Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2023

गड्ढे में गिरने से बाल बाल बचे मुन्ना भाई

 नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती                     बस्ती। नगर बाजार ‌-फुलवरिया निषाद से फुलवरिया बरगाह को जाने वाला मार्ग लगभग 6महीनो से क्षति ग्रस्त है ।आए दिन यहां लोग गिर कर चोटिल हो जाते हैं जहां पर लोगों से पूछा गया तो वहां की जनता ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं लिया और हाल जस का तस बना हुआ है कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मार्ग दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लाखों लोग प्रदेश में मर रहे। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार भी प्रयासरत है फिर भी दुर्घटना पर लगाम नहीं लग रहा है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल चौपाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती। नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठवा भरतपुर के पंचायत भवन पर मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब्दुल अहद की अध्यक्षता में लगभग 50 लोगों की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय था "जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल चौपाल" जिसमें नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक प्रभारी बहादुरपुर मोहम्मद आरिफ ने कार्यक्रम का संचालन किया और बाहर से आए हुए ट्रेनर देवेंद्र राव एवं सुनीता देवी ने जल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया और पानी पीने योग्य पानी की पृथ्वी पर सीमित उपलब्धता है बताया एवं पानी को अनायास नष्ट ना किया जाए ।अन्यथा आने वाली पीढ़ियां भयंकर परिणाम देखने को पाएंगी मौके पर ट्रेनर देवेंद्र राव ने पानी की टेस्टिंग भी किया पानी को कैसे संरक्षित किया जा सकता है इस बिंदु पर विस्तृत चर्चा हुई।  इस कार्यशाला में अब्दुल अहद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शिबू ,परवीन बानो, फातिमा बानो, सीमा देवी, कुशलावती के साथ अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

नशा की ओर आकर्षित हो रहे युवाओं को रोकने के लिए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया नशा मुक्त अभियान

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती  बस्ती। हम सभी का दायित्व है कि अपने अपने गांव क्षेत्र में नशा की ओर आकर्षित हो रहे युवाओं को कैसे रोका जाए उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त भारत अभियान के नगर बाजार में समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने व्यक्त किया उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इसमें प्रवेश करने से रोकना होगा युवा देश के भविष्य हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान को जब तक हर घर तक नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि नौजवान इससे लाभ लेकर के मुख्यधारा में वापस आए।   कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते हुए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने बताया कि यह 31 मई 2023 से 26 जून 2023 तक मंडल में 25 कार्यक्रमो...

नगर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 9 को किया गिरफ्तार

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती  बस्ती ।   पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के अपराध और अपराधियों के खिलाफ आदेश के अंतर्गत तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान के पर्यवेक्षण  में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में नगर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 9 अभियुक्त  सुनील पुत्र भागीरथी, गोकरन पुत्र भगवती, दुर्गेश शुक्ला पुत्र गोकरन, दुर्गेश कुमार पुत्र जयराम, पवन कुमार यादव पुत्र हरिप्रसाद, शिव कुमार यादव पुत्र हरिप्रसाद , अमर कुमार कनौजिया पुत्र अवधेश कनौजिया, अवनीश मिश्र पुत्र लक्ष्मी मिश्र तथा विमल मिश्र पुत्र स्वर्गीय रमाकांत मिश्र को गिरफ्तार कर  विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा |  अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उपनिरीक्षक मनोज पांडे, प्रदीप सिंह  तथा कांस्टेबल अंशुल यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीव यादव, अभिषेक साहनी शामिल रहे |

नगर थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, नगर थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी विनय चौहान ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह, हे0 का0 मनोज कुमार पाण्डेय, मीरा वर्मा व नगर पंचायत के इरफ़ान अंसारी, नियाज़ अहमद, अब्दुल कलाम, एजाज अहमद, फरीद अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

बस्ती में नशा मुक्ति केंद्र के स्थापना के लिए हर संभव प्रयास करूंगा – राणा दिनेश प्रताप सिंह

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती/नगर बाजार जब तक माता बहने नशा के प्रति जागरूक नहीं होंगी तब तक नशा को जड़ से नहीं उखाड़ा जा सकता है | उक्त विचार मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख,समाजसेवी एवं नगर पंचायत नगर बाजार अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह ने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत नगर बाजार के अटल नगर वार्ड में आयोजित शपथ कार्यक्रम में व्यक्त किया| उन्होंने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशा मुक्त अभियान एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है जो भारतीय समाज को नशीले एवं मादक पदार्थों जैसे सिगरेट बीड़ी गाजा,तंबाकू, ड्रग्स आदि के सेवन से मुक्त करने का उद्देश्य रखती है| दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट का मुख्य लक्ष्य मादक पदार्थों एवं इसके कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों से लोगों को मुक्त कराना है। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए बस्ती जनपद में एक नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए प्रयास करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इससे लखनऊ और ग...

