Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

ईवीएम का विरोध करना अनुचित

गरिमा दुबे, अधिवक्ता (सिविल बार, बस्ती)   नमस्कार, मेरा परिचय तो आप सभी जानते ही हैं,  अगर नहीं पहचान पाए तो फिर अपना परिचय दे देता हूं - मैं हूं EVM अर्थात इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन। जब सरकारें आपके मन की लगें तो मैं बड़ा ही ईमानदार लगता हूं, और जब सरकार आप के मन की ना लगे तो सारे भ्रष्टाचार की जड़ मैं  आप को क्या लगता है मुझे सिस्टम से हटा कर आप प्रबुद्ध लोगों द्वारा कोई ढंग की सरकार चुनी जा सकती है,  बैलेट बॉक्स में पानी और स्याही डालने की परंपरा शायद आप भूल गए। आप सभी का एक एक वोट और भारत सरकार का चुनाव कराने में लगने वाला बजट दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। चुनाव आप के बेशकीमती टैक्स के पैसों से होते हैं। उन्हें बर्बाद ना होने दें।  मेरा (ईवीएम) का विरोध कर के आप गुंडों, माफियाओं को सत्ता मत सौंपिए... करबद्ध निवेदन

नगर पुलिस एवं यसओजी टीम ने पकड़ा चोरी का ट्रैक्टर, अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती/नगर बाजार : 15 अप्रैल पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार कलवारी प्रमोद कुमार राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना नगर जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में मु0अ0सं0 85/2024 धारा 401/411 भा0द0सं0 थाना नगर जनपद बस्ती से सम्बन्धित 03 अभियुक्त को थाना नगर एवं एसओजी टीम द्वारा चोरी हुई आयसर एक्ट्रेक ट्रैक्टर को बरामद किया। अभियुक वीरेंद्र बधावन पुत्र निरंजन बधावन निवासी रामनगर कॉलोनी थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 40 वर्ष 2.लाहौरी उर्फ बृजेश पुत्र सुंदरलाल निवासी बाईपास पिपरीया थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी उम्र 45 वर्ष 3.राजेंद्र उर्फ रिंकू सिंह पुत्र स्वर्गीय रितेन्द्र सिंह निवासी LRP बड़खेड़वा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया, और मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया । इनका अपराधिक इतिहास वीरेंद्र बधावन 2. लाहौरी उर्फ बृजेश, मु0अ0सं0 308/2024 धारा 379 भा0द0सं0 थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 3. राजेंद्र उर्फ रिंक...

करें योग रहे निरोग :परवेज आलम मंसूरी योग शिक्षक

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती । नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड न0 7 वशिष्ठ नगर ( हरनखा ) दुर्गा मंदिर के प्रांगण में योग दिवस मनाया गया।बताते चले जब से नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष पद श्रीमती नीलम सिंह राना ने कार्य भार संभाला है उसके बाद से स्वच्छ नगर पंचायत, स्वस्थ्य नगर पंचायत की सम्मानित जनता के लिए माह के द्वितीय मंगलवार को योग दिवस रूप मे मनाया जाता है। जिसमे योग्य शिक्षकों द्वारा लोगो को योग सिखाया जाता है। योग शिक्षक परवेज आलम मंसूरी ने सूर्य नमस्कार से योग शुरु किया जिसमे कई प्रकार के बीमारियों को योगासन से ठीक किया जा सकता है जैसे बैक पेन, सर्वाइकल दर्द,पाचन तंत्र,पेट मे वायु विकार,आदि रोगो से संबधित योगासन से ठीक होने का तरीका सिखाया।उसके बाद नगर पंचायत नगर प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर, भा,जा,पा,नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने दो बृद्ध को चंदन,लगाकर ,माल्यार्पणकर तथाअंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य मे कहा कि योग को हर प्राणी को अपनाना चाहिए योग जीवन के दिनचर्या मे शामिल कर शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं। बृद्धों का हमे...

