Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2023

देशी शराब की दुकान हटाने की मांग

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती बस्ती ।नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवाभरतपुर के निवासियों ने जिलाधिकारी बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया है कि आबादी मे स्थित सरकारी देशी शराब को अन्य जगह स्थापित किया जाए। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक प्रभारी बहादुरपुर ने अपने ग्राम पंचायत कोठवा भरतपुर थाना नगर में प्राथमिक विद्यालय कोठवाभरतपुर से मात्र 150 मीटर पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान होने से विद्यालय के बच्चों एवं अभिभावकों गांव के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी देशी शराब की दुकान मुख्य सड़क पर है इसी सड़क से रोजाना लगभग 10 से 15 गांव के लोगों का आना-जाना रहता है आए दिन रोज दारु शराब पीकर के उपद्रवी लोग सड़क पर हंगामा करते रहते हैं जिससे राहगीरों महिलाओं बच्चों प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद आरिफ ने जिला अधिकारी बस्ती को लिखित शिकायती पत्र दिया है जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अब्दुल अहद...

ट्रक से कुचल कर मां की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

  सुनील कुमार जिप्पी दुबे                ब्यूरोचीफ  सिद्धार्थ नगर           भनवापुर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सिगारजोत मार्ग पर मंगलवार को धार्मिक स्थल से देवी दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को बेकाबू ट्रक ने रौद दिया इसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पुलिस पहुची शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका आशा के पद पर तैनात मृतका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया मे कार्यरत थीरीता के मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो रो बुरा हाल है

नगर पंचायत नगर कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ फलाहार कार्यक्रम

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती।मंगलवार को नगर पंचायत नगर कार्यालय परिसर में फलाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने माता दुर्गा का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति की आराधना से व्यक्ति के सुखों में वृद्धि होती है। श्रीमती राना ने कहा कि  नवरात्रि पर्व हमे नारी शक्ति के आदर सम्मान की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को अपने हाथों फलाहार प्रसाद वितरित कर नगर पंचायत नगर के विकास में आशीर्वाद की अपील किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां एक तरफ हमें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है वहीं सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने नगर पंचायत नगर के चतुर्दिक विकास में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वीरों की इस पावन भूमि का सम्मान बढ़ाने के लिए हमें कृत संकल्पित होना चाहिए। नगर पंचायत नगर के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने ऐसी परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से कटुता दूर होती है और सामाजिक सदभाव बढ़ता है ।इस अवसर पर सभासद विजय जायसवाल, संजय सोनकर, दिनेश चौरसिया,अखिलेश ...

सिविल बार के बद्री दुबे अध्यक्ष व दयाशंकर दुबे महामंत्री निर्वाचित

                      नीरज कुमार पाण्डेय                         जिला संवादाता बस्ती              बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सिविल बार सभागार में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद दुबे व महामंत्री पद पर दयाशंकर दुबे निर्वाचित हुए। कुल मत 812 में से 744 मत पड़ा। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो दोपहर 2:30 बजे तक जारी रही। शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय व सहायक चुनाव अधिकारी केशव राम यादव, यशोदानंद पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। देर शाम परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की। निर्वाचित    सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे कुल 377 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उपेन्द्र दुबे को 245 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे राम पलट मिश्र को 108 मत मिले। नौ वोट अमान्य र...

मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का बस्ती में हुआ सफल आयोजन

   नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती            बस्ती।( 12 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय संस्कृत परीक्षा खोज प्रतियोगिता श्री पंचायती स्वामी ब्रह्मानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय नया बाजार बस्ती में बुधवार को हुई। जिसमें संस्कृत गीत बाल वर्ग और युवा वर्ग, संस्कृत वाचन तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।     जिसमें मुख्य अतिथि राम अजोर शुक्ल राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सतेंद्र पांडेय उप निरीक्षक मंडलीय संस्कृत विद्यालय उपस्थित रहे। प्रथम स्थान पर सत्यम पाठक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वैष्णवी शुक्ला संस्कृत वाचन, महीधर मिश्र संस्कृत गीत प्रतियोगिता ,अपर्णा त्रिपाठी ने प्राप्त किया। मंडल संयोजक के रूप में डॉ सत्यनारायण पाण्डेय ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ विनय मिश्र, बुद्धिसागर आदि उपस्थित रहे।

पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया

     आई.सी.पी.यन सिंह - ब्यूरोचीफ                                             गोरखपुर             गोरखपुर, 10-10-2023 को मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, जनपद सचिव संतराज के नेतृत्व में सिंचाई विभाग गोरखपुर के प्रांगण में सभाकर श्री आलोक कुमार जैन प्रमुख अभियंता परि. एवं नियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया l                      

भूमि विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : मुख्यमंत्री

  बस्ती ।04 अक्टूॅबर 2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवादों एवं जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक मे उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रखें। तीनों जनपदों के जनप्रतिनिधियों को अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण कराने के लिए भी उन्होने निर्देश दिया है। उन्होने भू-माफियाओं, खनन एवं अन्य माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि किसी भी कमजोर, गरीब, उद्यमी, व्यवसायी की भूमि पर कोई कब्जा ना करने पायें। उन्होने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों, बाजारों में सड़क की ओर फेस करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाय, इससे अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेंगी।

प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

  गोपाल पांडेय - विशेष संवाददाता बस्ती   हर्रैया,दैनिक लक्ष्य दर्पण । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फेरसहन में सरकारी नवीन परती की भूमि से तहसील प्रशासन ने जेसीबी से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। शनिवार को हर्रैया एसडीएम गुलाबचंद के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह कप्तानगंज पुलिस के साथ ग्राम पंचायत फेरसहन में पहुंचे। जहां पर सरकारी नवीन परती भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। जिस पर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी के निर्माण प्रस्तावित किया गया है। लेकिन तहसील प्रशासन के दो अवैध कब्ज उतरे को कब कब्जा हटाने की चेतावनी देता रहा लेकिन अवैध कब्जाधारकों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया।  जिस पर प्रशासन जेसीबी से अवैध कब्जा को ध्वस्त कराया। एसडीएम ने बताया कि लगभग 25 लाख की बेसकीमती भूमि को  अवैध कब्जा मुक्त कराया गया है।

बहादुरपुर मंडल में नगर पंचायत नगर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

           नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती         बस्ती ।शनिवार को कुदरहा, कलवारी और बहादुरपुर मंडल प्रवास के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का जगह जगह बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठके भी हुई।        बहादुरपुर मंडल के नगर पंचायत नगर बाजार में सूर्या पब्लिक इंटर कालेज नगर में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर सभी को संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।        स्वागत से अभिभूत होकर जिला अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं का विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा । साथ ही पार्टी के जिले में जीत का पुराना इतिहास दोहराएगी।   2024 में एक बार पुनः नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बन...