Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

महिला को न्याय और अधिशासी अभियंता के खिलाफ हो कार्यवाही

              आई सी पी यन सिंह सोलंकी                            ब्यूरोचीफ गोरखपुर                     नलकूप बस्ती में कार्यरत वरिष्ठ सहायक रीना सिंह के पक्ष में प्रांतीय संगठन के प्राधिकारी खुलकर सामने आए l लखनऊ से आकर प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रथम सतयुगी सिंह की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल बस्ती से मिले उनके साथ प्रदेश मंडल और जनपद स्तर के एक दर्जन से अधिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे सभी ने एक स्वर से रीना सिंह को नया देने और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की l कहा कि जिस तरह अधिशासी अभियंता के द्वारा महिला को देर रात्रि को फोन करके परेशान किया,और उन मामलों में भी अधिशासी अभियंता के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया जो प्रकरण समाप्त हो चुका है, से जाहिर होता है, कि साहब के द्वारा महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है l पदाधिकारीयों ने डीएम के उस निर्णय का भी स्वागत किया और धन्यवाद कहा, जिसमें उन्होंने जांच कमेटी बैठ...

संस्कृत प्रतिभा खोज में 25 अगस्त तक करें आवेदन

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती             बस्ती। संस्कृत विषय में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है इसको लेकर संस्कृत प्रतिभा खोज की शुरुआत की गई है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से जनपद स्तरीय संस्कृत गीत ,संस्कृत वाचन और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे इसके अलावा श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता प्रयोग इन में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त तक किया जा सकेगा डीआईओएस श्री जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा राजकीय बालिका विद्यालय बस्ती में 5 सितंबर 2023 को 10 बजे करवाई जायेगी।जनपद स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा । प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय नगर बाजार के प्राचार्य डॉ सत्य नारायण पाण्डेय को संयोजक नामित किया गया है। संस्कृत प्रतिभा खोज को सफल बनाने के लिए डॉक्टर सत्य नारायण पांडे ने जिले के कई विद्यालयों में जाकर इसमें प्र...

नहीं रहे बस्ती के कद्दावर नेता राना कृष्ण किंकर सिंह ,जनपद में शोक की लहर

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती                बस्ती। कप्तानगंज से दो बार विधायक रहे राना कृष्ण किंकर सिंह नही रहे। उन्होंने अपने पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में आज सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि ह्रदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि परिजन उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सके।    राना कृष्ण किंकर सिंह बस्ती की राजनीति में बड़ा नाम है,राजनीति में उनका सीधे दखल रहती थी। उनके पुत्र नागेश प्रताप सिंह तथा भतीजे राणा दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में सक्रिय हैं।              राना कृष्ण किंकर सिंह ने राजनीतिक सफर वर्ष 1977 में ए पी एन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष से की। इसके बाद वह प्रधान चुने गए। वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। वर्ष 1989 और 1991 में कप्तानगंज विधानसभा सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। किनकर सिंह का अपना जमाना था।

बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

                     रिपोर्ट - रानू देवी बस्ती            बस्ती जिले के थाना परसरामपुर  में प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव के द्बारा झंडा रोहण किया गया स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी उपनिरीक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे एवं   प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने पास के कुछ बच्चों को समारोह में सम्मान पूर्वक बुलवाया सभी को मीठा खिलाकर बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। थाना परिसर में एक बहुत ही शानदार प्रस्तुति देखने को मिली।

मोबाइल वाणी के बारे में लोगों के किया गया जागरूक

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती             बस्ती। (13 अगस्त )बस्ती जनपद के  बड़हर कला गांव में मोबाइल वाणी के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। मोबाइल से हम किस प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बात को उच्च अधिकारियों तक कैसे पहुंचा सकते हैं इसके बारे में गांव के लोगों को जागरूक किया गया।बस्ती मोबाइल वाणी नंबर 8929300701पर 24 घंटे निःशुल्क सुने पल पल की स्थानीय खबरें , छात्र-छात्राओं के लिए विषय वार शिक्षकों की राय, खेती किसानी पर विशेषज्ञ की राय,अन्य मनोरंजक जानकारी,स्वास्थ्य पोषण सामाजिक अधिकार ,सरकारी योजनाओं की जानकारी,आदि दी गई जिसमें ग्राम वाणी अधिकारी सनी श्रीवास्तव,आलोक श्रीवास्तव,युवक मंगल दल के अध्यक्ष सचिन कुमार गौण के साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग रहे एकत्र।

थाना नगर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बच्ची को 12 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया!

