ठी व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा गोरख प्रांत महामंत्री रामानंद नन्हे ने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज हित में लगातार किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में एनजीओ एवं उसके कार्य करने वाले सहयोगियों को प्रोत्साहित करना है जो लोगों व जीवो के हित के लिए कार्य कर रहा है यह दिन एनजीओ संस्थाओं कर्मचारियों सदस्यों समर्थकों और स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित करने का अवसर भी है ।     दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के के सचिव हरिओम ने कहा कि दुनिया के 98 से अधिक देश व 6 महाद्वीपों में पूरे हर्षोल्लास के साथ आज एनजीओ दिवस मनाया जा रहा है एनजीओ एक ऐसा संगठन होता है जो सरकार और व्यवसायियों...

थाना नगर पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया

 नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती ।थानाध्यक्ष नगर श्री जर्नादन प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.02.2023 को ग्राम विगहिया पुलिया के पास से जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-* 1. कमलेश वर्मा पुत्र राममणि वर्मा ग्राम बिगहिया थाना नगर जनपद बस्ती। 2.मंजीत कुमार पुत्र बनारसी ग्राम बिगहिया थाना नगर जनपद बस्ती। 3.हरिश्चन्द्र पुत्र प्रभुनाथ ग्राम बिगहिया थाना नगर जनपद बस्ती । 4.रामू पुत्र बुधु निवासी बिगहिया थाना नगर जनपद बस्ती *गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम –* 1.थानाध्यक्ष नगर श्री जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती। 2. उप निरीक्षक श्री प्रदीप सिंह चौकी इंचार्ज फुटहिया थाना नगर जनपद बस्ती। 3.आरक्षी अभिषेक कुमार, आरक्षी संजीव पांडेय, आरक्षी मंजीत यादव, आरक्षी इशांत कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।

थाना नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया

        नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती        बस्ती।थानाध्यक्ष नगर  जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -386/2022 धारा 363/366/506/368/120(बी) आईपीसी से सम्बन्धित पीड़िता को बरामद कर तथा 01 नफर वांछित अभियुक्त जाकिर शेख पुत्र मो0 हुसैन  साकिन ढोढउपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 16.01.2022 को ग्राम गोटवा ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया । * गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- * 1.जाकिर शेख पुत्र मो0 हुसैन साकिन ढोढउपुर थाना नगर जनपद बस्ती उम्र करीब 19 वर्ष । * गिरफ्तारी/ बरामदगी  करने वाले पुलिस टीम का विवरण- * 1.थानाध्यक्ष नगर श्री जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती । 2.उ0नि0 श्री श्रवण यादव थाना नगर जनपद बस्ती। 3.आरक्षी स्कन्द यादव, आरक्षी रामसिंह यादव थाना नगर जनपद बस्ती । 4.म0का0 प्रतिमा थाना नगर जनपद बस्ती ।

बस्ती में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पड़ोस युवा संसद का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ। अतिथि देवोभव पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।               मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत को जी-20 के अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। यह बड़ी उपलब्धि है। आज विश्व कोराना काल के बाद यूक्रेन युद्ध आदि से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना कर रहा है। ऐसे में बुद्ध की धरती भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का जो सौभाग्य मिला है। निश्चित रूप से इससे दुनियां में विश्व शान्ति की स्थापना और औद्योगिक विकास की दिशा में नये आयाम विकसित होंगे। पड़ोस युवा संसद में हिस्सा ले रहे युवाओें का आवाहन किया कि वे जी-20 के सम्बन्ध में अपने आसपास चर्चा करें और अनुकूल वातावरण सृजन में योगदान दें। नेहरू युवा मण्डल के युवाओं में खेल कूद का किट वितरित करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि बस्ती क...

जब तक लड़कियां विज्ञान के प्रति अपनी रुचि पैदा नहीं करेंगी तब तक लैंगिक असमानता बना रहेगा : हरिओम चौधरी

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती  बस्ती जब तक बहनें विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं आएगी तब तक लैगिंक असमानता बना रहेगा उक्त बातें दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस कैंप कार्यालय पर आयोजित विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित एक सम्मान समारोह एवं गोष्ठी मे युवा समाजसेवी हरिओम चौधरी ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों को बढ़ावा देना और विज्ञान में भागीदारी के लिए पूर्ण और सामान पहुंच को बढ़ावा देना है उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।     दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि आधा आबादी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है यूनेस्को की वैश्विक प्राथमिकता लैंगिक समानता है जब तक बेटियां विज्ञान के प्रति अप...