केयरिंग सोल्स फाउंडेशन चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनीष मिश्रा ने रक्तदान के विषय में विस्तार से बताया

         रिपोर्ट - रितु तिवारी- लखनऊ                   लखनऊ, केयरिंग  सोल्स फाउंडेशन वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष में आज अपने प्रशासनिक कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कई एनजीओ ने भाग लिया केयरिंग सोल्स फाउंडेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनीष मिश्रा ने रक्तदान के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच के किसी ऐसी बीमारी से पीड़ित जिससे ब्लड देने में असुविधा हो ऐसे व्यक्तियों को छोड़कर ऐसे सभी लोगों को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए केयरिंग सोल्स फाउंडेशन की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मोनिका कपूर ने भी रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।  जागरूकता कार्यक्रम में फाउंडेशन फॉर सोशल हेल्प से डॉ  मुकेश कुमार इमर्जिंग इंडिया फाउंडेशन से डॉ  मनोज कुमार , डॉक्टर आरके वर्मा, संजय अग्रवाल सुब्रतो बनर्जी अनिरुद्ध त्रिवेदी सुनील पारकर आर के शर्मा और आशीष साहू कोकब फातिमा, अपूर्वा द्विवेदी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ं

भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का स्थापना एवं हुआ अनावरण

            नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती           बस्ती।नगर क्षेत्र के देवापार के अंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधि विधान से गणमान्य लोगों की उपस्थिति में  हुआ कार्यक्रम। इस अवसर पर बच्चों द्वारा उस प्रतियोगिताएं भी कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस समय  अंबेडकर पार्क की सुंदरता देखते ही बन रही थी।          इस अवसर पर  बजरंगी लाल, भंते जी,राजकुमार चौधरी, झिंकान,रामजीत , होरी लाल,प्रेम चन्द्र, रामसुंदर,राम सेवक,राम निरंजन,अयोध्या प्रसाद,अशोक कुमार,राम भवन,सुनील कुमार, माया राम,राम निहोर,अरुण भारती, महेंद्र कुमार,श्रवण कुमार ,रामफल,अनिल कुमार,अमित  समेत बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे रहे मौजूद।

पर्यावरण का रखो ध्यान तब होगा भारत महान :योगाचार्य परवेज आलम मंसूरी

   नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती।पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर योगाचार्य परवेज आलम मंसूरी ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करके बहुत नुकसान पहुंचा रहा है । प्लास्टिक से बने पदार्थों से पैदा हुए कचरे का निपटारा करना बहुत कठिन काम होता है जो कि एक गंभीर समस्या है इस हानिकारक प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोककर ही इस भयावह समस्या पर काबू पा सकते हैं योगाचार्य परवेज़ आलम मंसूरी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया कि अपने आसपास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं और योग को अपनाते हुए पर्यावरण स्वच्छ बनाए और काया को स्वस्थ बनाएं।

तीन दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलिततीन दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलित किया जाय

                       रिपोर्ट - कार्यालय प्रतिनिधि - बस्ती                  आज नगर पंचायत नगर की बैठक अध्यक्ष नीलम सिंह राना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि तीन  दिनों के अंदर विकास योजनाओं को संकलित कर अग्रिम कार्यवाही की जाए। नगर निकाय में सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भाजपा सरकार के मंत्र सबका साथ सबका विकास की धारणा अनुसार सभी गरीबों को आवास दिलाना प्राथमिकताओं में शामिल हैं। निकाय को स्वावलंबी बनाने की संभावनाओं पर ठोस कदम उठाए जाएंगे। विद्युत आपूर्ति की सुधार के लिए नगर पंचायत के लिए अलग फीडर बनेगा। नगर को साफ सुथरा बनाने और शुद्ध पेय जल आपूर्ति का संकल्प लिया गया। खराब वॉटर कूलर और गाड़ियों को तत्काल ठीक कराया जाए। जलनिकासी और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर होगा । स्वाधीनता संग्राम की निशानी राजकोट का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाबों का पुनर्निर्माण होगा तथा धार्मिक स्थल व तिराहे चौराहे भी सुंदर बनाए जा...

योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है :योगाचार्य सुभाष चंद आर्य

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विषय सकारात्मक जीवन शैली केंद्र सरकार के मिशन लाइफ के अंतर्गत योगाचार्य सुभाष चंद आर्य के नेतृत्व में योग क्लास का सफलतापूर्वक आयोजन आर्य समाज मंदिर में रविवार को किया गया योगाचार्य परवेज मंसूरी ने लोगों को योग कराया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशानुसार भारत सरकार के चल रहे मिशन लाइफ के अंतर्गत सकारात्मक जीवन शैली के तहत योग का कार्यक्रम योग गुरु सुभाष चंद्र आर्य एवं योगाचार्य परवेज मंसूरी नगर बाजार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 40 लोग उपस्थित रहे योग गुरु सुभाष चंद्र आर्य ने लोगों को योग के बारे में बताया कि योग से हमारा शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और मनुष्य स्वस्थ रहता है इस शिविर में प्रमुखता अनुलोम विलोम, प्राणायाम ,भस्त्रिका ,सूर्य नमस्कार ,मंडूकासन ,भुजंगासन आदि योग योगाचार्य परवेज मंसूरी ने लोगों ...

रामजी कसौधन को नगर बाजार के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष चुना गया

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता बस्ती बस्ती/नगर बाजार- बस्ती जिले के नगर बाजार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक व्यापार मंडल के सांगठनिक विस्तार हेतु भगवती प्रसाद शंकर देवी बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुई।              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद राज्यपाल तथा संगठन के जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।                 कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम को संगठन के जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला ने संबोधित करते हुए व्यापार मंडल की आवश्यकता एवं उसके विस्तार को लेकर व्यापारियों के बीच उसकी उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया ।                तत्पश्चात बारी-बारी से व्यापारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए सर्वसम्मति से अअधयक्ष पद के लिए रामजी कसौधन का नाम आगे बढाया उपस्थित तमाम व्यापारियों ने सर्वसम्मति से रामजी कसौधन ...