नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती
बस्ती।( 12 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय संस्कृत परीक्षा खोज प्रतियोगिता श्री पंचायती स्वामी ब्रह्मानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय नया बाजार बस्ती में बुधवार को हुई। जिसमें संस्कृत गीत बाल वर्ग और युवा वर्ग,
संस्कृत वाचन तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि राम अजोर शुक्ल राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सतेंद्र पांडेय उप निरीक्षक मंडलीय संस्कृत विद्यालय उपस्थित रहे। प्रथम स्थान पर सत्यम पाठक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वैष्णवी शुक्ला संस्कृत वाचन, महीधर मिश्र संस्कृत गीत प्रतियोगिता ,अपर्णा त्रिपाठी ने प्राप्त किया। मंडल संयोजक के रूप में डॉ सत्यनारायण पाण्डेय ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ विनय मिश्र, बुद्धिसागर आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment