Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

स्वच्छ नगर से ही स्वस्थ नगर और समृद्ध नगर की कल्पना साकार हो सकेगी : राना दिनेश प्रताप सिंह,

नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 30 नवम्बर। नगर पंचायत नगर में हर माह स्वच्छता अभियान एक अनुकरणीय पहल है। स्वच्छ नगर से ही स्वस्थ नगर और समृद्ध नगर की कल्पना साकार हो सकेगी। आज संत रविदास नगर वार्ड में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होने पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने आदर्श नगर पंचायत नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर श्री राना ने जहां स्वयं झाड़ू लगाकर नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया वहीं सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि नगर देश की इकलौती नगर पंचायत है जहां प्रत्येक महीने के अन्तिम शनिवार को एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजित होता है। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर साप्ताहिक जनता दर्शन, कार्य दिवस पर कंट्रोल रूम की सुविधा सहित दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित कर नगर पंचायत नगर देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। क्षेत्र के राजक...

योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर:राना दिनेश प्रताप सिंह

 नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती, 23 नवंबर। उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि यह चुनाव परिणाम योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। यूपी के उप चुनावों को 2027 का आगाज बताने वाले अहंकारी सपाइयों के दिवा स्वप्न को मतदाताओं ने चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सहित समूचे देश में जनता ने वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों का जोरदार समर्थन कर इंडी गठबन्धन को आइना दिखा दिया है। श्री राना ने राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया है।

तनाव और सामान्य दबाव शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान पहुंचा सकता है: योगाचार्य सन्नो दुबे

  नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती  बस्ती।तनाव और सामान्य दबाव में होने की भावना है चाहे वह राजनीतिक सामाजिक आर्थिक कारण अथवा पारिवारिक चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तनाव जागरूकता दिवस पर सन्नो दुबे योगाचार्य आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि तनाव कभी-कभी सकारात्मक भी हो सकता यह हमें ज्यादा सर्तक बनाता है और कुछ स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने में हमारी मदद करता है हालांकि तनाव सिर्फ तभी फायदेमंद पाया गया है जब वह थोड़े समय के लिए हो अत्यधिक या लंबे समय तक तनाव दिल की बीमारियों के साथ अवसाद जैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है उन्होंने कहा कि जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो आपके मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं, जिनमें चिंता, चिड़चिड़ापन या कम आत्मसम्मान शामिल है, जिसके कारण आप अंतर्मुखी, अनिर्णायक या रोने वाले हो सकते हैं। आपको लगातार चिंता, विचारों की दौड़ या बार-बार अपने दिमाग में एक ही बात को दोहराते रहना पड़ सकता है। कुछ लोगों के व्यवहार में...