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती। दिनांक 09.08.2023 को थाना नगर पुलिस द्वारा तनु पटेल पुत्री नीरज पटेल उम्र 3 वर्ष निवासी ग्राम परसादुल्ला थाना छपिया जनपद गोण्डा लड़की की मां सीमा पटेल के साथ अपने बहन अनीता चौधरी पत्नी रमेश चंद्र चौधरी ग्राम सराय थाना नगर जनपद बस्ती घर दवा कराने के लिए आई हुई थी सीमा अपनी बच्ची को बहन के घर छोड़ कर दवा लेने के लिए चली गई उसके बाद बच्ची (तनु) उम्र 03 वर्ष स्वयं से चल कर समय करीब 18.30 बजे घर से बाहर चली गई थी । सीमा जब वापस दवा लेकर आई तो बच्ची(तनु) घर पर नही मिली उसके बाद पुलिस को मौखिक सूचना मिलते ही तत्परता पूर्वक सोशल मीडिया/वाट्सअप ग्रुप में प्रचार–प्रसार करते हुए थानास्तर से खोजबीन करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को बुला कर सुपुर्द किया गया । उक्त बच्ची का तस्दीक हो जाने पर परिजनों को बुला कर सकुशल सुपुर्द किया गया । थानाध्यक्ष महोदय नगर के इस तत्परतापूर्ण कार्य से गुमशुदा बच्ची के परिवारीजनों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी तथा आम जनमानस एवं क्षेत्र वासियों द्वारा थाना नगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा ...

दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युवा भारत @2047 पर आयोजित हुआ युवा सम्मेलन

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती ।देश के युवाओं को अपने अनुरूप बेहतर जगह बनाने मे योगदान देने और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान करते हुए आज ही पंचप्रण लेना होगा। उक्त विचार नगर बाजार में मंगलवार को दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा युवा भारत@ 2047 पर आयोजित युवा सम्मेलन में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि देश का भविष्य नई विश्व व्यवस्था को आकर देने के लिए युवाओं की रचनात्मक, सामूहिक और सहयोगात्मक समस्याओं पर निर्भर है यह देखते हुए की भारत की युवा आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण सामाजिक पूंजी है उन्होंने अपने सामने आने वाली चुनौतियां को अवसर मे बदलने का आग्रह करते हुए कहा कि युवाओ को ऊर्जा और ईंधन की खपत को कम करने भोजन की बर्बादी से बचाने और 100% साक्षरता हासिल करने में अपने योगदान देने का अनुरोध किया      इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां युवा अपने अधिकारों के बारे में अधिक जागरूक होते हैं वहीं उन्हें जिम्मेदारी के साथ उनका उपयोग करना चाहिए।  विजयनारायण तिवा...

कारागार में तैयार हो रहीं क्रोशिए से बनी राखियाँ

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती।पारंपरिक शिल्प कला को रोजगार से जोड़ने का अनूठा हुनर सीख रहीं हैं, जिला कारागार की बंदिनियां और जिलाधिकारी महोदया के निर्देश से उन्हें हुनरमंद बना रहे हैं जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के कला एवं शिल्प शिक्षक आलोक शुक्ल। क्रोशिया एक प्राचीन एवं पारंपरिक हस्तशिल्प विधा है जो लगभग लुप्तप्राय हो चुकी है खासकर आधुनिक समाज में। इसे फिरसे चलन में लाने की कोशिश में रक्षाबंधन के पर्व के मद्देनजर 40 महिला कैदियों को क्रोशिए और कच्चे सूत से राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा। इन राखियों की विशेषता यह है कि इन्हें बनाने में समय एवं मेहनत तो लगती है परन्तु लागत बहुत कम लगती है साथ ही साथ यह टिकाऊ व पर्यावरण के अनुकूल भी होती हैं। आलोक बताते हैं कि इससे पूर्व कोरोना काल में वह स्वयं सहायता समूह की सखियों को इस पारंपरिक कला का प्रशिक्षण दे चुके हैं और प्रशिक्षण के दौरान बनी हुई राखियों को लोगों ने हाथों हाथ लिया था। आलोक इस अवसर का श्रेय तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका को देते हैं। कारागार अधीक्षक विवेकशील त्रिपाठी ने बताया कि इससे...