नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती
बस्ती। कप्तानगंज से दो बार विधायक रहे राना कृष्ण किंकर सिंह नही रहे। उन्होंने अपने पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में आज सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि ह्रदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि परिजन उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सके।
राना कृष्ण किंकर सिंह बस्ती की राजनीति में बड़ा नाम है,राजनीति में उनका सीधे दखल रहती थी। उनके पुत्र नागेश प्रताप सिंह तथा भतीजे राणा दिनेश प्रताप सिंह भाजपा में सक्रिय हैं।
राना कृष्ण किंकर सिंह ने राजनीतिक सफर वर्ष 1977 में ए पी एन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष से की। इसके बाद वह प्रधान चुने गए। वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। वर्ष 1989 और 1991 में कप्तानगंज विधानसभा सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। किनकर सिंह का अपना जमाना था।
Comments
Post a Comment