बोर्ड परीक्षा में शुचिता बनाये रखने की हम सभी की जिम्मेदारी

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में शुचिता बनाये रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। उक्त विचार जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने व्यक्त किया। वे बृहस्पतिवार को खैर इंडस्ट्रीएल इण्टर कालेज सभागार में बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक 14 फरवरी के पूर्व अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लें तथा किसी प्रकार की कमी के बारे में केन्द्र व्यवस्थापक एवं डीआईओएस को अवगत करा दें।   उन्होने कहा कि परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के होंगे। कक्ष निरीक्षक के रूप में विषय के अध्यापक की ड्यिटी नही लगायी जायेंगी। बालिकाओं की जॉच अनिवार्य रूप से महिला शिक्षक द्वारा ही की जायेंगी। स्ट्रांग रूम में बार-बार कोई प्रवेश नही करेंगा। सीसी टीवी कैमरे का फोकस दोनो अलमारियों पर रहेंगा। इसका बिजुअल एवं वॉयस रिकार्डर दोनो सक्रिय होना चाहिए। विद्युत की समस्या से निपटने के लिए इनवर्टर की व्यवस्था रखें।   उन्होने निर्द...

*कानपुर की अर्चना तिवारी-अभिलाषा हुई काव्य श्री सम्मान से सम्मानित*

                  आलोक शुक्ल - लखनऊ              अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के द्वारा दिल्ली के हिंदी भवन में भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह 'भारत के अशोक चक्र विजेता' का भव्य लोकार्पण हुआ तो पूरा सभागार भारतमाता के जयघोष के साथ तालियों से गूँजने लगा। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय के द्वारा संपादित एवं संस्था के महासचिव ओंकार त्रिपाठी द्वारा संकलित 'भारत के अशोक चक्र विजेता' एक कालजयी ऐतिहासिक दोहा संग्रह है जिसमें सभी अशोक चक्र विजेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्पूर्ण विश्व के हिंदी 167 दोहाकारों ने अपनी कलम चलाई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष देश के ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ चन्द्रपाल शर्मा, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ इंदिरा मोहन एवं विशिष्ट अतिथि फ़िल्म गीतकार एवं साहित्यकार डॉ प्रमोद कुश 'तनहा' ने इस ऐतिहासिक ग्रन्थ का लोकार्पण किया तो समूचा सभागार भारतमात...

सूर्य स्नान की विधि

           डॉ रीटा त्रिपाठी--लखनऊ                   1- सूर्य स्नान  के लिए प्रातः काल का समय सबसे अच्छा है! इससे दूसरे दर्जे का समय संध्या काल है!इसके लिए हल्की किरणे ही बेहतर है ज्यादा तेज धूप मे नही बैठना चाहिए!2-सूर्य स्नान शुरू मे आधे घंटे ही करने चाहिए, फिर धीरे -धीरे इसका समय डेढ़ घंटे तक भी किया जा सकता है!3-सूर्य स्नान  करते समय सिर को रुमाल से ढक लेना चाहिए!4-जितने देर सूर्य स्नान  हो उतने समय के चार भाग करके -जैसे पेट, पीठ दांया करवट बांया करवट इन चारो भागों को सूर्य के सामने रखना चाहिए!6-धूप सेवन करने के बाद ताजे पानी मे भिगोकर निचोड़े हुए मोटे तौलिये से रगड़ना चाहिए जिससे गर्मी के कारण रोम कूपो द्वारा भीतर से निकली हुई खराबी शरीर से ही चिपकी ना रह जाये!7-धूप सेवन खाली पेट करना चाहिए, कम से कम 2घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक कुछ नहीं खाना चाहिए!8-सूर्य स्नान का स्थान ऐसा होना चाहिए जहाँ जोर से हवा के झोंके न आते हो!धूप सेवन के बाद शरीर हल्का और फुर्तीला हो जाता है परन्तु यदि ऐसा न हो तो ...

धूम धाम से मनाया गया संत रविदास जयंती

    नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती  बस्ती। नगर क्षेत्र के बक्सर के अंबेडकर पार्क में धूमधाम से संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। लोग ने हर्षोल्लास से इस जयंती को मनाया।संत रविदास जी के जयकारे से पंडाल गुंजायमान हो उठा ।    संत रविदास जी की झांकी देखते ही बन रही थी।इस अवसर भजनों के माध्यम से संत रविदास के जीवन के आदर्शो को गया गया।    इस अवसर पर गया प्रसाद ,रामफल, कन्हई,प्रदीप कुमार,अनिल कुमार,राम तेज ,वीरेंद्र शर्मा,राम जन्म,राम गोपाल,जयफल,राम सूरत,पिंटू के साथ बड़ी संख्या में लोग रहे एकत्र।