डॉ मनोज सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति के बाद शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। मनोज सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष घोषित किये जाने पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना, पवन कसौधन,परमेश्वर शुक्ल पप्पू,सोनू पान्डेय, अतुल सिंह, राजेन्द्रनाथ तिवारी, राना दिनेश प्रताप सिंह, गोपेश्वर तिवारी, राना नागेश सिंह, जगदीश शुक्ल, दिवाकर मिश्र, राजेश पाल चौधरी, प्रमोद पाण्डेय, विजय तिवारी, डा. समीर सिंह, राकेश शर्मा, विजय पाण्डेय, सुजीत सोनी, राकेश उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, सुभाष सिंह, संजय सिंह, सन्तोष पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, रामकेवल गुप्ता, गंगा प्रसाद, अमरीश सिंह, अंकित सिंह, पुष्कर श्रीवास्तव, अमित यादव, अक्षय कुमार, आलोक चौरसिया, प्रिन्स उपाध्याय, विशाल पाठक के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया...

बहादुरपुर मंडल इकाई की बैठक हुई संपन्न

 नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती             बस्ती। नगर क्षेत्र के राजकोट दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बी जे पी बहादुरपुर मंडल मंडल की इकाई की बैठक बुधवार को हुई।             बैठक में विधान सभा संयोजक विनोद शुक्ला जी, मण्डल प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव जी ने अपनी बात रखी।बैठक की अध्यक्षता   मण्डल अध्यक्ष परमानंद सिंह जी ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि महादेवा विधानसभा संयोजक विनोद शुक्ला जी रहे।बैठक में मुख्यरूप से माइक्रो डोनेशन एवं लोकसभा चुनाव 2024 के विषय में चर्चा हुई।              इसमें अरविंद श्रीवास्तव,धर्मेंद्र शुक्ला,परमानंद सिंह, बृजभान सिंह,प्रदीप सिंह,अनुराग द्विवेदी,दिलीप शर्मा,संजय पांडेय, अजय श्रीवास्तव, नागेंद्र बहादुर सिंह,शाश्वत पांडेय,दिनेश पाण्डेय,नीरज पांडेय,गुलाब श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरी,प्रदीप निषाद,राम लखन सिंह,राकेश पांडेय,तिलक राम मौर्या रणविजय गौतम,राम करन भारती आदि लोग रहे मौजूद।

स्कूल ,मंदिर व मेन कस्बे के बीच में दारू की भट्टी खोले जाने का विरोध कर लोगों ने थाने पर दिया प्रार्थनापत्र

        नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती बस्ती।नगर बाजार में स्कूल,मंदिर व मेन कस्बे के बीच में दारू की भट्टी खोले जानें का बड़ी संख्या में लोगों ने मंगलवार को विरोध कर थानाध्यक्ष नगर को दारू की भट्टी हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।        थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोग वापस आए।           विरोध में बड़ी संख्या में नगर कस्बे के लोग रहे साथ।         स्कूल ,मंदिर व मेन कस्बे के बीच में दारू की भट्टी खोले जाने का विरोध कर लोगों ने थाने पर दिया प्रार्थनापत्र         बस्ती।नगर बाजार में स्कूल,मंदिर व मेन कस्बे के बीच में दारू की भट्टी खोले जानें का बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध कर थानाध्यक्ष नगर को दारू की भट्टी हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।        थानाध्यक्ष के आश्वासन पर लोग वापस आए।           विरोध में बड़ी संख्या में नगर कस्बे के लोग रहे साथ।            नशा समाज को खोखला कर दे रहा है ।ऐसे में दारू...

जिलाधिकारी व सीडीओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक का फीता काटकर किया उद्घाटन*

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. ने जिला चिकित्सालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  यह रैली संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गयी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाया।  उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानंसिक विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है। इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखारमुक्त करने के लिए संकल्प लिया।  उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने...