Skip to main content

महिलाओं को बराबर का अधिकार भी मिलना जरूरी: वीना सिंह


 नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती 

बस्ती।बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत इस साल के थीम इन्वेस्ट इन वीमेन एक्सलेरेट प्रोग्रेस यानी महिलाओं में निवेश करें और प्रगति में तेजी लाएं विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला, सेमिनार और डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब बस्ती में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और युवा विकास समिति के तत्वाधान में किया गया। जिसमें इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हुआ, तो वहीं ट्रेनिंग कार्यशाला, सेमीनार और डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग के जरिये से महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। 

इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण अधिकारी वीना सिंह नें कहा की ने कहा कि गांवों में किसान महिलाएं पुरुषों की ही तरह कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसलिए उन्हें बराबर का अधिकार भी मिलना जरूरी है। अब बैंक खाते से लेकर जमीन पर अधिकार में उनका नाम दर्ज होता है। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के संपत्ति में अधिकार की शुरुआत हुई है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया बस्ती-2 शाखा के प्रबंधक अशोक तिवारी नें महिलाओं के बराबरी के लिए संचालित बैकिंग योजानाओं के बारे में जानकारी दी।

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवेंद्र मोहन पाण्डेय नें महिलाओं के व्यक्तित्व के विकास पर जोर देने की बात कही और स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने के तरीकों को भी बताया। राजकीय कन्या इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या नीलम सिंह नें महिलाओं की नेतृत्व क्षमता के विकास और सशक्तिकरण को परिवार और समाज में निर्धारित भूमिका के आधार पर समझाने का प्रयास किया। 

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ लक्ष्मी सिंह नें कहा कि नारी शुरू से ही सशक्त है। सिर्फ उन्हें याद दिलाने की जरूरत है। नारी से ही जगत है, इसलिए नारी को ही शक्ति रूपा आदि स्वरूपा भी कहा गया है. प्रत्येक क्षेत्र में नारी स्वयं आगे बढ़ रही है।

डॉ. नवीन सिंह नें कहा की महिलाओं को एक नागरिक होने की हैसियत से यह अधिकार है कि उनके नाम से संपत्ति हो। इसका गहरा प्रभाव उनकी जिंदगी पर पड़ता है। नेशनल हैण्ड बाल खिलाड़ी हिना खातून नें कहा कि आज भी खेल में सबसे ज्यादा मैडल महिलाएं लाती हैं, इससे यह साबित होता है की महिलाएं कमजोर नहीं है। 

सेमीनार के दौरान उपस्थित लोगों को महिला अधिकारों के प्रति संवेदित करने के लिए मर्द, मुस्कान, फाइव डेज फ़िल्में दिखाई गई।

में इस मौके पर शुभ्रा सिंह, नीलम मिश्र, संध्या दीक्षित, मो. इकबाल, गरुनाध्वज पाण्डेय, डॉ प्रेम शंकर, डॉ. कल्पना. डॉ. श्रृंखला श्रीवास्तव,डॉ पूजा श्रीवास्तव, सन्नो दूबे, अरुण कुमार, सरिता सावलानी,अरविन्द बहादुर पाल, रिंकी सावलानी, अनुराधा गुप्ता, सुधांशु अग्रवाल, अनुराग श्रीवास्तव, vडॉ ज्योति सिंह, सरिता शुक्ला, श्वेता श्रीवास्तव,संजय गौतम, लक्ष्मी अरोड़ा, विशाल पाण्डेय, राम मोहन पाल, योगाचार्य परवेज़ आलम मंसूरी योग प्रशिक्षक जिला चिकित्सालय बस्ती डॉ शकील सिद्दीकी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...