Skip to main content

नशा की ओर आकर्षित हो रहे युवाओं को रोकने के लिए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया नशा मुक्त अभियान

 



नीरज कुमार पाण्डेय जिला संबादाता बस्ती

 बस्ती। हम सभी का दायित्व है कि अपने अपने गांव क्षेत्र में नशा की ओर आकर्षित हो रहे युवाओं को कैसे रोका जाए उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त भारत अभियान के नगर बाजार में समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने व्यक्त किया उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इसमें प्रवेश करने से रोकना होगा युवा देश के भविष्य हैं पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान को जब तक हर घर तक नहीं पहुंचाया जाएगा तब तक विश्राम नहीं करना चाहिए उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि नौजवान इससे लाभ लेकर के मुख्यधारा में वापस आए।

  कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते हुए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने बताया कि यह 31 मई 2023 से 26 जून 2023 तक मंडल में 25 कार्यक्रमों के माध्यम से 2700 लोगों को जागरुक करते हुए शपथ दिलाया गया उन्होंने कहा कि अगले महीने से हर महीने में एक बार नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया जाएगा l

 कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कलवारी प्रेम प्रकाश चौधरी व संचालन सह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोशल मीडिया श्रुति अग्रहरि ने किया कार्यक्रम में रणजीत सिंह, रंजन कुमार, आशीष सिंह, मकरध्वज सिंह ,संत राम निषाद, रामानुज सिंह, भास्कर निषाद, रमेश कुमार, हिमांशु मोदनवाल, बृजलाल निषाद ,मनीष श्रीवास्तव, दिलशाद अहमद, गुड्डू श्रीवास्तव, सोनू दुबे, रामवृक्ष निषाद, संतोष श्रीवास्तव ,नंदलाल मिश्रा, संत राम निषाद, संजय पांडे, श्याम गुप्ता, राम शंकर गुप्ता, उमेश गुप्ता ,अशोक गुप्ता ,प्रशांत शुक्ला, अरविंद प्रजापति, निखिल श्रीवास्तव ,रीता देवी ,शांति देवी ,गुड्डू सिंह अजीत सिंह ,गुड्डू दुबे, सहित दर्जनों लोग थे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...