Skip to main content

खेलों में पदक विजेता 500 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी -सीएम

 


नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती 

बस्ती - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि खेलों में पदक विजेता 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गयी है। आने वाले समय में 500 अन्य खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जायेंगी। मुख्यमंत्री ने शहीद सत्यवान सिंह स्पोटर्स स्टेडियम, बस्ती में आयोजित तीसरे सांसद खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें शुभकामनाए दिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा है कि ओलम्पिक एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम, विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।  

 उन्होने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र . मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में खेलो इण्डिया तथा फिट इण्डिया मूवमेन्ट प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में खेल को बढावा देने के लिए प्रत्येक जिले में एक स्टेडियम, ब्लाक में मिनी स्टेडियम तथा ओपेन जिम एवं ग्राम पंचायत में खेल मैदान बनाया जा रहा है। 65 हजार युवक एवं युवती मंगल दल को स्पोटर्स किट वितरित किए जा चुके है।

उन्होने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी का बस्ती से विशेष लगाव है, क्योकि भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होेने पूरे देश में 6 मेडिकल कालेज स्वीकृत किया था, उसमें से बस्ती भी एक है। उनके नेतृत्व में हमने इंसेफ्लाईटिस/दिमागी बुखार के उन्मूलन का संकल्प लिया था और उसे समाप्त किया है।

  राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नये भारत का प्रतिबिम्ब . बस्ती के नवजवानों में दिख रहा है। सांसद खेल महाकुम्भ के पहले साल एक लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और अब तीसरे साल साढे तीन लाख खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग किये है। इसके लिए उन्होने सांसद हरीश द्विवेदी तथा उनकी पूरी टीम को बधाई दिया है। 

 उन्होने कहा कि पिछले 9 सालों में आयोजित हुए ओलम्पिक एशियन गेम्स खेलों में पदको की संख्या में वृद्धि हुयी है, निश्चित रूप से इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति एवं नीयत का योगदान है। 2014 में खेलों के लिए 1219 करोड़ रूपये की व्यवस्था थी, जबकि 2023 में 3397 करोड़ रूपये रखा गया है। टारगेट ओलम्पियन पोडियम टारगेट निर्धारित किया गया। विदेशों में टेªनिंग की व्यवस्था की गयी, विश्वस्तरीय गुणवत्ताा वाले संसाधनों की उपलब्धता करायी गयी। 

 उन्होने कहा कि भारत सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए 50 हजार रूपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड की व्यवस्था की गयी। विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण देने के लिए 8 हजार कोच की व्यवस्था की गयी, जिसमें से 5 हजार पुरूष तथा 3 हजार महिलाए है। 34 कोचिंग सेण्टर बनाये गये। खेलो इण्डिया कार्यक्रम में ढाई हजार खिलाड़ियों के लिए 1 हजार करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी। 820 खेल सेण्टर बनाये गये, जिसमें से 80 उत्तर प्रदेश में है। स्किल इण्डिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति भारत को मजबूती प्रदान कर रहे है। 

       उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11वें नम्बर की अर्थ व्यवस्था विश्व में अब पाचवें नम्बर पर आ गयी है। साढे तेरह करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आ गये है। नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे, ' मेडिकल कालेज, एम्स का निर्माण कराया गया है। गुणवत्तापूर्ण दवा का एक्सपोर्ट 148 प्रतिशत तथा पेट्रो केमिकल का 106 प्रतिशत एक्सपोर्ट बढा है। रक्षा क्षेत्र में प्रयोग होने वाले सामानों का उत्पादन भारत स्वयं कर रहा है। तीन साल में पॉच लाख से अधिक बुलेटप्रूफ जैकेट भारतीय । सुरक्षा कर्मियों को दिया गया है और इसका विदेशों को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। भारत में राफेल का बेड़ा आया है, पनडुब्बी एवं लडाकू जहाज देश में ही बनाये जा रहे है। 

       प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि वर्ष 2023 की खेल नीति पूरी तरह खिलाड़ियों के हित में है। एक जनपद एक खेल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक खेल के लिए एक प्रशिक्षक तैनात किया जा रहा है। भारत सरकार की तर्ज पर खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत खेल संसाधनों को बढाया जायेंगा। एकलब्य कोष की स्थापना की गयी है, जिसमें अन्तर्गत एक स्थान से दूसरे स्थान पर खेलने जाने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी जायेंगी। इस दौरान दुर्घटना होने पर खिलाड़ी को 5 लाख रूपये तक इलाज की सहायता उपलब्ध करायी जायेंगी। 

      प्रदेश के सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार में खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं में वृद्धि हुयी है। अतिथियों का स्वागत करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढाने का कार्य इस आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें 27 प्रकार के खेल आयोजित किए जाते है। 8 दिन तक ब्लाक स्तरीय खेल आयोजित होते है। इसके अलावा निबन्ध, चित्रकला की प्रतियोगिताए भी आयोजित की जाती है। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष भूपेेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

       कार्यक्रम का संचालन विवेकानन्द मिश्र ने किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, गोविन्द नारायण शुक्ल, धर्मपाल सिंह, सहजानन्द राय, समीर सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, खिलाड़ी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...