Skip to main content

थाना नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही से नगर बाजार में हुई चोरी का सफल अनावरण, माल सहित अभियुक्तगण गिरफ्तार!

 



नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती 

बस्ती। दिनांक 11.01.2024 को थाना नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती के संयुक्त कार्यवाही से नगर बाजार में हुई चोरी के सम्बन्धित मु0अ0सं0 07/2024 धारा 457/380/411/427 आईपीसी थाना नगर में सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण 1. दुर्गेश उर्फ डुग्गी पुत्र राम साकिन फुलवरिया थाना नगर जनपद बस्ती 2. फकरूद्दीन पुत्र सिकन्दर साकिन मालीटोला (नगर खास) थाना नगर जनपद बस्ती को राजकोट तिराहा नगर बाजार से समय करीब 11.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तारी का समय व स्थानः

राजकोट तिराहा नगर बाजार समय करीब 11.10 बजे,

बरामदगी का विवरणः

48047/- रूपया, एक अदद लोहे का ब्लेड़ लोहा काटने वाला, 1 अदद मॉनीटर

संक्षिप्त विवरणः कौशल गुप्ता पुत्र सम्पत्त गुप्ता साकिन नगर बाजार थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि 04/05.01.2024 की रात को हमारी दुकान का ताला तोड़ कर बोरे में रखा दो लाख पचास हजार रूपया मय कैमरा व डीवीआर चुरा लिया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 07/2024 धारा 457/380 आईपीसी दर्ज कर विवेचना उ0नि0 अवधेश शर्मा द्वारा सम्पादित की जा रही थी। आज दिनांक 11.01.2024 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण को एसओजी टीम व सर्विलांस टीम बस्ती तथा थाना नगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से गिरफ्तारी कर अभियुक्तगण के कब्जे से 48047/- रूपया एक अदद लोहे का ब्लेड़ लोहा काटने वाला व मॉनीटर बरामद कर सर्व सील मोहर कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।

उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह (प्रभारी SOG) जनपद बस्ती ।

उ0नि0 अवधेश शर्मा थाना नगर जनपद बस्ती ।

उ0नि0 शशिकान्त (प्रभारी सर्विलांस सेल) जनपद बस्ती ।

का0 देवेन्द्र निषाद, का0 विजय यादव, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 अभिषेक सिंह (SOG) जनपद बस्ती।

हे0का0 सत्येन्द्र सिंह (सर्विलांस सेल) जनपद बस्ती ।

का0 धनवंत गुप्ता, का0 अमित कुमार यादव, का0 अजय कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...